Jamshedpur. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इसके तहत दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंदिया – नागपुर – बल्हारशाह होकर चलेगी. वास्को द गामा – जसीडीह एक्सप्रेस 10 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह – नागपुर – गोंदिया होकर चलेगी. हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस 9 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह – नागपुर – गोंदिया होकर चलेगी.
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा स्टील की विभिन्न कंपनियों के समायोजन के बाद इसके काम में भी बदलाव किया गया है. इस कड़ी में टाटा स्टील के लांग प्रोडक्ट और फ्लैट प्रोडक्ट में बदलाव किया गया है. इसके तहत लॉन्ग प्रोडक्ट के अधीन टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के सारे लॉन्ग प्रोडक्ट को लाया गया है, जबकि टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, वायर डिवीजन को शामिल किया गया है. प्रोडक्ट टेक्नॉलॉजी ग्रुप के तहत यह तीन स्तर पर बदलाव किया गया है. इसमें टेक्नॉलॉजी ग्रुप लॉन्ग प्रोडक्ट बनाया गया है. क्वालिटी एश्योरेंस लॉन्ग प्रोडक्ट बनाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील के फ्लैट प्रोडक्ट…
Ranchi. झारखंड में अगले दो दिनों तक फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मंगलवार शाम से ही हवा की गति तेज हो गयी है और आसमान साफ हो गया है. इस वजह से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेसि तक गिरावट आ सकती है. 11 जनवरी से एक बार फिर बादल छा सकते हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. तीन-चार दिनों तक इसका असर रहेगा. 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसी का असर 11 जनवरी से तीन-चार दिनों तक झारखंड में रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को पलामू और…
New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) और अन्य बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 के परिणाम रद्द करने से मंगलवार को इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू ने 19 दिसंबर, 2024 को घोषित कैट 2024 के परिणामों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. अदालत ने कहा, ‘‘कैट 2024 के परिणाम को रद्द करने का कोई कारण नहीं है. याचिका खारिज की जाती है. परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी और उसी वर्ष तीन दिसंबर को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की गई थी. परीक्षा में भाग…
Jamshedpur. साइबर अपराधियों ने कदमा के रिटायर्ड इंजीनियर विजय कुमार जयपुरिया को अपने झांसे में लेकर उनसे 10 लाख रुपये की ठगी कर ली. विजय कुमार जयपुरिया ने साइबर थाना बिष्टुपुर में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार को साइबर अपराधी ने पुलिस अधिकारी बन कर उसे फोन किया. उसने खुद को पुलिस अधिकारी बन कर बताया कि उनके द्वारा कोई गलती हुई है. जिसके बदले में उन्हें गिरफ्तार करना होगा. इस प्रकार के कई प्रकार की धमकी भरा फोन कर साइबर अपराधी ने उसे अपने झांसा में ले लिया. उसके बाद वह विजय से…
New Delhi. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को 2025 के लिए सरकारी कैलेंडर का अनावरण किया, जिसमें ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला गया. वैष्णव ने कहा कि कैलेंडर में पिछले दशक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में शासन के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाया गया है. कैलेंडर के अनावरण के अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक धीरेंद्र ओझा और केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक योगेश बावेजा मौजूद थे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत सरकार…
New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि राज्यों के पास उन लोगों को ‘मुफ्त सौगात’ देने के लिए पर्याप्त धन है जो कोई काम नहीं करते लेकिन जब जिला न्यायपालिका के न्यायाधीशों को वेतन और पेंशन देने की बात आती है तो वे वित्तीय बाधाओं की बात करते हैं. न्यायमूर्ति बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह मौखिक टिप्पणी उस समय की, जब अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने दलील दी कि सरकार को न्यायिक अधिकारियों के वेतन और सेवानिवृत्ति लाभों पर निर्णय लेते समय वित्तीय बाधाओं पर विचार करना होगा. पीठ ने टिप्पणी की, ‘‘राज्य…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में एक बार नक्सलियों के दुस्साहस से आमजन हताहत हुआ है. सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना पश्चिमी सिंहभूम के जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव के पास की है. यहां सनिका गागराई की 10 साल की बेटी सनियारो गागराई की आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गयी है. जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि जंगल में एक मामले की सूचना मिली है. पुलिस पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस…
Ranchi. रांची रेल मंडल में ट्राफिक सह पावर ब्लॉक के कारण 18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार से अगले 10 दिनों तक टाटानगर से नहीं चलेगी. जबकि 18114 बिलासपुर से टाटा आने वाली बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन 15 जनवरी तक नहीं चलेगी, जिससे राउरकेला से टाटानगर तक के दर्जनों छोटे स्टेशनों के यात्रियों को ट्रेन में सफर करना मुश्किल होगा. उन्हें दूसरी ट्रेनों में यात्रा करना पड़ेगा.
Galudih. गालूडीह के महुलिया चौक के पास मंगलवार को जीएस सर्विस फाइनांस कंपनी के कर्मचारियों ने वाहन लोन नहीं चुकाने वाले वाहनों की जब्त की. इस दौरान घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी गांव निवासी सुरेश भकत को पकड़ा. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया. सुरेश भकत ने बताया कि गाड़ी का इंस्टालमेंट बाकी है. मुझे इसकी जानकारी नहीं थी. आज अपने परिवार के साथ जादूगोड़ा स्थित रंकणी मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे. इस दौरान फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने मेरे गाड़ी रोक ली और गाड़ी को अपने साथ ले गये. वही सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर…
