Author: News Desk

पटना: बिहार में 70वीं बीपीएससी PT परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है. इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 3 जनवरी को पूरे बिहार में रेल चक्का जाम और नेशनल हाइवे (NH) को जाम करने का ऐलान किया है. पप्पू यादव का कहना है कि यह आंदोलन छात्रों के हित में किया जा रहा है, जिन्होंने परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर कई दिनों से संघर्ष किया है. पप्पू यादव ने बताया कि वे 3 जनवरी को पटना में रेल चक्का जाम में खुद भाग लेंगे. इसके साथ ही…

Read More

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोनमंजरा मांझी टोली में बेटी ने अपने ही पिता की धारदार करनी से मारकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोनमेंजरा के मांझीटोली निवासी सोमारू बड़ाइक नामक व्यक्ति की बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है. सोमारू बड़ाइक राजमिस्त्री का काम करता था. किसी बात को लेकर सोमारु की बेटी उससे गुस्सा गई और उसने धारदार करनी (ईंट जोड़ाई में सहायक उपकरण) से अपने पिता पर धड़ाधड़ हमला कर दिया. इससे सोमारू खून से लथपथ हो गया. वह अपनी…

Read More

रांची : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को हाई कोर्ट से गुरुवार को बड़ी राहत मिली. अदालत ने रांची एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही कार्रवाई को खत्म कर दिया और कांके थाना में दर्ज एफआईआर को भी निरस्त कर दिया है. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. यह मामला जून 2021 का है, जब कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुरटू इलाके में किसान आंदोलन के संदर्भ में दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक समरी लाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कांके थाना में कांड संख्या 141/2021…

Read More

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की शिकायत पर रांची के गोंदा थाने में ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसकी सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चल रही है. इस केस की जांच सीबीआई या अन्य स्वतंत्र एजेंसी ने कराने का आग्रह ईडी ने हाईकोर्ट से की है. आज इसी मामले में सुनवाई हुई. पूर्व की सुनवाई में अदालत ने सीएम हेमंत सोरेन से जवाब मांगा था. जिस पर उन्होंने जवाब सौंप दिया. आज सुनवाई करते हुए अदालत ने ईडी के वरिष्ठ अधिकारी देवव्रत झा को अपना प्रतिउत्तर देने को कहा है. अदालत ने इसके लिए ईडी…

Read More

घाटशिला. बुधवार को भोर 3.15 बजे घाटशिला थाना क्षेत्र के तामाकपाल स्थित भटाईजोड़ नाले की पुलिया पर एक टूरिस्ट बस (डब्लूबी 19एफ 8132) के रेलिंग तोड़ते हुए पलटने से अफरा-तफरी मच गई. बस में सवार 60 यात्री कोलकाता से नेतरहाट पिकनिक मनाने जा रहे थे. इस दुर्घटना में दर्जनों यात्रियों को चोट आई, जबकि चालक समेत कुछ को गंभीर चोट लगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत यात्रियों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. घबराए यात्री दुर्घटना के बाद ट्रेन के जरिए वापस कोलकाता लौट गए.…

Read More

आदित्यपुर.  सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज स्थित साईं कल्पना सोसायटी के तीन ब्लॉक के पांच फ्लैट में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. यह चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को मामले के सुलझाने में मदद मिल रही है. सूचना मिलने पर सोसायटी वासियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि प्रशांत पांडे, राजीव रंजन सिंह, अशोक चौहान, उमाशंकर प्रसाद और एनके यादव के फ्लैट में चोरी हुई है. जिन घरों में चोरी हुई, वे सभी…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कारमेल जूनियर कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सूरज प्रमाणिक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह टेम्पो खड़ा करके मैदान में बैठा हुआ था. उसी दौरान कुछ अपराधियों ने वहां पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग होते देख सूरज ने भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उसे दौड़ाकर गोली मार दी. गोली लगने से सूरज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. जहां…

Read More

एक यूजर ने लिखा, अश्विनी वैष्णव कृपया आप अपनी टिकटिंग वेबसाइट बंद कर दीजिए. इससे बेहतर होगा आप रील बनाकर बताएं की वेबसाइट कैसा काम कर रहा है.  भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग पोर्टल IRCTC का वेबसाइट और मोबाइल ऐप मंगलवार को फिर से डाउन हो गया. इस महीने यह तीसरा मौका है जब वेबसाइट को आउटेज से गुजरना पड़ा है. इससे पहले 26 दिसंबर को वेबसाइट और ऐप में दिक्कत आई थी. पीक आवर्स यानी नॉर्मल टिकट बुकिंग के साथ तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC का वेबसाइट अक्सर डाउन हो जाता है. आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन-डिटेक्टर के मुताबिक,…

Read More

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज (1 जनवरी) एक्टिवी-ई और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने दोनों ईवी को नवंबर-2024 में भारत में पेश किया था. ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हैं. एक्टिवा इलेक्ट्रिक को बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जबकि QC1 दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ में बुकिंग के लिए उपलब्ध है. आप 1,000 रुपए की टोकन राशि पर इनकी बुकिंग करा सकते हैं. दोनों मॉडल्स की कीमत इस महीने ग्लोबल एक्सपो में घोषित होगी, जबकि डिलीवरी फरवरी में शुरू होगी. दोनों EV ओला S1…

Read More

PRAYAGRAJ. महाकुंभ में बम ब्लास्ट करने की धमकी मिली है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नसर पठान नाम की ID से धमकी दी गई है. इसमें लिखा है- ऑल ऑफ यू, तुम सब अपराधी हो. महाकुंभ में बम ब्लास्ट करेंगे. 1000 हिंदुओं को मारेंगे. 31 दिसंबर को इस ट्वीट को विपिन गौर नाम के युवक ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए री-ट्वीट किया. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. धमकी भरी पोस्ट जिस ID से की गई, उसके बायो में लिखा है- मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है. कट्टर मुस्लिम. पुलिस उस नंबर और ई-मेल की जांच कर रही है, जिससे…

Read More