Jamshedpur. टाटा स्टील के लांग प्रोडक्ट का प्रदर्शन बेहतर है. इसका चीन वाले संकट का ज्यादा असर नहीं देखने को मिल रहा है. लेकिन इसको लेकर सचेत रहना होगा. खर्च को घटाना होगा और नये प्रोडक्ट को बाजार में उपलब्ध कराना होगा ताकि मुनाफा बेहतर हो सके. यह बातें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट लांग प्रोडक्ट आशीष अनुपम ने कही. श्री अनुपम शुक्रवार को लांग प्रोडक्ट के नये साल के केक कटिंग समारोह को संबोधित कर रहे थे. न्यू बार मिल में आयोजित इस कार्यक्रम में एलडी वन, मर्चेंट मिल, डब्ल्यूआरएम, न्यू बार मिल के वरीय अधिकारी और यूनियन के…
Author: News Desk
Bhuvaneshvar. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री की कार में यात्रा की जबकि उनका काफिला पीछे चल रहा था.माझी ने यहां बारामुंडा ग्राउंड पर आयोजित कृषि ओडिशा सम्मेलन से लौटते समय प्रोटोकॉल तोड़कर उपमुख्यमंत्री की कार में यात्रा की. टाटा नैनो कार में यात्रा करते माझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कार उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव चला रहे थे, जबकि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी पिछली सीट पर बैठे थे. सिंहदेव खुद कार चलाकर कार्यक्रम स्थल तक गए थे.
Jamshedpur. पूर्व सीएम रघुवर दास ने सोशल मीडिया अकाउंट का वॉल चेंज कर लिया है. शुक्रवार को जैसे ही हरि बाबू कंभमपति ने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ली, कार्यवाहक राज्यपाल रघुवर दास ने सोशल मीडिया अकाउंट का वॉल चेंज कर लिया. श्री दास ने ओडिशा के राजभवन में शपथ ग्रहण वाले वॉल को हटाकर भाजपा के झंडे के रंगवाला बैक ग्राउंड लगा दिया है. उसमें भाजपा का झंडा, जिसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर के नीचे अपनी भी तस्वीर लगायी है. इसके अलावा सोशल मीडिया में राज्यपाल की क्रेडिट…
Jamshedpur. पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू की कार ने सोनारी राम मंदिर के पास दो स्कूटी और एक बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है. धक्का मारने के बाद कार नाली में जा फंसी. हादसा के दौरान अफरा- तफरी मच गयी. हादसा के बाद स्थानीय लोग जुट गये. हादसे में बाइक पर सवार सोनारी कैलाशनगर निवासी डालिया कुमारी और उनकी बेटी घायल हो गयी. स्कूटी सवार श्रीजो को हल्की चोट लगी. जबकि घर के बाहर खड़ी अरुप दत्ता की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी. कार चालक अशोक एंथोनी ने शराब पी रखी थी. कार में बोर्ड…
Ranchi राज्य में ‘डिप्लोमा इन फार्मेसी’ की परीक्षा पास करनेवाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है. विद्यार्थियों को वर्ष 2025 तक एग्जिट परीक्षा से छूट मिल गयी है. यानी ये विद्यार्थी एग्जिट एग्जाम पास किये बिना भी स्टेट काउंसिल में अपना पंजीयन करा पायेंगे. हालांकि, विद्यार्थियों को शपथ पत्र के माध्यम से पूरी जानकारी स्टेट काउंसिल को देनी होगी. इससे संबंधित आदेश फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी राज्यों के स्टेट फार्मेसी काउंसिल को जारी कर दिया है. शपथ पत्र में विद्यार्थियों को बताना होगा कि वर्ष 2022-23 में डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी-फार्मा) में नामांकन लिया था और शैक्षणिक…
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को वर्ष 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा एकसाथ शुरू होगी. कक्षा आठवीं व नौवीं की परीक्षा इसी माह होगी, जबकि 11वीं की परीक्षा मार्च में होगी. राज्य में इस वर्ष मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. दोनों परीक्षा मिलाकर परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 17475 की बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक में 12208 व इंटर तीनों संकाय में परीक्षार्थियों की संख्या में 5267 की वृद्धि हुई है. वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा…
Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले दो वर्षों के सुखाड़ के बाद राज्य में इस वर्ष धान की अच्छी फसल हुई है. किसानों को अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद राज्य सरकार से थी. हेमंत सरकार में शामिल दलों ने भी चुनाव से पूर्व 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का आश्वासन दिया था. लेकिन, राज्य सरकार अपने वादे से पलट गयी. श्री मरांडी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज राज्य में 2300 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद और 100 रुपये बोनस के साथ…
Ranchi. सीजीएल परीक्षा-2023 में गड़बड़ी के आरोप में सीआइडी ने दो केस दर्ज कर लिये हैं. पहला केस रांची पुलिस से टेकओवर करने के बाद दर्ज किया गया है, जो रातू थाने में दर्ज हुआ था. जबकि, दूसरा केस झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(जेएसएससी) की शिकायत पर दर्ज किया गया है. वहीं, इस मामले के अनुसंधान के लिए डीजीपी सह सीआइडी के डीजी अनुराग गुप्ता ने एसआइटी भी गठित कर दी है. एसआइटी का अध्यक्ष सीआइडी की डीआइजी संध्या रानी मेहता को बनाया गया है, जबकि सदस्य के रूप में सीआइडी की एसपी निधि द्विवेदी, ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल, डीएसपी मुख्यालय-01…
इचाक. तीन बच्चों की मां गुड़िया ने अपने भतीजे के साथ शुक्रवार को शादी रचा ली. भतीजा अनिल तुरी ने शादी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल किया है. यह घटना इचाक थाना क्षेत्र के करमटांड़ गांव की है. ग्रामीणों ने बताया कि करमटांड़ गांव निवासी स्व तालेश्वर तुरी की पत्नी गुड़िया देवी (40) अपने जेठ के बेटे 22 वर्षीय अनिल तुरी (पिता सत्येंद्र तुरी) के साथ शादी रचा ली. अनिल तुरी ने विवाह का फोटो सोशल मीडिया में शुक्रवार को वायरल कर दिया है. लोगों का कहना है कि चाची के साथ शादी रचा कर अनिल तुरी ने रिश्ता…
Ranchi. राज्य में पारा शिक्षकों(सहायक अध्यापक) की द्वितीय आकलन परीक्षा पांच जनवरी को होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) ने परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है. परीक्षा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ जैक अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. राज्य भर में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. कक्षा एक से पांच की परीक्षा में कुल 9650 और कक्षा छह से आठ में 1600 शिक्षक परीक्षा में शामिल होंगे. आकलन परीक्षा वैसे पारा शिक्षकों के लिए ली जाती है, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल नहीं है. आकलन परीक्षा में…
