Author: News Desk

कोडरमा. जिला में सनातन संप्रदाय में हिंदुओं की आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव को बढ़ावा देने, हिंदू संप्रदाय में सामाजिक समरसता का स्थापना हो इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद की सामाजिक समरसता रथ बुधवार संध्या छह बजे कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड में सड़क मार्ग से पहुंची. रथ का रात्रि विश्राम दुर्गा मंडप चंदवारा में हुआ, वहीं नाै जनवरी को प्रातः आठ बजे एक छोटी सभा का आयोजन दुर्गा मंडप में किया गया है. नाै बजे झुमरी तिलैया के विभिन्न सेवा बस्तियों से होकर रथ अड्डी बांग्ला अवस्थित सीताराम ठाकुर वाडी पहुंचेगी. एक छोटी सभा का आयोजन के बाद 11 बजे…

Read More

चतरा. चतरा जिले के पर्यटन स्थल के रूप में शामिल पत्थलगडा के नावाडीह स्थित मोरशेरवा पहाड़ी पर बुधवार को एक प्राचीन प्रतिमा मिली है. निर्माण कार्य के लिए सफाई के दौरान जमीन के नीचे ये प्रतिमा मिली है. प्रतिमा मिलने के बाद पहाड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. प्रतिमा देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. प्राचीन प्रतिमा किसी देवी की लग रही है. प्रतिमा के चार हाथ है और चारों हाथ अस्त्र-शस्त्र से सुशोभित हैं. प्रतिमा के साथ पीतल का एक घंट भी मिला है. नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि…

Read More

खूंटी. जिला पुलिस का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. अब तक एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में लगी फसल को पुलिस द्वारा नष्ट किया जा चुका है. इसी कड़ी में बुधवार को भी अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 61 एकड़ खेत में लगी अफीम की अवैध फसल को नष्ट किया गया. खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम नयलडीह में 04 एकड़, मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम जुरमू, रूबुआबीरडीह में 15 एकड़, मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम जोरदाग में 08 एकड़, अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर बारुबेड़ा में 22 एकड़, सायको थाना क्षेत्र…

Read More

जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में निर्यात की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया. आईटीडीए परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक का मुख्य उद्देश्य निर्यातकों का डेटाबेस तैयार करने, ऐसे उद्योगों की पहचान करना जो अपने उत्पाद का निर्यात अन्य मर्चेंट एक्सपोर्टर के माध्यम से कर रहे हैं, संभावित उत्पाद को चिहनित करना, निर्यातकों को आने वाली समस्याओं को दूर करना, निर्यात प्रोत्साहन हेतु निर्यातकों को प्रशिक्षण प्रदान करना एवं समिति द्वारा निर्यात हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने हेतु प्रस्ताव पारित करना था . कोल्हान प्रमंडल में लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयां कार्यरत…

Read More

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल की पहल पर जिला में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर में अवस्थित कंपनियों, खेल कॉम्प्लेक्स, कला-संस्कृति केन्द्र, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया . 14 स्कूलों के 420 बच्चों के अलग-अलग समूह ने जिले में अवस्थित कला-संस्कृति केन्द्र, खेल-कूद की समृद्ध परंपरा को जाना जहां से कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी अपने जिला और राज्य का नाम रौशन किए हैं, विश्वस्तरीय कंपनियों की कार्यशैली, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थाओं का भ्रमण किया. इस दौरान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जे.एन.टी.वी.टी.आई, एन.टी.टी.एफ, झारखंड राइफल क्लब का शूटिंग रेंज, टाटा स्टील यूएसआईएल, ट्राइबल कल्चर सेंटर,…

Read More

प्रयागराज. संगम की रेती पर जहां साधु-संतों और श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है,वहीं बॉलीवुड , हॉलीवुड सहित अन्य फ़िल्मी सितारे भी पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगायेंगे,यही नहीं ,इंफोसिस की सुधामूर्ति व एपल की सह- संस्थापक लॉरेन पावेल जॉब्स भी महाकुंभ में आ रही हैं.इसके साथ ही अन्य क्षेत्रीय सिनेमा के नायकों और प्रसिद्ध हस्तियों कार्यक्रम तय हो गया है.हालांकि इन सभी के विस्तृत कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है.महाकुंभ में कई बड़े आश्रमों में इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है.बिग बी अमिताभ बच्चन केपी ट्रस्ट के निमंत्रण पर महाकुंभ आ रहे हैं.केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.…

Read More

भुवनेश्वर. तीन दिवसीय 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन बुधवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में धूमधाम से शुरू हुआ. इस सम्मेलन का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दीप जलाकर किया. उद्घाटन सत्र का शीर्षक ‘युवा प्रवासी भारतीय दिवस’ था. उद्घाटन सत्र में डॉ. मंडाविया ने प्रवासी भारतीय समुदाय से अपील की कि वे अपने अनुभवों और विशेषज्ञता का उपयोग भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में करें. उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय विदेशों में भारत के सांस्कृतिक और आर्थिक राजदूत हैं और…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर शहरी क्षेत्र स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच को लेकर नियमित अंतराल में जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जोगेश्वर प्रसाद व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने मेसर्स हावड़ा बेकरी, धतकीडीह में बेकरी यूनिट की जांच की. साथ ही, खाद्य नमूना बेसन काजू, बादाम नानखटिया और टोस्ट का संग्रहण किया, जिसे जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम भेजा जाएगा. खाद्य पदार्थों में यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि समस्त करवाई की जाएगी.…

Read More

कोलकाता.भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश को भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया. बीएसएफ ने मंगलवार को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के 146वीं बटालियन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से ₹36 लाख 73 हजार 747 रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ. बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, आरोपित नाईम शेख बांग्लादेश से सोने के बिस्कुट और एक सिक्का लेकर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. चरभद्र क्षेत्र से सीमा पार करते समय बीएसएफ जवानों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दिया. तलाशी के दौरान उसके कपड़ों…

Read More

कोलकाता. हाल ही में चांदनी चौक स्टेशन पर एक व्यक्ति की आत्महत्या के बाद कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए अपने ‘आत्महत्या रोकथाम’ अभियान को और तेज कर दिया है. यह घटना छह जनवरी को हुई थी, जिससे दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया कॉरिडोर (ब्लू लाइन) पर ट्रेन सेवाएं दो घंटे तक बाधित रहीं और हजारों यात्रियों को असुविधा हुई. मेट्रो रेल कोलकाता के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि प्लेटफॉर्म के किनारे रंग-बिरंगे बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिनमें यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे प्लेटफॉर्म के किनारे पीली रेखा के पास न जाएं. इन…

Read More