– कारगिल, सियाचिन, डेमचोक, डीबीओ और गलवान के दूरदराज के इलाके में हुई इंटरनेट कनेक्टिविटी चीन सीमा पर 42 टावर लगे, सेना को सीमावर्ती इलाकों और दूरदराज के गांवों को 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी मिली नई दिल्ली. भारतीय सेना को चीन सीमा पर लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों और दूरदराज के गांवों को 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी मिलने लगी है, जिससे अब सुदूर क्षेत्र के लोगों को भी डिजिटल क्रांति से जुड़ने का मौका मिलेगा. शून्य से नीचे के तापमान वाले इन इलाकों में कठोर मौसम से लड़ते हुए 5 महीनों के भीतर 42 मोबाइल टावर लगाए गए हैं, जो कारगिल, सियाचिन,…
Author: News Desk
नई दिल्ली. महाकुम्भ 2025 के दौरान भारतीय रेलवे ने प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की हैं. इन सुविधाओं में 24×7 ऑब्जर्वेशन रूमों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके. पिछले महाकुम्भ के दौरान 1 लाख श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई थी. इस बार रेलवे बड़ी संख्या में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रेल मंत्रालय के अनुसार महाकुम्भ के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा…
नई दिल्ली. दिल्ली में जारी कड़ाके की शीतलहर के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनावी तापमान को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापानी पार्क से चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री दिल्ली के विकास के लिए 4500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की पांच जनवरी को भी पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में रैली संभावित है. यानि चार दिनों में ही प्रधानमंत्री मोदी की दो बड़ी रैलियां कर दिल्ली में भाजपा के पक्ष में सियासी माहौल बनाने की रणनीति है. इसके साथ ही भाजपा…
पटना. बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनसा टोला के समीप रॉयल स्कूल के पास नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर पबजी खेल रहे तीन किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. इनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी मंशा टोला निवासी मोहम्मद अली का पुत्र फुरकान आलम, बारी टोला निवासी मोहम्मद टुनटुन का पुत्र समीर आलम एवं तीसरा हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में पहचान हुई है. पुलिस के मुताबिक डेमो पैसेंजर ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही थी. इस दौरान तीनों किशोर रेलवे ट्रैक पर बैठकर कान में एयरफोन लगा कर पबजी गेम…
रांची. झारखंड में लगातार चल रही ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. न्यूनतम पारा गिर कर 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, तीन जनवरी को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो जाएगा. राज्य में पिछले तीन दिनों में तापमान में 8.3 डिग्री सेंटीग्रेट गिरावट आई है. राजधानी रांची में 31 दिसंबर 2024 को पारा में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई थी. एक जनवरी को 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड और दो जनवरी को दो डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं राजधानी रांची…
रांची. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची के सदर सीओ मुंशी राम को घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खाता संख्या-150 खेसरा संख्या -415 बी मौजा सिरम टोली चुटिया थाना नंबर-210 शहर अंचल कुल रकबा 3 कट्ठा 08 छटाक जमीन अपर चुटिया, सरदार गली भट्ठी टोली में है. उस जमीन का सीमांकन कराने के लिए सीओ मुंशी राम के द्वार दो बार फीस ली…
दुमका.जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर कठजोरिया गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया है. यह घटना गुरुवार को हुई. मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा के धर्मपुर गांव निवासी इकलियुस हेम्ब्रम के रुप में हुई है. बाइक में सवार दूसरा युवक संजीव सोरेन गंभीर रुप से जख्मी है. उसे इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसके सिर में भी चोटे लगी हुई है. उसकी स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. परिजनों के मुताबिक दोनों बागनल से दुमका किसी…
रांची : रांची पुलिस ने मोरहाबादी स्थित चल रहे राष्ट्रीय सरस मेला बापू वाटिका के समीप एक बच्चे को चोरी की मोबाइल के साथ पकड़ा गया है. बच्चे की निशानदेही पर चोरी के काम में लगे दो अन्य बच्चों को पुलिस ने पकड़ा है. बच्चे की निशानदेही पर उस शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है जो बच्चों से मोबाइल चोरी करवाता था. रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शिवजी महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह मूल रूप से साहिबगंज का रहने वाला है. साहिबगंज से बच्चों…
रांची : रांची के तुपुदाना इलाके से पिकअप वैन लूटने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला है कि हथियार के बल पर ललगुटुआ पुल के पास से एक बाइक की भी छिनतई की गई थी. इसके अलावा लालपुर इलाके से स्कूटी की भी चोरी की गई थी. गिरफ्तार 3 अपराधियों की निशानदेही पर दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. सीटी एसपी ने बताया कि तीनों के पास से एक स्कूटी, एक पिकअप वैन, एक हथियार और…
पटना: केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आज शपथ ले ली है. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दोनों उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भी उपस्थित थे. इसके साथ ही बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला है. इससे पहले, एआर किदवई ने 14 अगस्त 1993 से लेकर 26 अप्रैल 1998 तक बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था. राज्यपाल बनने के बाद आरिफ…
