Ranchi. राज्य में पारा शिक्षकों(सहायक अध्यापक) की द्वितीय आकलन परीक्षा पांच जनवरी को होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) ने परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ जैक अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. राज्य भर में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कक्षा एक से पांच की परीक्षा में कुल 9650 और कक्षा छह से आठ में 1600 शिक्षक परीक्षा में शामिल होंगे. आकलन परीक्षा वैसे पारा शिक्षकों के लिए ली जाती है, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल नहीं है. आकलन परीक्षा में…
Author: News Desk
Jamshedpur. टेल्को थाना अंतर्गत हुडको स्थित टाटा मोटर्स के क्वार्टर जे 38-5 में शुक्रवार दोपहर दो बजे को बंद कमरे में आग से झुलसने से इंद्राणी मदीनाकी मौत हो गयी. मृतका के पति संतोष मदीना टेल्को स्थित लिटिल एंजल स्कूल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी है. संतोष महीना बाजार से मटन लाने गये थे. वापस लौटे तो कमरा अंदर से बंद पाया. आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो बगल में एक बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर के सहयोग से पीछे से अंदर घूसे तो पत्नी को जले हालत में पाया. कमरे में केरोसिन फैला था. सूचना पर टेल्को…
Sydney. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचवें मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा. भारतीय टीम पहले दिन 185 रन पर सिमट गयी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इस मैच से खुद को बाहर निकलने से भी हल नहीं निकला. कोहली 17 रन बना कर आउट हुए. जायसवाल (10 रन) और लोकेश (4 रन) भी सस्ते में लौटे. भारत की ओर से हालांकि ऋषभ पंत ने मैच के हालात के अनुरूप खेला और 40 रन बनाये. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन बनाये थे. 24 वर्ष बाद सबसे…
Jamshedpur. सिदगोड़ा के बाबूडीह लाल भट्ठा निवासी साधु बोदरा का शव चार दिनों बाद शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में बरामद हुआ. साधु गत 30 दिसंबर की रात से गायब था. 31 दिसंबर की सुबह घरवालों ने उसकी स्कूटी सुवर्णरेखा नदी किनारे से लावारिश हालत में बरामद किया था. लेकिन साधु बोदरा का पता नहीं चला था. जिसके बाद घरवालों ने साधु के गुम होने का सनहा सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराया था. मृतक बालू गाड़ी में काम करता था. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने साधु का शव नदी में तैरता पाया. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना…
Jamshedpur. जमशेदपुर के एसएसपी ने चार थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. इसके तहत कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन को लाइन क्लोज कर दिया गया है. उनकी जगह आलोक कुमार दुबे को कदमा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. आलोक कुमार दुबे अभी बर्मामाइंस के थाना प्रभारी थे. इसी तरह गोलमुरी पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव को बर्मामाइंस थाना का प्रभारी बनाया गया है. सीसीआर साकची के इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को टेल्को का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. टेल्को थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जा चुका है. इसके बाद से वह पद खाली था.
Mahakumbh Nagar. महाकुम्भ 2025 को दिव्य और भव्य के साथ-साथ डिजिटल सुविधाओं से लैस बनाने के लिए एक अनूठी पहल के तहत प्रयागराज रेलवे मंडल रेल कर्मियों की जैकेट पर लगे क्यूआर कोड से श्रद्धालुओं को टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा. भारतीय रेलवे की इस पहल से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को टिकट के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. साथ ही, रेलवे प्रशासन को भी टिकट उपलब्ध कराने में आसानी होगी. उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि महाकुम्भ 2025 को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज…
Bijapur.छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘प्रेशर बम’ में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़का गांव के करीब प्रेशर बम में विस्फोट होने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि आज डीआरजी के दल को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. दल जब अभियान से वापस हो रहा था तब तोड़का गांव के करीब माओवादियों द्वारा लगाए गए ‘प्रेशर बम’ में विस्फोट हो…
New Delhi.रेलवे बोर्ड ने ‘लेवल-1’ (पूर्ववर्ती ग्रुप-डी) पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों में ढील दी है. नए नियमों के अनुसार, दसवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार या आईटीआई डिप्लोमा धारक या समकक्ष या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (एनएसी) धारक लेवल-1 पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे. इससे पहले, तकनीकी विभागों के लिए आवेदक का दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना और एनएसी या आईटीआई डिप्लोमा होना आवश्यक था. बोर्ड की ओर से दो जनवरी को सभी रेलवे जोन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस मुद्दे की…
Chaibasa.झींकपानी थाना अंतर्गत जानुमपी व चांदीपी गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गया. जिसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी. वह चालक के साथ बैठा था. घटना गुरुवार शाम की है. मृतक की पहचान झींकपानी के जोड़ापोखर डोमसाई निवासी जगराम मुंडा (27) के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस शाम को घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक जगराम चालक के साथ ट्रैक्टर के इंजन पर बैठा था. वहीं, हादसे के बाद चालक…
Ghatshila.गोपालपुर फाटक के पास भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. साथ ही समीक्षा बैठक भी की गयी. बैठक में राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश आनंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद उपस्थित थे. आदित्य साहू ने सदस्यता अभियान के कार्यों की जानकारी ली. अभियान की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास मात्र नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं…
