Jamshedpur. अभ्यर्थियों ने चौकीदार बहाली की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. इसे लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की और शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया. दरअसल, पूर्वी सिंहभूम में 305 चौकीदारों की नियुक्ति के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा ली गयी थी. परीक्षा में 4473 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. विरोध प्रदर्शन के दौरान अभ्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे ईश्वर चंद्र मुर्मू ने कहा कि परीक्षा के दौरान कई सवाल गलत थे. प्रशासन ने परिणाम जारी कर सात से शारीरिक जांच की तिथि तय कर दी है, जिसे…
Author: News Desk
Chaibasa. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को मैच में टॉस फेनेटिक क्लब के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. फेनेटिक क्लब चाईबासा(एफसीसी) ने रोमांचक मुकाबले में चक्रधरपुर के देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब को 14 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फेनेटिक क्लब की पूरी टीम 28.2 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस टीम के सावन गोप ने नौवें विकेट के लिए सूरज कुमार मिश्रा के साथ मिलकर 53 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को संकट से उबारा. बाद में…
Galudih. दारीसाई कृषि विज्ञान केंद्र के मजदूर पिछले पांच माह से हड़ताल पर हैं. मजदूरों ने बताया कि केंद्र में गड़बड़ी की जांच के लिए बीएयू रांची से टीम आयी थी. टीम ने आश्वासन दिया था कि जल्द समस्या का समाधान होगा. लेकिन अबतक हल नहीं निकला है. अकाउंटेंट दीपंकर भकत फरार है. वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान आरती वीणा एक्का का दूसरे केंद्र में ट्रांसफर हो चुका है. हम मजदूर बीते 28 अगस्त से हड़ताल पर हैं. इधर, मजदूरों को भुगतान के लिए प्रसार शिक्षा निदेशालय रांची ने केंद्र को आठ लाख से अधिक राशि भेजी है. शनिवार को केंद्र…
Seraikela. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भोलाडीह के समीप शनिवार को सड़क हादसा सामने आया. इस हादसे में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान ईचागढ़ निवास दया महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दया महतो अपनी बाइक से अपनी बहन के घर राजनगर जा रहा था. इसी दौरान दया…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में जिलान्तर्गत वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों की जांच की गयी. विभिन्न थानांतर्गत कुल 814 दो पहिया व 473 चार पहिया वाहनों की जांच की गयी, जिसमें कुल 42000 रुपये का चालान काटा गया. इसके साथ ही लोगों से ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील की गयी. वहीं, उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को स्थानीय बस स्टैंड परिसर में शिविर लगाकर 60 बस चालकों की स्वास्थ्य व नेत्र जांच की गयी. इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने बताया कि चालकों पर सवारियों की जिम्मेदारी रहती है.…
Mumbai. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और राज्य की आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने के लिए टाटा ट्रस्ट और सरकार के बीच सहयोग पर चर्चा की. फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, हमने विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की, जहां टाटा ट्रस्ट और मंत्री समूह हमारे राज्य की वृद्धि में तेजी लाने के लिए सहयोग कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने टाटा ट्रस्ट और राज्य सरकार के बीच मजबूत और स्थायी…
Chennai. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी एयर इंडिया को वैश्विक स्तर पर असाधारण सेवा और प्रदर्शन के साथ अव्वल दर्जे की एयरलाइन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. टाटा समूह ने 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था. चंद्रशेखरन यहां एनआईटी त्रिची के एक कार्यक्रम में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवि विश्वनाथन के साथ चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे. उनसे पूछा गया था कि 2022 में टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद लोग एयर इंडिया से क्या उम्मीद कर सकते हैं.…
उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई . परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपाकंर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीएम घाटशिला समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी, प्रखंडों के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए . विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर बल देते हुए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि…
जागरूकता रथ आमजनों के बीच जाकर सड़क सुरक्षा के यातायात नियमों के पालन को लेकर करेगा जागरूक जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसी क्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया . मौके पर अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्रा, डीटीओ श्री धनंजय उपस्थित रहे. जागरूकता रथ के माध्यय से आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात…
जमशेदपुर. रेड क्रॉस सोसाईटी के नेत्र ज्योति महायज्ञ – 2025 का उद्घाटन जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नानोटी ने शनिवार को किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि टाटा स्टील एवं उसकी सहयोगी कम्पनियां सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने में हमेशा अग्रणी भूमिका में रहती है और हमारा भी लगातार प्रयास रहा है कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए जो कार्य किया जा रहा है, उसमें लगातार सहयोग प्रदान करें और इसमें आगे भी हमारी भूमिका रहेगी. रेड क्रॉस के पेट्रन स्व. के. के. सिंह की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित…
