Author: News Desk

 जमशेदपुर. आद्रा डिवीजन में विकासात्मक कार्यों के कारण टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन आगामी सप्ताह में प्रभावित रहेगा. 08174/08652 टाटानगर आसनसोल मेमू 4 जनवरी को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी. यह ट्रेन आसनसोल नहीं जाएगी. वहीं 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 3 जनवरी को बदले मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन सीनी- पुरुलिया कोटशिला- मुरी के बदले सीनी – गंडाबिहार मुरी के रास्ते चलेंगे.

Read More

जमशेदपुर. चक्रधरपुर के सरकारी शिक्षक की मौत टाटानगर स्टेशन में ट्रेन से कटने से हो गई. साल के अंतिम दिन मंगलवार की शाम को टाटानगर स्टेशन में ट्रेन से कटकर चक्रधरपुर के शिक्षक राजकमल मिश्रा का निधन हो गया है. टाटानगर स्टेशन में गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के दौरान शिक्षक राजकमल मिश्रा का पैर फिसल गया था और वह ट्रेन के नीचे आ गए थे. इस हादसे में राजकमल मिश्रा का पैर कट गया था. उन्हें आनन फानन में घायल अवस्था में टाटानगर स्टेशन से निकालकर रेलवे अस्पताल ले जाया गया था. जहां मरहम पट्टी करने के…

Read More

जमशेदपुर: नए साल के मौके पर ऐतिहासिक जुबिली पार्क में बढ़ती भीड़ को देखते हुए टाटा स्टील प्रशासन ने पार्क के गेट को बंद करने का फैसला लिया है. यह आदेश 2 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. टाटा प्रबंधन द्वारा लिया गया यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना या दुर्घटना से बचा जा सके. हर साल नए साल के मौके पर जुबिली पार्क में जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों से भी हजारों की संख्या में पर्यटक और सैलानी पहुंचते हैं. ऐसे में पार्क में भीड़ का…

Read More

जमशेदपुर. नए वर्ष को लेकर टाटा स्टील के द्वारा केक कटिंग कार्यक्रम का सेंटर फॉर एक्सीलेंस में किया गया. केक कटिंग में टाटा स्टील के एम डी टीवी नरेंद्र कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी समेत टाटा स्टील के कई अधिकारी मौजूद थे. टीवी नरेंद्र और चाणक्य चौधरी ने संयुक्त रूप से केक काटा और नए साल की बधाई दी. इस मौके पर टीवी नरेंद्रन ने कर्मचारियों को कहा कि नया साल आपके और आपके परिवार के लिए खुशहाली वाला हो. कंपनी को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले साल में कंपनी के लिए बड़ी चुनौती है जिस तरीके…

Read More

Dhanbad : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अंतगर्त विकास नगर में एक युवक की हत्या की ख़बर से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के पास काम करता था . रोज़ की तरह घटना के दिन भी घर से काम पर गया लेकिन वापस नहीं आया, तब परिजन खोज बिन करने लगे उसी दौरान परिजन को ख़बर मिली कि उनके बेटे की हत्या हो गई हैं . मृतक की बॉडी एक नाले में मिली. मौके पर बैंक मोड़ थाना की टीम दल बल के साथ घटना घटनास्थल पर पहुंची और हत्या के आरोप में आकाश…

Read More

New Delhi : कल 31 दिसंबर को साल 2024 समाप्त हुआ और आज 1 जनवरी से साल 2025 शुरू होगया. यह साल ईपीएफओ के तहत पेंशन लेने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि मोदी सरकार ने पहले से ही यह फैसला कर लिया था कि साल 2025 से पेंशनधारी किसी भी बैंक की किसी भी शाखा से अपनी पेंशन उठा सकते हैं. कुछ दिन पहले मिली थी स्वीकृति सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गृहनगर में रहने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ी सहूलियत है. याद कीजिए, कुछ दिनों पहले कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के लिए…

Read More

रामगढ़. रामगढ़ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गृह जिला है. यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अब अधिकारियों को धमकाने का काम कर रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम को उनके कार्यालय में घुसकर धमकाया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. यहां तक की गोला प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय डिमरा के प्राचार्य और शिक्षकों को भी धमकी दी गई. यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह सारे अनैतिक कार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता श्रवण…

Read More

हजारीबाग. हजारीबाग में बुधवार को कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सरबहा गांव में हुई. एक युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद बाइक सहित कुएं में कूद गया. इससे उसकी मौत हो गई. इधर, उसे बचाने के लिए चार लोग कुएं में उतरे और उनकी भी जान चली गई. मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सूरज भुइयां, विनय करमाली और पंकज करमाली शामिल है. विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई हैं. वहीं, राहुल करमाली अपने घर का इकलौता चिराग था. सुंदर करमाली गुस्से में बाइक से निकला था.…

Read More

चाईबासा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिह्न पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां का शहीद स्मारक आदिवासी समुदाय के हक-अधिकार को लेकर किए गए संघर्ष और शहादत का प्रतीक है. हमारे आदिवासियों और मूलवासियों का जीवन हमेशा से संघर्षमय रहा है. इन्हीं के संघर्ष और शहादत की वजह से ही आज हमारी पहचान है. हमारे ये शहीद स्थल सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे. मुख्यमंत्री ने…

Read More

लातेहार. जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के पास बुधवार को मोटरसाइकिल और बोलेरो की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. फिलहाल, मृत युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों युवक जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक बोलेरो से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इस…

Read More