Jamshedpur. गम्हरिया स्थित टायो रोल्स को बंद करने को लेकर एनसीएलटी कोलकाता में दायर याचिका की सुनवाई हुई. इस सुनवाई के दौरान जेबीवीएनएल (झारखंड राज्य बिजली विद्युत निगम लिमिटेड) के इंडस्ट्रियल पार्क बनाने के प्रस्ताव को एनसीएलटी ने मंजूरी दे दी है. हालांकि, इस फैसले का विरोध मजदूर कर सकते हैं. इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है. आपको बता दें कि टायो रोल्स को पुनर्जीवित करने के लिए मजदूरों की ओर से मजदूर नेता सुरेश नारायण सिंह (एसएन सिंह) ने एक केस एनसीएलटी में दायर की थी. इस केस की सुनवाई के दौरान इसको मंजूरी दी गयी, जिसमें…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और लातेहार 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि खूंटी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा और सरायकेला में क्रमश: 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 10…
रामगढ़. रामगढ़ जिले में कोयला तस्करी और अवैध कारोबार पूरी तरीके से बंद होगा. बुधवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. रामगढ़ डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं एसपी अजय कुमार की उपस्थिति में आयोजन बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली गई. इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि कहीं से भी…
Ranchi. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देकर उसे समय सीमा के अंदर पूरा करें. परियोजना के क्रियान्वयन में आ रहीं छोटी-छोटी बाधाओं को दूर करें. छोटे कारणों से प्रोजेक्ट रुक जा रहे हैं. इससे योजना की लागत भी अनावश्यक रूप से बढ़ती है. इससे रिसोर्स और राज्य का नुकसान होता है. मुख्य सचिव ने राज्य में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रेलवे ओवरब्रिज और राज्य सड़क निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहीं थीं. समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव…
Ramgarh.रामगढ़ जिले में बुधवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिससे पूरा इलाका दहल गया. यहां ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को रौंद दिया. इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई.कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है. दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई. स्कूल बंद करने का आदेश के बावजूद कैसे स्कूल संचालक ने स्कूल खोले रखा-ग्रामीण बता दें झारखण्ड में प्रचंड ठंड की वजह से सरकार ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को आदेश जारी कर रखा है कि 8वीं तक की कक्षाएं बंद…
Ramgarh.रामगढ़ जिले में बुधवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिससे पूरा इलाका दहल गया. यहां ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को रौंद दिया. इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई.कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में ऑटो का चालक भी शामिल है. दुर्घटना रामगढ़-बोकारो मार्ग के गोला तिरला मोड़ के समीप हुई. एलपी ट्रक ने जैसे ही स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मारी, घटनास्थल पर ही 3 बच्चों और ऑटो चालक की मौत हो गयी. एलपी ट्रक का चालक और 11 बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में नौ प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन के लिए नियुक्ति नियमावली के गठन को स्वीकृति प्रदान की. इसके तहत अब डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी को अनुशंसा या पैनल नहीं भेजा जायेगा. सरकार उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में समिति का गठन करेगी. इसमें मुख्य सचिव, जेपीएससी और यूपीएससी के नामित पदाधिकारी, प्रधान सचिव(गृह विभाग) व रिटायर्ड डीजीपी सदस्य होंगे. इस समिति की अनुशंसा पर ही अब पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति होगी. सरकार का…
Gumla. गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकरटोली में कंप्यूटर इंजीनियर गौतम भगत(24) ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बॉबी भगत का बड़ा पुत्र था. परिजनों ने बताया कि गौतम ने चंडीगढ़ में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई थी. उसके बाद नौकरी भी की. उस दौरान उसने कई देशों में जाकर कंप्यूटर से संबंधित सेमिनार में भाग लिया था और ट्रेनिंग भी ली थी. बाद में नौकरी छोड़कर वह अपने पिता का व्यापार संभाल रहा था. परिजनों के मुताबिक गौतम रोजाना सुबह से देर तक पढ़ाई करता था. अपने कमरे से वह…
Ranchi. झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. झारखंड की कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, छठी झारखंड विधानसभा का दूसरा सत्र (बजट) 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन के सत्ता में लौटने के बाद दूसरी हेमंत सोरेन सरकार का यह पहला बजट होगा. दादेल ने बताया कि बैठक में कैबिनेट ने कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी. इनमें एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश…
Ranchi. खूंटी से आठ बार लोकसभा सदस्य व लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे भाजपा नेता पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है.मंगलवार को उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां क्रिटिकल केयर विभाग में उनका इलाज चल रहा है. डॉ विजय मिश्रा की टीम पूर्व सांसद की हालत पर नजर रखे हुए हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद की स्थिति स्थिर है और उपचार के बाद उनमें तेजी से सुधार हो रहा है. वह अभी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. वहीं, डॉ मिश्रा ने बताया कि श्री मुंडा के…
