Author: News Desk

जमशेदपुर.  चक्रधरपुर रेल मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के दौरे में सुरक्षा बिंदुओं पर जोर दिया. उन्होंने यात्रियों से बात की तो उनकी परेशानियों को भी जाना. नये डीआरएम ने मंडल के छह स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. तरुण हुरिया ने सुबह 7:30 बजे से निरीक्षण शुरू किया. उनके आगमन की सूचना को टाटानगर सहित पांच अन्य स्टेशनों पर भी पहले से व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया था. डीआरएम ने रेलवे अफसरों को स्पष्ट ताकीद की कि उनकी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बेहतर…

Read More

 जमशेदपुर.टाटा स्टील ने कर्मचारियों से आयकर नियमों के तहत निवेश और संपत्तियों की घोषणा करने को कहा है. पुराने टैक्स के नियमों के दायरे में आने वाले कर्मचारियों से निवेश और सेविंग की जानकारी मांगी गयी है. नये टैक्स कानून के तहत कर्मचारियों को इन्वेस्टमेंट और सेविंग की जानकारी नहीं देनी है. यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से कर्मचारियों को दी गयी है. 1 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 के बीच पोर्टल पर कर्मचारी सूचना को अपलोड करेंगे. कर्मचारी अपने पर्सनल नंबर के साथ इसे अपलोड करेंगे जो जानकारी सीधे इनकम टैक्स विभाग को चली जायेगी. अगर किसी…

Read More

जमशेदपुर. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 लांच हुई है. ESS और VRS के नाम वाली सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 की एक जनवरी से शुरुआत होगी और यह 31 जनवरी तक चलेगी. इसमें पहली बार एनएस ग्रेड को भी शामिल किया गया है. पहले सिर्फ स्टील वेज के कर्मचारियों तक ही सीमित रखा गया था. वैसे कर्मचारी, जिन लोगों ने दस साल की सेवा अवधि पूरी कर ली है और उनका उम्र 40 साल से ऊपर है, वे लोग इसके लिए अपना आवेदन दे सकते है. ट्यूब डिवीजन में लागू इएसएस में मासिक प्रतिदान…

Read More

रांची. झारखंड में वर्ष 2024 में अब तक 971 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि साईबर अपराध से संबंधित कुल 1295 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें 2118 मोबाईल फोन, 2905 सिम कार्ड, 606 एटीएम कार्ड, 165 विभिन्न बैंको के पासबुक, 45 विभिन्न बैंको के चेकबुक, 52 लैपटॉप, 12 चार पहिया वाहन, 70 अन्य वाहन के साथ आठ करोड़ 17 लाख 84 हजार 714 रुपये बरामद किये गये हैं. यह जानकारी मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि साइबर ठगों से 77 लाख 20 हजार…

Read More

मंत्री चमरा लिंडा ने साइकिल और छात्रवृत्ति वितरण को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए निर्देश रांची. कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच साइकिल और छात्रवृत्ति वितरण के कार्य प्रगति की जिलावार समीक्षा की. इस दौरान मंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिये. मंत्री ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के मामले में रामगढ़ और कोडरमा जिलों के प्रति नाराजगी जताई. उन्होंने रामगढ़ और कोडरमा जिला के कल्याण पदाधिकारी को अगले तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति राशि वितरण किए जाने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही कहा कि छात्रवृत्ति वितरण मामले में…

Read More

रांची. प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंगलवार को संगठन पर्व सदस्यता अभियान के लिए प्रांतीय और जिला टोली की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा कि पिछले 22 दिसंबर से प्रारंभ भाजपा का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है. प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप फाइव में लाने के लिए कार्यकर्ता लगातार ऑनलाइन सदस्यता कर रहे हैं. भाजपा का गांव और शहर सभी जगह बड़ा जनाधार है. राज्य के सभी 29 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी…

Read More

रांची. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का बड़ा आरोप लगाया.साथ ही कहा कि राज्य सरकार घोषणाओं के अनुरूप अविलंब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वर्ष भर का कैलेंडर जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करे. मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने पहली कैबिनेट बैठक के बाद एक जनवरी, 2025 से पूर्व जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं के लिए नियुक्ति कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी लेकिन आज वर्ष का अंतिम दिन बिना कैलेंडर की घोषणा के बीत गया. उन्होंने कहा कि साल का अंतिम दिन भी बीतने…

Read More

रांची. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को नक्सल प्रभावित जिलों में चल रहे नक्सल अभियान की समीक्षा की. पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी. डीजीपी ने उग्रवाद के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए माओवादी, स्प्लिंटर ग्रुप और आपराधिक गुटों का संपूर्ण रूप से खात्मा करने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने के साथ अन्य कार्रवाई करने संबंधी दिशा-निर्देश दिये. बैठक में आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, रांची आईजी अखिलेश झा, आईजी अभियान एवी होमकर, स्पेशल ब्रांच डीआईजी कार्तिक एस और एसआईबी एसपी नाथु सिंह मीणा उपस्थित थे. इन मुख्य एजेंडों पर हुई…

Read More

जमशेदपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत जुरूली-बांसपानी रेलखंड के अप लाइन पर एक हाइवा रेलवे लाइन पर गिर गया है. इसमें हाइवा चालक को गंभीर चोट आयी है. उसे इलाज के लिए जोड़ा टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे के कारण मालगाड़ियों का परिचालन बांसपानी जरूली रेल खंड में चार घंटे बाधित भी रहा. जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार की सुबह दस बजे के आसपास बांसपानी स्टेशन के होम सिग्नल के समीप घटी. बताया जा रहा कि घटना स्थल के बगल में रेल लाइन की थोड़ी ऊंचाई से एक सड़क मार्ग गुजरती है. उसी सड़क…

Read More

जमशेदपुर. पोटका गांव छोटा हाड़ियान में आदिवासी भूमिज समाज के हासता किली(गोत्र) शासन स्थल पर नाया के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बोर्ड लगाया गया. यह स्थल आदिवासी भूमिज समाज का एक पवित्र स्थल है. जो की गोत्र के अनुसार अपने-अपने उक शासन होता है. यह परंपरा पूर्वजों से रही है. परंपरा को आदिवासी भूमिज समाज ने आगे बनाये रखने का संकल्प लिया. इस उद्देश्य से सोमवार को स्थल पर बोर्ड लगाया गया. यह कार्यक्रम हासता: किली लखन साईं, किली कुपुल एवं ग्राम सभाओं के तत्वावधान में बड़ी धूमधाम के संपन्न किया गया. जिसमें विभिन्न ग्राम सभा…

Read More