Author: News Desk

मुंबई. फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की. सुकुमार द्वारा निर्देशित यह तेलुगु फिल्म पांच दिसंबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषाओं के साथ रिलीज हुई थी. निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘पुष्पा 2’ ने 32 दिनों में दुनिया भर में 1,831 करोड़ रुपये की कमाई की और ‘बाहुबली 2’ की…

Read More

New Delhi.. खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप चांदी तथा चांदी के सामान के लिए ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य करने पर विचार करना चाहिए. जोशी ने 78वें बीआईएस स्थापना दिवस समारोह में कहा, ‘चांदी की ‘हॉलमार्किंग’ के लिए उपभोक्ताओं की ओर से मांग आ रही है. आप (बीआईएस) इसपर विचार-विमर्श कर निर्णय ले सकते हैं.’ मंत्री ने कार्यक्रम से इतर पत्रकारों को बताया कि इस दिशा में काम शुरू हो चुका है और सरकार हितधारकों के साथ विचार-विमर्श तथा बीआईएस द्वारा व्यवहार्यता आकलन पूरा होने…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छह फरवरी को नामकुम के खोजा टोली आर्मी मैंदान में मंईयां सम्मान योजना की 56,61,791 महिलाओं के बीच 1415.44 करोड़ की राशि ट्रांसफर की. 25-25 सौ रुपये हर महिला लाभुकों के खाते में भेजे गये. श्री सोरेन ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह पहला ऐतिहासिक कदम हमने आधी आबादी के लिए उठाया है, उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि आज राज्य को तो छोड़ो, देश में जो महिलाओं को नजरअंदाज करेगा, वह सत्ता में नहीं आयेगा. मौके पर सीएम ने बहुत जल्द ही आपके द्वार कार्यक्रम शुरू…

Read More

Khunti. उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. इसमें विकास गोप और निमेश गोप शामिल हैं. दोनों कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे गांव के रहने वाले हैं. इनकी गिरफ्तारी कर्रा थाना क्षेत्र के रोन्हे जंगल से की गयी. एक देसी रायफल, आठ एमएम का दो गोली, 7.65 एमएम का नौ गोली, दो मोबाइल फोन और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया गया. यह जानकारी तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के…

Read More

New Delhi. श्रमिक संगठनों ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में ईपीएफओ के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को पांच गुना करने, आठवें वेतन आयोग के तत्काल गठन और अत्यधिक अमीर लोगों (सुपर रिच) पर अधिक कर लगाने की सोमवार को मांग की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अपनी परंपरागत बजट-पूर्व बैठक में श्रमिक संगठनों के नेताओं ने आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये सालाना करने, अस्थायी कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना लाने और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की भी मांग की. सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26…

Read More

Mumbai. विदेशी पूंजी की निकासी के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को दोपहर के कारोबार के दौरान भारी गिरावट आई. एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी घरेलू बाजार पर दबाव बनाया. दोपहर के कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,263.16 अंक की गिरावट के साथ 77,959.95 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 403.25 अंक फिसलकर 23,601.50 पर रहा. बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, जोमैटो और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. केवल टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे.…

Read More

New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देशभर से हाई स्पीड ट्रेनों की ‘बढ़ती’ मांग और अपनी सरकार के तहत रेल के क्षेत्र में हुए ‘ऐतिहासिक बदलाव’ को रेखांकित करते हुए कहा कि वह समय दूर नहीं जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नए जम्मू रेलवे डिवीजन के उद्घाटन सहित रेल से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि पिछले दशक में रेलवे में ‘ऐतिहासिक बदलाव’ हुए हैं. इस दौरान मोदी ने तेलंगाना में चारलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का भी उद्घाटन किया…

Read More

Jamshedpur. गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर जमशेदपुर में सिख समाज की ओर से विशाल नगर कीर्तन सजाया गया. टेल्को से निकली विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा का समापन साकची गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर हुआ. आगे-आगे ऊंट एवं घोड़े पर सवार सिख किशोर चल रहे थे और उसके पीछे-पीछे सिख मार्शल आर्ट गतका के पांच जत्थे चल रहे थे. इसमें शामिल छोटे-छोटे बच्चों भी सामर्थ्य अनुसार युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया. फूलों से सजी पालकी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी एवं पंच प्यारे शोभायमान थे. श्रद्धा के अनुसार पालकी साहब के आगे जल छिड़क झाड़ू देकर रास्ते…

Read More

Jamshedpur. ओडिशा के पूर्व राज्यपाल व झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं. ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वह दूसरी बार भाजपा की सदस्यता लेंगे. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय में होगा. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद से ही श्री दास के सक्रिय राजनीति में आने के कयास लगाये जा रहे हैं. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इन्हें पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जा सकती है. श्री दास फिलहाल जमशेदपुर में हैं. वह आठ…

Read More

New Delhi. देश के दो राज्यों में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के तीसरा केस मिले हैं. इनमें से दो केस कर्नाटक में और एक गुजरात के अहमदाबाद में मिला है. तीनों संक्रमित दो से तीन माह के शिशु हैं. तीनों का इलाज चल रहा है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने इन मामलों का पता लगाया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. हालांकि, इनमें तीनों में से किसी भी बच्चे का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों ने नहीं घबराने, किंतु सावधानी बरतने की अपील की है. दिल्ली में…

Read More