Author: News Desk

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने नए साल के पहले दिन अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए 10 वादों को लेकर घेरा. भाजपा ने केजरीवाल पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो वादे किए उसे भी 10 सालों में पूरा नहीं किया. वे जो कहते हैं, करते नहीं हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 वादे गिनाते हुए कहा कि केजरीवाल ने बिजली की दरें कम करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, शिक्षा प्रणाली में सुधार करने, स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने, स्वच्छ पर्यावरण…

Read More

नई दिल्ली. एअर इंडिया की वैश्विक उपस्थिति आने वाले वर्षों में और बढ़ने वाली है. विमानन कंपनी के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को कंपनी के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा करते हुए यह बात कही. एअर इंडिया प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने अपने नए साल की शुभकामनाओं में एयरलाइन की बेड़े और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जिससे भारतीय विमानन के लिए एक मजबूत भविष्य सुनिश्चित होगा. उन्‍होंने कहा कि निजीकरण के बाद से कंपनी ने काफी प्रगति की है और आने वाले वर्षों में इसकी वैश्विक…

Read More

भविष्य के युद्धों को जीतने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाएं विकसित करने पर जोर नई दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा और भविष्य के सुधारों को गति देने के लिए 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है. इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय एकीकृत संचालन में सक्षम तकनीकी रूप से उन्नत युद्ध-तैयार बल में बदलना है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘सुधारों का वर्ष’ सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. यह वर्ष रक्षा तैयारियों में अभूतपूर्व प्रगति की नींव रखने के साथ ही 21वीं सदी की चुनौतियों…

Read More

नई दिल्ली. देश की अग्रणी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआई) की दिसंबर, 2024 में कुछ थोक बिक्री सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 1,78,248 इकाई हो गई. इससे पिछले साल दिसंबर, 2023 में उसकी थोक बिक्री 1,37,551 इकाई रही थी. मारुति सुजुकी ने बुधवार को नियामक फाइलिंग में बताया कि हल्के वाणिज्यिक वाहनों और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की आपूर्ति सहित कुल घरेलू बिक्री दिसंबर में 24.44 फीसदी बढ़कर 1,32,523 इकाई पर पहुंच गई. दिसंबर, 2023 में यह 1,06,492 इकाई रही थी, जो 24.44 फीसदी अधिक है. वाहन निर्माता ने बताया कि दिसंबर, 2024 में घरेलू यात्री…

Read More

रांची. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने नव वर्ष के प्रथम दिन बुधवार को कार्यालय कक्ष में नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक अनुप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैया लाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक चन्दन कुमार झा और पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा को बैज लगाकर सम्मानित किया . इस अवसर पर एडीजी सुमन गुप्ता, आईजी अभियान अमोल विणुकांत होमकर, आईजी पंकोज कम्बोज, ए विजयालक्ष्मी, कार्तिक एस, डीआईजी नौशाद आलम, शैलेन्द्र वर्णवाल, एसपी अमीत रेणु तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गत मंगलवार रात को इन अधिकारियों को प्रोन्नति दी थी.

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा टोल ब्रिज की रेलिंग पर खड़े होकर 20 वर्षीय संभव कुमार को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया. पैर फिसलने के कारण युवक नीचे जा गिरा. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे टीएमएच अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र इच्छापुर का रहने वाला था. घटना मंगलवार देर रात की है. संभव अपने दो साथी शुभम और रवि के साथ नए साल के जश्न को लेकर देर रात घूमने के लिए निकला था. अपने साथियों के साथ वह कदमा टोल ब्रिज पहुंच गया. यहां ब्रिज पर चढ़…

Read More

नई दिल्ली. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए, देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति की जानकारी साझा की है. देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री और सबसे अधिक संपत्ति के मालिक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश के सीएम, पेमा खांडू दूसरे पायदान पर हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( एडीआर) द्वारा जारी किए गए, एक रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की एक सूची…

Read More

रांची. 2025 की शुरुआत होते ही देश भर में उत्सव और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है. जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, लोग नववर्ष का स्वागत जश्न और आतिशबाजी के साथ कर रहे थे, वहीं सुबह होते ही श्रद्धालु मंदिरों की ओर उमड़ पड़े. खासकर तीर्थ स्थलों और प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. विभिन्न धार्मिक स्थल नववर्ष पर श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए तैयार थे और वहां विशेष पूजा, आरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. नववर्ष के अवसर पर झारखंड के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. लोग…

Read More

रांची. पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के एसएसपी किशोर कौशल सहित झारखंड के चार आईपीएस को सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार की रात अधिसूचना जारी की है. आईपीएस अधिकाारियों को सिलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति मिली है, इनमें किशोर कौशल के अलावा अंजनी कुमार झा, मोहम्मद अर्शी और आनंद प्रकाश शामिल हैं.

Read More

सूरत. गुजरात में सूरत के हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील कंपनी (एएमएनएस) के प्लांट में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई. इस घटना में चार श्रमिकों की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति झुलस गया. यह आग इतनी भीषण थी कि चारों शव को पहचानना मुश्किल हो गया है. प्रशासन ने डीएनए टेस्ट कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंपने का फैसला किया है. झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुखद घटना एएमएनएस कंपनी के कोरेक्स-2 प्लांट में हुई है. इस प्लांट में लिक्विड मेटल बनाने की प्रक्रिया पूरी रकी जाती है. आग प्लांट…

Read More