Author: News Desk

Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल के बड़ाबंबो रेलवे स्टेशन के पास हुई रेल दुर्घटना मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भेज दी गयी है. रेलवे बोर्ड को भेजी गयी जांच रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मालगाड़ी गिरने की रिपोर्टिंग और फिर एक्शन में देरी के कारण यह हादसा हुआ. यह तय हुआ है कि मालगाड़ी से टकराने से ही यह घटना घटी है. लेकिन जब ट्रेन गिरी, उसके सात मिनट बाद मालगाड़ी के चालक और सह चालक ने सूचना दी. यह सूचना और तुरंत देनी थी. इसके बाद हेड क्वार्टर के स्तर पर एक्शन लेना चाहिए था, जिसमें भी देरी हुई.…

Read More

Barbil. क्योंझर जिला के जोड़ा शहर में सोमवार को पड़ोसी के बच्चे व अपने बेटे को स्कूल पहुंचाने जा रहे बाइक सवार को पीछे से हाइवा ने कुचल दिया. हादसे में पिता-पुत्र व एक छात्र की मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, जोड़ा आजाद बस्ती निवासी कृष्णा भूसाल (40) अपने दो बेटे व पड़ोसी के बेटे को बाइक पर बिठा कर स्कूल छोड़ने निकले. बड़े बेटे को संत टेरेसा स्कूल में छोड़ कर छोटे बेटे निकित (7) और पड़ोसी संतोष शर्मा के बेटे गणेश शर्मा को टाटा डीएवी स्कूल छोड़ने जा रहे थे. इस दौरान…

Read More

Jamshedpur.बागबेड़ा थाना में पदस्थापित एसआई तेज प्रताप सिंह को एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को सस्पेंड कर दिया. एसआई तेज प्रताप सिंह के खिलाफ पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप था. पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की थी. एसएसपी ने शिकायत के आलोक में जांच का जिम्मा डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम को सौंपा था. डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट में एसआई तेज प्रताप सिंह पर लगे आरोप को सही बताया. रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एसआई तेज प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया.

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल सरकार को 77 समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाइकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार से सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन तथा सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में पिछड़ी जातियों के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर परिमाणात्मक आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा है. आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कई जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल किया था.…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक सात अगस्त को होगी. प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से होनेवाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. कैबिनेट में राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण नीतियों व योजनाओं पर विचार के बाद निर्णय लिया जायेगा.

Read More

Ranchi.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शुभारंभ के पहले दिन ही फॉर्म के नाम पर वसूली भी शुरू हो गयी है. राज्य सरकार का जन कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है. योजना का दिखावा केवल लूटने के लिए है. योजनाएं सरकार के बचे चंद महीनों में भी यह दलाल बिचौलियों के लिए लूट का रास्ता खोल रही हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अभी फॉर्म के नाम पर, फिर पंजीकरण के नाम पर, फिर सूची में नाम…

Read More

Devghar. श्रावणी मेले के तीसरी सोमवारी पर बाबानगरी में भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रावणी मेले में कांवरियों के हुजूम से पूरा देवघर शिवमय हो चुका है. रविवार को दोपहर से ही कांवरिया पथ पर जलार्पण के लिए भक्तों का रेला देखकर ही सोमवारी के दृश्य का अंदाजा लग रहा था. रविवार को मंदिर का पट बंद होने तक देर रात दो बजे तक कांवरियों की कतार बाबा मंदिर से 15 किमी दूर ऊपर सिंहवा तक पहुंच गयी थी. सोमवार शाम सात बजे तक कतार बाबा मंदिर से 10 किमी दूर नंदन पहाड़ स्थित फिल्टरेशन प्लांट से संचालित…

Read More

Jamshedpur. पुतड़ू टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक से अपराधियों ने हथियार के बल पर मोबाइल और पैसे लूट लिये. घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की है. वारदात के बाद गालूडीह पुलिस की सूचना पर एमजीएम पुलिस ने दो अपराधियों को उलीडीह के पास से गिरफ्तार कर लिया. टोल प्लाजा के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि अपराधी कार से आये थे. अपराधियों के पास हथियार थे. इस कारण डर से कोई सामने जाने का साहस नहीं कर सका. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मालूम हो कि इसके पहले पुतड़ू टोल प्लाजा के पास से कई बार…

Read More

जमशेदपुर.  जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला की छत गिरने से कई मवेशियों की दबने की भी खबर है. हालांकि नुकसान का आकलन लगाना मुश्किल है क्योंकि सूत्र बताते हैं कि राहत कार्य में लगे लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहरी का अंदर प्रवेश निषेध किए हुए हैं. इस संदर्भ में विशेष जानकारी हेतु गौशाला से जुड़े लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया. जुगसलाई गौशाला के छत गिरने की खबर पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए हैं. सूत्रों की माने तो तकरीबन 50 फीट लंबा पुराना छत गिरने की खबर है. स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न…

Read More

Jamshedpur. करनडीह के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रोें ने बुधवार सुबह 7 बजे एलबीएसएम कॉलेज मेन गेट में ताला जड़ दिया. इसके बाद गेट पर ही धरना पर बैठ गये. छात्र खेल मैदान निर्माण कार्य को पूर्ण करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंचे प्रिंसिपल डाॅ अशोक कुमार झा ने छात्राें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें. इसके बाद मुख्य कार्यपालक अभियंता उज्ज्वल नाग को धरना स्थल पर बुलाया गया. प्राचार्य, प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी व परसुडीह थाना के पुलिस आरक्षी निरीक्षक मोहम्मद फैज अहमद ने छात्रों के साथ मैदान का निरीक्षण किया, जिसमें मैदान निर्माण…

Read More