जमशेदपुर. टाटा स्टील के कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने वाली है. यह बढ़ोतरी डीए के रूप में होगी. टाटा स्टील के स्टील वेज और एनएस ग्रेड दोनों के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी हुई है. कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का प्रतिशत अलग-अलग है. स्टील वेज के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में करीब 1.86 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का वेरियेबल डीए भी (वीडीए) 366 रुपये बढ़ा है. टाटा स्टील में स्टील वेज को अभी डीए 42.9 फीसदी मिलता है, जिसमें 1.86 फीसदी जुड़ने के बाद यह 44.76…
Author: News Desk
Bijapur. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें आठ जवानों समेत नौ लोगों की मृत्यु हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान शहीद हो गए हैं तथा वाहन चालक की भी मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर और…
Mumbai. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को उद्योगपतियों से अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को ‘सस्ते श्रम’ के चलते काम पर न रखने का आग्रह किया. उन्होंने टाटा, अदाणी समूह और महिंद्रा सहित कॉरपोरेट घरानों के कई लोगों से मुलाकात के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही. शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रवासियों को काम पर न रखकर बांग्लादेश से अवैध प्रवास की समस्या की जड़ पर प्रहार करने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि उद्योग द्वारा नियुक्त बिचौलिये बांग्लादेश से सस्ता श्रम पाने के लिए इन श्रमिकों को काम पर रखते हैं. यह पूछने पर…
Medninagar. पलामू जिले का चैनपुर रविवार आधी रात गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा. करीब 100 राउंड फायरिंग की सूचना है. गैंगवार में पांडेय गिरोह के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव की है. रविवार देर रात हुए गैंगवार में 2 लोग घायल भी हुए हैं. गोली लगने से भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढोला की मौत हो गयी. अंशु सिंह और एक अन्य व्यक्ति घायल है. दोनों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के 25 से अधिक खोखे बरामद किये हैं.…
Ranchi. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने छह से 31 जनवरी तक विमानों के लिए नयी समय सारिणी जारी की है. इसमें पुणे-रांची-बेंगलुरू (6ई6484-6799) आगमन सुबह 8.25, प्रस्थान सुबह 8.55 बजे, मुंबई-रांची-मुंबई आइएक्स (1237-1238) आगमन सुबह 8.20, प्रस्थान सुबह 8.50, दिल्ली-रांची-दिल्ली (6ई5044-5043) आगमन सुबह 8.40, प्रस्थान सुबह 9.10, कोलकाता-रांची-कोलकाता (6ई7561-7562) आगमन सुबह 8.50, प्रस्थान सुबह 9.20 बजे. हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (6ई6083-6084) आगमन सुबह 9.00, प्रस्थान सुबह 9.35, रांची-दिल्ली-रांची (आईएक्स 1116-1117) आगमन सुबह 10.00, प्रस्थान सुबह 10.30, हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (6ई421-398) आगमन सुबह 10.20, प्रस्थान सुबह 10.55, बेंगलुरू-रांची-बेंगलुरू (आईएक्स 2722-2723) आगमन सुबह 11.20, प्रस्थान सुबह 11.50, कोलकाता-रांची-कोलकाता (6ई6152-6893) आगमन सुबह 11.55, प्रस्थान दोपहर 12.30, देवघर-रांची देवघर…
हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर जमशेदपुर ले जाया गया, यहां बच्चे को स्लाइन चढ़ाया गया Galudih. गालूडीह थाना के नरसिंहपुर पहाड़ से सटे डुमकाकोचा गांव के पास रविवार सुबह एक हाथी का बच्चा ठंड लगने से बेहोश हो गया. इसके बाद हाथियों ने नरसिंहगढ़ सड़क को जाम कर दिया. दर्जनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया और फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. दो बड़े हाथी अपने बच्चे को सूंड से हिलाकर उठाने का प्रयास कर रहे थे. बच्चा के नहीं उठने से दोनों हाथी उग्र हो गये. दर्जन बाइकों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और सब्जी खा गये.…
Raipur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद से हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुरेश चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार था. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश को हिरासत में लिया. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा…
Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिसकर्मियों ने उन्हें और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटा दिया. किशोर के समर्थकों के अनुसार, पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले गई. पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा, ‘‘हां, गांधी मैदान में धरने पर बैठे किशोर और उनके समर्थकों को पुलिस ने सोमवार सुबह…
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में सोमवार को बढ़ी हुई 2,500 रुपये की सम्मान राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में इसके लिए राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में चार लाख से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसे देखते हुए ही रांची जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिह्नित स्थानों पर पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. राज्य के विभिन्न जिलों से महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी. वहीं, कार्यक्रम स्थल तक…
New Delhi. स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वैश्विक रुझानों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. इस सप्ताह बृहस्पतिवार से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने जा रहा है. विश्लेषकों का कहना है कि वृहद आर्थिक आंकड़े और रुपये-डॉलर का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के वरिष्ठ शोध विश्लेषक प्रवेश गौड़ ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजों की शुरुआत इसी सप्ताह होने जा रही है. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज टीसीएस…
