Jamshedpur. गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर छह जनवरी को राज्य सरकार ने कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया है. सोमवार को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इधर, प्रकाश पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से आगामी सोमवार यानि छह जनवरी की नो इंट्री में फेरबदल किया गया है. जिसके तहत सोमवार की सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक नो इंट्री लगायी गयी है. इस दौरान शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है. इस संबंध में उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक…
Author: News Desk
Jamshedpur. बिष्टुपुर मेन रोड स्थित एक होटल के सुरक्षाकर्मी कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक नंबर 4 निवासी रामवृक्ष रजक (58) का शव शनिवार की सुबह होटल के पास पड़ा मिला. सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इधर,सूचना मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे. परिजनों ने मुआवजा की मांग की है. मुआवजा नहीं मिलने पर शव नही उठाने की मांग कर रहे थे. इस मामले में शनिवार की शाम मुआवजा को लेकर होटल प्रबंधन और मृतक के घरवालों की बात देर रात तक चली.
Jamshedpur. रविवार को डिमना चौक से लेकर साकची चौक तक भव्य डहरे टुसू शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें शहर के आसपास के विभिन्न गांव व बस्ती समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले से एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. यह जानकारी बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के दीपक रंजीत ने दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष डहरे टुसू का मुख्य आकर्षण का केंद्र बोड़ाम, पटमदा, गालुडीह और पश्चिम बंगाल के बंदवान का छऊ नृत्य टीम होगा. इसके अलावा धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के जंगल महल का टुसू नृत्य टीम, बोड़ाम का घोड़ा नृत्य और पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर, पुरुलिया व…
Dumka. दुमका जिले में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. दुमका के अंचल अधिकारी अमर कुमार ने बताया कि यह घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत दासरईडीह गांव के पास उस समय घटी जब वे मसानजोर बांध से पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे. चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. दुमका स्थित एक अधिवक्ता ने बताया कि मृतकों में उनका छोटा भाई, उनकी पत्नी और बेटी शामिल हैं. मुफस्सिल थाने के प्रभारी सत्यम कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर…
Ranchi. रांची रेल मंडल से होकर चलनेवाली ट्रेन संख्या 07005/07006 सिकंदराबाद –रक्सौल–सिकंदराबाद स्पेशल (वाया रांची) के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. ट्रेन संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) छह जनवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) नौ जनवरी से तीन अप्रैल तक प्रत्येक गुरुवार रक्सौल से प्रस्थान करेगी. इन ट्रेनों की समय सारणी और ठहराव पूर्ववत रहेंगे.
Raipur/Bijapur छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की . शर्मा ने यह भी दावा किया कि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता है एवं एक ठेकेदार है. हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया है कि सुरेश चंद्राकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया था. पुलिस के अनुसार, पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी की रात से लापता थे तथा शुक्रवार को उनका शव…
Jamshedpur. बिष्टुपुर तलवार बिल्डिंग के पास बने गोलचक्कर पर जयपाल सिंह मुंडा के नाम के बोर्ड को हटाने पर बिरसा सेना के समर्थकों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया. देर शाम करीब छह बजे बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप व उसके साथियों ने गोलचक्कर पर एक बड़ा पत्थर रख दिया. इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें. हंगामा देख पुलिस दिनकर कच्छप और उसके साथी कार्तिक मुखी को पकड़ कर थाना ले गयी. इस दौरान पुलिस व बिरसा सेना के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. दिनकर कच्छप ने पुलिस पर…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा मंडल के बाउरी बस्ती और बारीडीह मंडल के शक्तिनगर क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच शनिवार को कंबल वितरित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुईं. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका उद्देश्य है. इस दौरान भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल साहू, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पवन अग्रवाल, संजना साहू, मीरा झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Jamshedpur. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और बेंगलुरु एफसी के बीच शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया. भले ही शहर का मौसम सर्द हो. लेकिन, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स का माहौल पूरी तरह से गर्म रहा. जमशेदपुर की टीम ने मेहमान बेंगलुरु एफसी को 2-1 से मात दी. लेकिन, मैच दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गरमागर्मी देखने को मिला. इस बीच रेफरी ने बेंगलुरु एफसी के मुख्य कोच जेरार्ड जरागोजा को पीला कार्ड भी दिया दिखाया. मैच खत्म होने के बाद भी बेंगलुरु एफसी के खिलाड़ी रेफरी और जेएफसी के…
सिडनी. सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. प्लेइंग इलेवन से बाहर होने से रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अटकलें लगायी जाने लगी है. ऐसे में रोहित ने शनिवार को ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से बातचीत में कहा कि मैंने रिटायरमेंट नहीं लिया है. मैं खुद ड्रॉप हुआ हूं. उन्होंने कहा कि इतनी दूर से मैं यहां बाहर बैठने नहीं आया हूं. मैं समझदार व्यक्ति हूं. दो बच्चों का पिता हूं और मुझे पता है कि मुझे टीम हित में क्या करना चाहिए. रोहित ने कहा कि खराब फॉर्म के चलते मैंने खुद…
