जमशेदपुर. पोटका गांव छोटा हाड़ियान में आदिवासी भूमिज समाज के हासता किली(गोत्र) शासन स्थल पर नाया के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बोर्ड लगाया गया. यह स्थल आदिवासी भूमिज समाज का एक पवित्र स्थल है. जो की गोत्र के अनुसार अपने-अपने उक शासन होता है. यह परंपरा पूर्वजों से रही है. परंपरा को आदिवासी भूमिज समाज ने आगे बनाये रखने का संकल्प लिया. इस उद्देश्य से सोमवार को स्थल पर बोर्ड लगाया गया. यह कार्यक्रम हासता: किली लखन साईं, किली कुपुल एवं ग्राम सभाओं के तत्वावधान में बड़ी धूमधाम के संपन्न किया गया. जिसमें विभिन्न ग्राम सभा…
Author: News Desk
मंगलवार (31 दिसंबर) की शाम 5 बजे से देर रात 2 बजे तक भारी वाहनों पर रोक जमशेदपुर. नए साल को लेकर जिला पुलिस ने शहर और जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए यातायात नियमों में बदलाव भी किए गए है. इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार मंगलवार (31 दिसंबर) की शाम 5 बजे से देर रात 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि नए साल में पुलिस मुस्तैदी…
रांची. भाजपा के सिख नेता गुरविंदर सिंह सेठी का मंगलवार पुणे में हृदयाघात से निधन हो गया है. उनके निधन से झारखंड और बिहार में समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. गुरविंदर सिंह सेठी वर्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे, लेकिन अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे अल्पसंख्यक आयोग में वाईस चेयरमैन भी रहे हैं. इसके अलावा एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने रेलवे सलाहकार बोर्ड में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं की लगातार जांच की और कमियों को उजागर कर रेल मंत्रालय को आगाह किया. उनके…
हिन्दू उत्सव समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय जमशेदपुर. दुमुहानी संगम महोत्सव 13,14 जनवरी की तैयारी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति ने बिस्टुपुर स्थित गोस्वामी मंदिर में बैठक बुलायी. इसमें इस साल भी सोनारी स्थित दुमुहानी घाट पर हिन्दू उत्सव समिति व उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वाधान में दुमुहानी संगम महोत्सव-2025 का आयोजन 13 ओर 14 जनवरी करने का निर्णय लिया गया. संगम तट पर बनारस ओर हरिद्वार के तर्ज पर ही भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में 13 जनवरी को संध्या बेला पर , पर्यावण व नदी संरक्षण पर व्याख्यान होगा तत्पश्चात सांस्कृतिक भजन…
रांची: झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति की अधिसूचना कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी कर दी है. इससे राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है. हाल ही में यूपीएससी ने इन अधिकारियों का इंटरव्यू लिया था. आईएएस बने अधिकारियों की सूची सुधीर बारा अनिल कुमार तिर्की शैल प्रभा कुजूर नीलम लता संदीप कुमार पशुपति नाथ मिश्रा राजकुमार गुप्ता इससे पहले जुलाई 2024 में झारखंड पुलिस सेवा के 24 पदाधिकारियों की आईपीएस में प्रोन्नति मिली थी. तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी प्रोन्नत आईपीएस को पिन और बैज लगाकर सम्मानित किया था. उन्होंने…
रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की बड़ी बहन का मंगलवार को निधन हो गया. रघुवर दास ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है. रघुवर ने लिखा है कि मेरी मां स्वरूपा बड़ी बहन का आज निधन हो गया. महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने निजधाम में स्थान दें. भावभीनी श्रद्धांजलि. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपनी बड़ी बहन की तस्वीर भी साझा की है.
पटना. बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी और धार्मिक न्यास बोर्ड के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल साेमवार काे पंचतत्व में विलीन हाे गये. उनकी इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर के तीर्थमोक्ष धाम कोनहारा में किया गया. आचार्य किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. वह 74 साल के थे. उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. कोनहरा घाट पर जिला प्रशासन के द्वारा राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान हजारों की संख्या उनके चहेते और अनुयायियों ने आचार्य…
पटना. जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, सरदार पटेल मार्ग (मैन्गल्स रोड) के सभागार में 69वीं बिहार लोक सेवा आयोग से प्राप्त अनुशंसा के उपरांत 28 नवनियुक्त प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों की काउंसलिंग में उनके प्रमाण–पत्र का सत्यापन करके नियुक्ति पत्र जारी किया गया. आगामी एक जनवरी से बिहार लोक प्रशासन ग्रामीण विकास संस्थान गया में आयोजित 05 माह के संस्थागत प्रशिक्षण के लिए विरमित किया गया. काउंसलिंग के दौरान पंचायती राज विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने नवनियुक्त प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिहार में कार्य के दौरान बहुत कुछ सीखने को…
कोडरमा. वाहन का लोन माफ कराने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और इसे सड़क हादसे का रूप दे दिया. मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में कृष्ण यादव , मोहम्मद मिनहाज अंसारी और मोहम्मद सरफराज अंसारी को गिरफ्तार करते हुए एक बलेनो कार, एक टीवीएस मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह ने सोमवार शाम को संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि पांच दिसंबर को कोडरमा थाना में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत की प्राथमिकी दर्ज कराई…
कोडरमा. एकतरफा प्रेम में लड़की का अपहरण करने के प्रयास में छह लोग गिरफ्तार किये गये हैं. साथ ही देसी कट्टा और गोली बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सोमवार को बताया कि 29 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि मरकच्चो थाना क्षेत्र के गगरेसिंगा में हथियार के बल पर एक लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया गया है. इस मामले में मरकच्चो थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से भाग रहे छह अपराधियों को पकड़ा गया. पकड़े गए…
