Jamshedpur. गाेलमुरी पुलिस ने ठगी मामले में फरार जगजीत सिंह उर्फ सोनू के सीतारामडेरा स्थित आवास पर रविवार को इश्तेहार चस्पाया. इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजा कर लोगों को उसके गुनाह के बारे में जानकारी दी. साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द सरेंडर करने को कहा. घटना दो अप्रैल 2024 की है. एक महिला ने गोलमुरी थाना में धोखे से पैसे लेकर शारीरिक संबंध बनाने और आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से पुलिस सोनू की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. लेकिन वह अबतक फरार है.
Author: News Desk
Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्वपन कॉम्पलेक्स निवासी रूप दास के फ्लैट के दरवाजा की कुंडी तोड़कर बदमाशों ने घर से करीब 2.50 लाख के गहने के अलावा टैब, बर्तन व अन्य सामान ले गये. घटना शनिवार की है. रूप दास एक निजी कंपनी में काम करती है. जबकि पत्नी भी एक कोचिंग संस्थान में काम करती है. शनिवार की रात जब वे लौटे, तो दरवाजा खुला पाया. उन्होंने कमरे की जांच की तो अलमीरा खुला था वही अलमीरा में रखा गहना गायब था. इसके अलावा टैव,ट्रिमर समेत अन्य सामान ले गये. रुप दास ने मामले की शिकायत सीतारामडेरा थाना…
Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती के रहने वाले दो युवकों में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों परिवार के लोग भी जुट गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मामले में पुलिस बस्ती के तीन युवकों को पकड़ कर थाने ले गयी. घटना रविवार की शाम करीब चार बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महानंद बस्ती के रहने वाले भोला का उसके पड़ोस में रहनेवाले युवक से किसी बात को लेकर रविवार की सुबह विवाद हो गया. उस…
Sambalpur. ओडिशा के संबलपुर जिले में शनिवार देर रात एक डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान देबेंद्र नायक और मुरलीधर छुरिया के रूप में हुई है. नायक भाजपा के गोशाला मंडल अध्यक्ष थे, जबकि छुरिया पूर्व सरपंच. दोनों ही वरिष्ठ भाजपा नेता नौरी नायक के करीबी माने जाते थे. पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना बुर्ला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 53 पर देर रात करीब 1.30 बजे हुई.…
Ranchi.कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी करनेवाले आरोपी पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है. पहले आरोपी की पहचान और सुराग देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गयी थी. पुलिस आरोपी की पहचान बताने वाले का नाम और पता गुप्त रखेगी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पोस्टर भी तैयार करवा रही है. जल्द ही इससे राजधानी के विभिन्न स्थानों पर चिपकाया जायेगा. मालूम हो कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप 16 दिसंबर 2024 को राजधानी के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी…
Ranchi. टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की बैठक होटल गंगा आश्रम में हुई. अध्यक्षता शीतल ओहदार ने की. बैठक में अब तक किये गये आंदोलन से समाज को होने वाले लाभ-हानि पर चर्चा की गयी तथा मोर्चा की सभी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. नयी कमेटी में रचिया महतो, थानेश्वर महतो, सपन कुमार महतो, राजू महतो, अशोक महतो, मुरलीधर महतो, शशि रंजन महतो, अघनुराम महतो, ललित मोहन महतो, रामचंद्र महतो, सोनालाल महतो को जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में सभी नियुक्त प्रभारी को निर्देश दिया गया कि वे एक माह के अंदर महाधिवेशन बुलाकर मोर्चा का पुनर्गठन…
Jamshedpur. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) ने रविवार को कहा कि वह गत आठ दिसंबर को सरायकेला-खरसावां जिले में भीड़ द्वारा एक शख्स की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले की जांच के लिए जल्द ही एक जांच दल गठित करेगा. अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने एक पत्र में आदित्यपुर में शेख ताजुद्दीन की भीड़ द्वारा कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की न्यायिक जांच की मांग की थी. इसके बाद जेएसएमसी ने घटना का संज्ञान लिया. हुसैन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को पर्याप्त मुआवजा…
Jamshedpur.. केरला ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाब एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में 1-0 से जीत दर्ज की. केरला ब्लास्टर्स के दो खिलाड़ियों को इस मैच में लाल कार्ड दिखया गया जिसके बावजूद टीम मैच में पूरे अंक जुटाने में सफल रही. नोआह सादोउई ने 44वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया. इससे केरल ब्लास्टर्स एफसी दो या अधिक लाल कार्ड प्राप्त करने के बाद आईएसएल मैच जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम है. इससे पहले मुंबई सिटी एफसी ने (20 दिसंबर) 2023 को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ और चेन्नईयिन…
Jamshedpur. इस साल गणतंत्र दिवस पर नयी दिल्ली में आयोजित परेड में झारखंड अपनी झांकी में उद्योगपति और देश के पहले इस्पात शहर जमशेदपुर के सूत्रधारों में से एक दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को राज्य की ओर से श्रद्धांजलि देगा. झारखंड उन 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल होगा जो 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी झांकियां प्रदर्शित करेंगे. झारखंड सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य ने अपनी समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक विविधता और विकासात्मक प्रगति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयारियां की हैं. बयान में…
Chaibasa. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने धन और आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी से जुड़े नक्सलवाद के मामले के सिलसिले में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नौ स्थानों पर छापेमारी की. रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि शनिवार को नौ स्थानों पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े संदिग्धों और ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ (ओजीडब्ल्यू) के कई परिसर पर ली गई तलाशी के दौरान एनआईए ने मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड और अन्य वस्तुएं बरामद कीं. यह मामला 10,50,000 रुपये की नकदी, एक वॉकी-टॉकी, एक सैमसंग टैबलेट, एक पावर बैंक,…
