Author: News Desk

GudaBanda. गुड़ाबांदा क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. इससे लोग दहशत में हैं. गुरुवार रात जंगली हाथियों ने बालीजुड़ी पंचायत स्थित लाड़काबासा गांव के बुरुडीह टोला में घरों को ध्वस्त कर दिया. घर में बंधे जानवरों को रौंद कर मार दिया. घर में रखे धान हाथी खा गये. बालीजुड़ी गांव के सुनील प्रधान के एक बीघा जमीन पर लगे आलू को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया. उसी गांव के एक अन्य किसान के खेत में लगे सब्जी की फसल को नष्ट कर दिया. शुक्रवार को पीड़ित के घर जाकर क्षति का जायजा लिया. तिरपाल दिया व वनकर्मी…

Read More

Chaibasa. गुवा थाना में पदस्थापित (एएसआई) अजय सिंह के खिलाफ गुवा की महिला ने उसे घर से जबरन उठाकर सुनसान जगह पर लेजाकर दुष्कर्म के असफल प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित महिला सेल की गुवा खदान में कार्यरत ठेका श्रमिक की पत्नी है. उसने घटना की आपबीती सुनाते हुए कहा कि घटना बीते 30 दिसंबर की रात लगभग 10-10.30 बजे के बीच की है. घटना वाली रात उनके पति रात्रि पाली की ड्यूटी के लिए घर से चले गये थे. वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान एएसआई अजय सिंह खुद बाइक से हमारे घर पर आये.…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह ग्वाला बस्ती निवासी सूरज प्रमाणिक की हत्या के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. इस हात्याकांड में अब तक तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, स्कूटी और दो मोबाइल जब्त किये गये हैं. शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि दोनों के बीच पूर्व से विवाद था. हत्या के दो दिन पूर्व सूरज प्रमाणिक ने मनोज के घर जाकर धमकी भी दी थी. पूर्व में मनोज ने सूरज प्रमाणिक की आंख खराब कर दी थी. इसके बाद…

Read More

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को रद्द करने की मांग को लेकर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहने के साथ निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने रेल यातायात बाधित किया और वामपंथी छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया. बीपीएससी की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का कथित तौर पर पेपर लीक होने पर इस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले दो सप्ताह से पटना के गर्दनीबाग…

Read More

टाटा स्टील मानगो के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकता जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के साथ जमशेदपुर शहर की समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक का मुख्य मुद्दा मानगो नगर निगम क्षेत्र का कचरा निष्पादन की समस्या था. विधायक श्री राय ने उपायुक्त से इस समस्या का शीघ्र निदान करने की मांग की और कहा कि इस बारे में मानगो की जनता का धैर्य टूटने की कगार पर पहुंच गया है. दो दिनों के भीतर अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मानगो की जनता सीधी कारवाई पर उतरने के लिए…

Read More

जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया . फरियादियों ने जमीन अधिग्रहण का मुआवजा भुगतान, चिकित्सा सहायता, घरेलू विवाद, भूमि विवाद, स्थानांतरण, अवैध शिक्षकों का वेतन बंद करने के संबंध में, रास्ता अतिक्रमण और जान से मारने की धमकी देने, आंगनबाड़ी केन्द्र में नौकरी, भुगतान के संबंध में, महिला थाना में…

Read More

यातायात नियमों के उल्लंघन पर ‘यमराज’ ने दी चेतावनी, फूल, माला पहनाकर चालकों से की गई नियमों के पालन की अपील जमशेदपुर. 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक जिला में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातयात नियमों को लेकर जागरूक किया गया . इस अभियान के तहत जुबली पार्क के आसपास एवं शहर के सभी ट्रैफिक चेकिंग स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को ‘यमराज’ ने चेतावनी दी तथा…

Read More

Medninagar. कोहरे की वजह से शुक्रवार की सुबह-सुबह भीषण सड़क दुर्घटना सामने आयी है. यहां रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर यात्री बस जेपीएस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गयी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हुए हैं. दुर्घटना पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव के समीप हुई है. घटना सुबह करीब 6:30 से 6:45 बजे के बीच हुई. बस प्रतिदिन की तरह अपने निर्धारित समय पर मेदिनीनगर से रांची के लिए चली थी.विपरीत दिशा से ट्रक रांची की तरफ से मेदनीनगर की ओर आ रहा था. दुर्घटना…

Read More

जमशेदपुर. पं रघुनाथ मुर्मू खेरवाड़ मिशन,भागबांद,चंद्रकोना रोड, मेदिनीपुर प. बंगाल में संताली साहित्य 18 दिवस 22 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक विभिन्न स्थानों में साहित्य सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है. ज्ञातव्य है कि 22 दिसंबर 2003 को सांसद में संताली भाषा को संविंधान के आठवीं सूचि में सम्मिलित करने का बिल पास हुआ तथा 23 दिसंबर को राज्य सभा में पास किया गया इसके पश्चात विभिन्न वैधानिक प्रक्रियाओं से गुजरने के पश्चात 7 जनवरी 2004 को राष्ट्रपति का हस्ताक्षर हुआ तथा 8 जनवरी को गैजेट में प्रकाशित हुआ. इस स्वर्णिम यादगार पलों को संताली साहित्य समर्पित…

Read More

आदित्यपुर. एसिया कार्यकारिणी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित से मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर विमर्श किया. बैठक में क्षेत्र के उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर चर्चा की गई. एशिया ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र का स्वामित्व जियाडा का है और उद्यमी पहले ही भूमि किराया, स्ट्रीट लाइट और अन्य सेवाओं के लिए जियाडा को भुगतान करते हैं. ऐसे में नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूलना अनुचित है. अन्य राज्यों के उदाहरणों का हवाला देते हुए एशिया ने समाधान का आग्रह किया. जियाडा की…

Read More