Galudih. गालूडीह में गंगा लाइन होटल के पास बाइक व टेंपो की टक्कर हो गयी. इस हादसे में हाईवे पर पैदल जा रहे बुजुर्ग चपेट में आ गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना स्थल पर देर से पुलिस और एंबुलेंश के पहुंचने पर ग्रामीणों में हंगामा भी मचाया. घटना रविवार दोपहर की है. उलदा पंचायत के बेड़ाहातू गांव निवासी पशुपति महतो नवकुंज मंदिर दारीसाई में रविवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल ही अपने घर बेड़ाहातू लौट रहे…
Author: News Desk
Galudih. दारीसाई स्थित नवकुंज मंदिर परिसर में रविवार को चैतन्य महाप्रभु की 31 फीट की मूर्ति निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया. प्राचीन रंकिणी मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी की देखरेख में पुजारी संजय मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की. इस दौरान भजन- कीर्तन समेत कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित की गयी. इससे माहौल भक्तिमय हो गया. भूमि पूजन कार्यक्रम में आस पास के क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग और ग्रामीण शामिल हुए. भूमि पूजन के साथ गुरु पूजा, भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर रंकिणी मंदिर के मुख्य…
चक्रधरपुर/खरसावां. पश्चिम सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो थाना अंतर्गत ग्राम परैया में टेबो पुलिस ने ग्रामीणों को पोस्ता एवं अफीम के खेती के दुष्प्रभाव एवम दंडनीय प्रावधानों से अवगत कराया गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम परैया के पास जंगल में लगे पोस्ता अफीम की खेती को स्वयं मिल कर विनष्ट करना प्रारंभ कर दिया. इस क्रम में करीब 50 डिसमिल जमीन में लगे अवैध पोस्ता की खेती को ग्रामीणों के द्वारा विनष्ट किया.इसके साथ ही ग्रामीण ने कहा कि अब यहां पोस्ता की खेती नहीं करेंगे.इस मौके पर टेबो थाना के पुलिस बल उपस्थित थे. खरसावां प्रखंड…
Seraikela. चौका-पातकुम सड़क मार्ग स्थित मिरुडीह के समीप तेज रफ्तार वैन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये. घटना रविवार दोपहर एक बजे की है. घटना की सूचना पर आस-पास के लोग पहुंचे तथा तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए पातकुम स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. दुर्घटना के बाद चालक वैन को पातकुम की ओर लेकर भाग गया. जानकारी के अनुसार, बाइक से तीन युवक मुदीडीह निवासी अर्जुन उरांव, सुकराम उरांव व एक अन्य युवक चौका से पातकुम की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में पीछे से वैन ने बाइक को…
Chakradharpur. गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को चक्रधरपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा कर पुष्प बारिश की. शोभायात्रा में परंपरा के अनुसार श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की सवारी गाड़ी को फूल एवं बिजली के झालरों से सजाया गया था. इस धार्मिक शोभायात्रा के साथ पंज प्यारे प्रिंस सिंह, मोनू सिंह, समर सिंह, रणदीप सिंह, शरणदीप सिंह व कमलजीत सिंह निशान साहिब लेकर पैदल चल रहे थे. इस मौके पर ज्ञान सर्वजीत सिंह, अजीत सिंह, रमेश छाबड़ा, पप्पू छाबड़ा, सीटू छाबड़ा, सोनू सेठी सिंह, जसपाल सिंह, रिकी छाबड़ा,…
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने विपक्षी दल के साथ “गलती से” गठबंधन किया था. जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख कुमार की इस टिप्पणी से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रसाद ने दावा किया था कि राजद ने पूर्व सहयोगी के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं, जो फिलहाल भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में हैं. राज्यव्यापी प्रगति यात्रा के तहत उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने कहा, “जो लोग हमसे…
New Delhi. भुवनेश्वर में आठ जनवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों और योगदान तथा भारत के साथ उनके जुड़ाव को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर मुख्य जोर होगा. सम्मेलन में प्रवासी भारतीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि, नीतिगत सुधार और कई प्रमुख क्षेत्रों में विकास की प्रगति को भी प्रदर्शित किए जाने की संभावना है. अठारहवें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के शीर्ष व्यापारियों, उद्यमियों और अर्थशास्त्रियों सहित बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के भाग लेने…
Musabani. झारखंड पुलिस एसोसिएशन सीटीसी मुसाबनी शाखा का शनिवार को चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव में सर्वसम्मति से राधा कुमार को अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष,जेम्स टोप्पो को सचिव,पूनम मिंज को संयुक्त सचिव और हरीश पाठक को कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन जिला अध्यक्ष रामाकांत राम, सचिव बीजेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष कमलेश कुमार महतो,संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष मो. फिरोज अंसारी मौजूद थे. बतौर मुख्य चुनाव पदाधिकारी व क्षेत्रिय मंत्री मोती लाल मौजूद थे.
Dumaria:. डुमरिया थाना क्षेत्र की केंदुआ पंचायत के बादलगोड़ा गांव के किसान देवी हो की अपनी ही बैलगाड़ी से कुचलकर मौत हो गयी. शनिवार शाम 5 बजे वह अपने खेत से बैलगाड़ी से धान लाने क्रम में अचानक गिरकर बैलगाड़ी के चक्के के नीचे आ गये. इससे देवी हो की छाती पर चक्का पार हो गया. इससे देवी हो बेहोश हो गये. परिजन उन्हें डुमरिया सीएचसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के पुत्र सुना हो ने बताया की मैं और पिताजी घर की बैलगाड़ी से बोमरो से धान लाद कर…
Bhubaneswar. पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं, क्योंकि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं. कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, ‘मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है. सुरक्षा का उल्लंघन करने…
