लातेहार. जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के पास बुधवार को मोटरसाइकिल और बोलेरो की सीधी टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. फिलहाल, मृत युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों युवक जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक बोलेरो से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इस…
Author: News Desk
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को पूरे पश्चिम बंगाल में अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के अधिकारों के लिए पार्टी के संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया. एक जनवरी 1998 को तृणमूल की स्थापना की याद करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी आम जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. ममता बनर्जी ने कहा कि सबसे पहले, मैं आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. साथ ही, आज हमारे दल का स्थापना दिवस भी है. इस वर्ष के स्थापना दिवस पर, मैं…
हुगली. रेलवे द्वारा सिंगूर आंदोलन लोकल का विस्तार तारकेश्वर तक किए जाने के विरोध में साल के पहले दिन हावड़ा-तारकेश्वर रूट के सिंगूर स्टेशन पर राज्य के मंत्री बेचाराम मन्ना के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने रेल अवरोध कर विरोध जताया. बेचाराम मन्ना ने कहा कि रूट विस्तार के नाम पर सिंगुर आंदोलन लोकल को वापस लिया जा रहा है जिसे वे मानने को तैयार नहीं हैं. रेलवे का दावा है कि ट्रेन का रूट बढ़ाया जा रहा है. ट्रेन सिंगूर की बजाय तारकेश्वर तक चलेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रेन से सिंगुर आंदोलन का इतिहास जुड़ा…
कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने बुधवार को शहर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को अपनी सहपाठी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया. घटना 21 दिसंबर 2024 को दक्षिण कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित एक खाली फ्लैट में हुई थी, जो आरोपित के दोस्त का था. पीड़िता और उसके माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपित ने उसे पहले फ्लैट पर बुलाया. वहां उसने सॉफ्ट ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे नशे की हालत में पहुंचा दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने शुरुआत में सदमे की स्थिति…
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को एक-दूसरे की जेलों में बंद नागरिक कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया. भारत ने 81 मछुआरों सहित 462 पाकिस्तानी कैदियों और पाकिस्तान ने 217 मछुआरों सहित 266 भारतीय कैदियों की सूची साझा की. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2008 में हुए द्विपक्षीय काउंसलर एक्सेस समझौते के प्रावधानों के तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान किया जाता है. इसमें कहा गया है, “भारत और पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक माध्यमों से एक-दूसरे की हिरासत में बंद नागरिक कैदियों की…
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने नए साल के पहले दिन अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए 10 वादों को लेकर घेरा. भाजपा ने केजरीवाल पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जो वादे किए उसे भी 10 सालों में पूरा नहीं किया. वे जो कहते हैं, करते नहीं हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 वादे गिनाते हुए कहा कि केजरीवाल ने बिजली की दरें कम करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, शिक्षा प्रणाली में सुधार करने, स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने, स्वच्छ पर्यावरण…
नई दिल्ली. एअर इंडिया की वैश्विक उपस्थिति आने वाले वर्षों में और बढ़ने वाली है. विमानन कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को कंपनी के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा करते हुए यह बात कही. एअर इंडिया प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने अपने नए साल की शुभकामनाओं में एयरलाइन की बेड़े और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जिससे भारतीय विमानन के लिए एक मजबूत भविष्य सुनिश्चित होगा. उन्होंने कहा कि निजीकरण के बाद से कंपनी ने काफी प्रगति की है और आने वाले वर्षों में इसकी वैश्विक…
भविष्य के युद्धों को जीतने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाएं विकसित करने पर जोर नई दिल्ली. रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा और भविष्य के सुधारों को गति देने के लिए 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है. इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को बहु-क्षेत्रीय एकीकृत संचालन में सक्षम तकनीकी रूप से उन्नत युद्ध-तैयार बल में बदलना है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘सुधारों का वर्ष’ सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. यह वर्ष रक्षा तैयारियों में अभूतपूर्व प्रगति की नींव रखने के साथ ही 21वीं सदी की चुनौतियों…
नई दिल्ली. देश की अग्रणी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआई) की दिसंबर, 2024 में कुछ थोक बिक्री सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 1,78,248 इकाई हो गई. इससे पिछले साल दिसंबर, 2023 में उसकी थोक बिक्री 1,37,551 इकाई रही थी. मारुति सुजुकी ने बुधवार को नियामक फाइलिंग में बताया कि हल्के वाणिज्यिक वाहनों और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की आपूर्ति सहित कुल घरेलू बिक्री दिसंबर में 24.44 फीसदी बढ़कर 1,32,523 इकाई पर पहुंच गई. दिसंबर, 2023 में यह 1,06,492 इकाई रही थी, जो 24.44 फीसदी अधिक है. वाहन निर्माता ने बताया कि दिसंबर, 2024 में घरेलू यात्री…
रांची. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने नव वर्ष के प्रथम दिन बुधवार को कार्यालय कक्ष में नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक अनुप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैया लाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक चन्दन कुमार झा और पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा को बैज लगाकर सम्मानित किया . इस अवसर पर एडीजी सुमन गुप्ता, आईजी अभियान अमोल विणुकांत होमकर, आईजी पंकोज कम्बोज, ए विजयालक्ष्मी, कार्तिक एस, डीआईजी नौशाद आलम, शैलेन्द्र वर्णवाल, एसपी अमीत रेणु तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गत मंगलवार रात को इन अधिकारियों को प्रोन्नति दी थी.
