Jamshedpur. जमशेदपुर में रविवार को वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से डहरे टुसू की शोभा यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर आदिवासी-मूलवासी समाज के हजारों लोग अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में झारखंड की लोक कला, नृत्य और संगीत की छटा बिखरी. पहली शोभायात्रा मानगो डिमना चौक से साकची आमबागान तक और दूसरी गम्हरिया-आदित्यपुर से बिष्टुपुर होते हुए साकची आमबागान तक निकाली गयी. इन शोभायात्राओं में हजारों आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों ने भाग लिया. डहरे टुसू पर्व झारखंड और बंगाल के जनजातीय क्षेत्रों में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्योहार…
Author: News Desk
Ranchi. राज्य में कक्षा नौवीं की बोर्ड परीक्षा 29 व 30 जनवरी को होगी. परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी. एक विषय में 40 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन होगा. आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जायेगा. पांच विषय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षार्थियों के लिए चार विषय में पास होना अनिवार्य है. प्रवेश पत्र 20 जनवरी से झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट से डाउनलोड होगा. स्कूल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध करायेंगे. परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा.
Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव/राय/विचार आमंत्रित करने के लिए अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि यह अबुआ सरकार है. ऐसे में झारखंड के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के लिए लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो, इस पर सरकार का विशेष फोकस है. इसलिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार काफी मायने रखते हैं, ताकि आपसे प्राप्त बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के…
Porbandar. गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर उतरने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई. उन्होंने कहा कि आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के…
Khunti. खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास तोरपा-खूंटी मार्ग पर रविवार की सुबह बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें 26 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल (खूंटी) रेफर कर दिया गया है. बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री का हाथ कट गया है. कार सवार भी सड़क हादसे में घायल हुए हैं. ये घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घटी. डीसी लोकेश मिश्रा घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सिविल…
New Delhi. सरकार सोमवार को इस्पात क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का एक और दौर शुरू करेगी. ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी करेंगे. इस्पात मंत्रालय ने बयान में कहा, “केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री… इस्पात उद्योग के लिए ‘पीएलआई योजना 1.1’ का शुभारंभ करेंगे और छह जनवरी को आवेदन आमंत्रित करेंगे. विशेष इस्पात के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने और पूंजी निवेश को आकर्षित करके आयात को कम करने के लिए सरकार ने पहले विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना शुरू की थी. इस योजना ने 27,106 करोड़ रुपये का…
Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से समर्थन मांगा. आमरण अनशन के चौथे दिन किशोर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह इन नेताओं का ‘‘अनुसरण’’ करने के लिए तैयार हैं और अगर वे (दोनों नेता) उनकी (किशोर की) मौजूदगी के खिलाफ हैं, तो वह अनशन ‘‘वापस लेने’’ को तैयार हैं. किशोर ने कहा, ‘मैं लोगों को बता देना चाहता हूं कि यह आंदोलन गैर-राजनीतिक है और मेरी पार्टी…
New Delhi. यात्रा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी OYO ने मेरठ से शुरुआत करते हुए भागीदार होटलों के लिए एक नयी ‘चेक-इन’ नीति लागू की है. इसके अनुसार, अविवाहित जोड़ों का अब ‘चेक-इन’ की अनुमति नहीं दी जाएगी. यानी सिर्फ पति-पत्नी ही होटल में कमरा ले सकेंगे.संशोधित नीति के तहत, सभी जोड़ों को ‘चेक-इन’ के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देने के लिए कहा जाएगा। इसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग भी शामिल है. कंपनी ने कहा कि ओयो ने अपने भागीदार होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने विवेक के आधार पर अविवाहित जोड़ों की बुकिंग…
Deoghar.राज्य में हाइवे पर पहला एयरस्ट्रिप महगामा प्रखंड के नारायणी के पास बनेगा. चार किलोमीटर लंबे इस एयरस्ट्रिप पर हवाई जहाज आसानी से उतर पायेगा. दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय से बिहार के कहलगांव स्थित एकचारी से महगामा तक फोरलेन का टेंडर निकाल दिया गया है. यह एयरस्ट्रिप इसी फोरलेन का हिस्सा होगा. महगामा-एकचारी फोरलेन का निर्माण एनएचएआइ की ओर से कराया जायेगा. अप्रैल से काम शुरू होगा फरवरी में टेंडर फाइनल हो जायेगा और अप्रैल से काम शुरू होगा. कुल 29 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण पर 1068 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह फोरलेन पूरी तरह से…
Jamshedpur. टाटानगर से होकर गुजरने वाली करीब 19 ट्रेनों को इस माह रद्द किया गया है. टाटानगर हटिया टाटानगर एक्सप्रेस 5 जनवरी और 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी. इसी तरह बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस 4 जनवरी और 6 से 15 जनवरी तक रद्द रहेगी. टाटानगर से बिलासपुर एक्सप्रेस 5 जनवरी और 7 से 16 जनवरी तक रद्द रहेगी. आसनसोल टाटानगर आसनसोल एक्सप्रेस 5 जनवरी को रद्द रहेगी. टाटानगर बरकाकाना टाटानगर स्पेशल ट्रेन 5 और 8 जनवरी को रद्द रहेगी. झारग्राम पुरुलिया झारग्राम मेमू ट्रेन 6 जनवरी, 8 जनवरी और 9 जनवरी को रद्द रहेगी. आसनसोल टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन…
