Author: News Desk

Patna. तिब्बत-नेपाल सीमा के पास मंगलवार को सुबह आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण बिहार के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए.भूकंप का केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6.35 बजे आया. इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था. बिहार और उत्तर भारत के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अनुसार भूकंप के झटके राज्य के पटना, मधुबनी, शिवहर, मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और भारत-नेपाल सीमा से सटे कई अन्य जिलों…

Read More

Jamshedpur. न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने वडराज सीमेंट लिमिटेड (वीसीएल) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. यह अधिग्रहण न्युवोको की सहायक कंपनी वान्या कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संपन्न किया गया. कंपनी ने वीसीएल के संयंत्रों के संचालन में सुधार और संपत्तियों के नवीनीकरण के लिए 15 महीनों में चरणबद्ध निवेश की योजना बनायी है. वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है, जो नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी पर निर्भर है. नुवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह है. यह पूर्वी और उत्तरी भारत में 11 संयंत्रों का…

Read More

New Delhi. निर्वाचन आयोग मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा. आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए मंगलवार अपराह्न दो बजे प्रेस वार्ता बुलाई है. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं.दिल्ली में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं.

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन समझौते के लिए इंतजार करना पड़ेगा. चीन के स्टील की वजह से फिलहाल स्टील उद्योग मंदी है. ऐसे में टाटा वर्कर्स यूनियन ग्रेड रिवीजन समझौता नहीं करना चाहता है. यूनियन का तर्क है ऐसे समय में समझौता करने से कर्मचारियों को पूर्व के समझौते की तरह लाभ नहीं मिल सकेगा. पिछले दो समझौते को देखा जाए तो हर समझौता डेढ़ से दो साल के बाद ही हुआ है. पिछला ग्रेड रिवीजन समझौता तत्कालीन यूनियन अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद एंड टीम द्वारा 21 माह विलंब से 23 सितंबर 2019 को हुआ था. इससे…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के एक मंत्री की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें उनकी ओर से कथित तौर पर एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करने के बाद शुरू किये गये आपराधिक मुकदमे को रद्द करने का अनुरोध किया है. न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मंत्री इरफान अंसारी के आचरण की आलोचना की और कहा, ‘‘आप हर चीज के लिए प्रचार चाहते हैं? यह केवल प्रचार के लिए था. कानून के तहत अनिवार्य जरूरतों का पालन नहीं किया गया.’’ पीठ ने कहा कि राजनेता…

Read More

Ranchi. ओडिशा के संबलपुर शहर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा से 30 किलो सोना व चार लाख रुपये की लूट मामले में सोमवार की शाम साढ़े छह बजे मौर्य एक्सप्रेस से एक आरोपी को रांची के हटिया स्टेशन पर पकड़ा गया. आरोपी का नाम अजय पासवान है. वह हाजीपुर का रहनेवाला है. पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह लूटकांड में शामिल था. हालांकि लूट का कोई भी सामान उसके पास से बरामद नहीं किया जा सका है. आरोपी को हटिया जीआरपी ने संबलपुर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उसे लेकर संबलपुर रवाना हो गयी है. तीन जनवरी…

Read More

Jamshedpur. गोविंदपुर यशोदा नगर में पतंग उड़ाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से किशोर अभिनव भानू (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अभिनव अपने घर की छत पर अपने दो दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था. उसी दौरान पतंग का सूता 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया. तार से पतंग का धागा सटते ही अचानक से ब्लास्ट हुआ.…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मुलाकात की. पीएम ने भारत में माइक्रोसॉफ्ट के विस्तार और निवेश योजनाओं पर खुशी जतायी. नडेला ने भारत को एआई-फर्स्ट बनाने की प्रतिबद्धता जतायी और कहा कि इससे हर भारतीय को लाभ मिलेगा. नडेला भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने भारत में एआई से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और भारत में 20 लाख लोगों को एआई कौशल देने की योजना भी साझा की.

Read More

Toronto. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने नेतृत्व के प्रति बढ़ते असंतोष के मद्देनजर सोमवार को पद इस्तीफे की घोषणा की. पिछले साल के अंत में वित्त मंत्री के अचानक इस्तीफे से ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार के भीतर उथल-पुथल का संकेत मिला था. ट्रूडो ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि वे “आंतरिक लड़ाइयों के कारण अगले चुनावों के दौरान वह नेता नहीं रह सकते.” उन्होंने लिबरल पार्टी का नया नेता चुने जाने तक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहने की योजना बनाई है. ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में टाटा स्टील व टाटा स्टील यूआइएसएल ने एक बार फिर बिजली के टैरिफ को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इसे लेकर लोगों से 28 जनवरी तक सुझाव और आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है. इसका जवाब 4 फरवरी के पहले टाटा स्टील यूआइएसएल और टाटा स्टील द्वारा लिखित तौर पर दी जायेगी. इससे पहले टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से दिसंबर 2023 में ही बिजली की नयी टैरिफ दी गयी थी. बाद में फिर से बिजली टैरिफ बढ़ाने का जब प्रस्ताव कंपनी ने दिया था तो जून 2024 में इसे…

Read More