Author: News Desk

Jamshedpur. गुरुवार को जमशेदपुर, रांची समेत कई जिलों का तापमान 10 से नीचे रहेगा. वहीं राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने की संभावना नहीं है. 9 जनवरी को राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाया रह सकता है. बाकी इलाकों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा.मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले…

Read More

नई दिल्ली. उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के चुनौतीपूर्ण कटरा-बनिहाल रेलवे खंड पर अंतिम गति परीक्षण के दौरान बुधवार को ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंच गई. ये गति परीक्षण कटरा और बनिहाल के बीच दोनों दिशाओं में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एक्स पर ट्रायल रन का वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कटरा-बनिहाल खंड के लिए यूएसबीआरएल परियोजना का अंतिम चरण सीआरएस सुरक्षा निरीक्षण शुरू हुआ.” रेल मंत्रालय के अनुसार, ये परीक्षण रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा अनिवार्य निरीक्षण का हिस्सा थे. इस परीक्षण में भारत के…

Read More

नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की इंश्‍योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बीमा सखी योजना में एक महीने के भीतर 50 हजार से ज्‍यादा पंजीकरण हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण के जरिए विकसित भारत की दिशा में एक पहल के तौर पर इस योजना की शुरुआत की थी. एलआईसी ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि उद्घाटन के एक महीने बाद बीमा सखियों के लिए कुल 52,511 पंजीकरण हुए हैं. कंपनी ने कहा कि 27,695 बीमा सखियों को पॉलिसी बेचने के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं. वहीं, 14,583 बीमा सखियों ने पॉलिसी…

Read More

-वैकुण्ठ द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़ तिरुपति. तिरुपति मंदिर के विष्णु निवास के पास भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है. यह घटना उस वक्त हुई जब वैकुंड द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई. इस घटना में 50 लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए तिरुपति रुया अस्पताल ले जाया गया है. तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के…

Read More

लंदन. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया इलाज कराने के लिए लंदन पहुंचीं हैं. कई बीमारियों से पीड़ित 79 वर्षीय खालिदा जिया कतरी रॉयल एयर एम्बुलेंस से लंदन पहुंची हैं. वर्ष 2017 के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है. खालिदा जिया के लंदन पहुंचने की जानकारी बीएनपी के मीडिया सदस्य शैरुल कबीर खान ने दी. उन्होंने बताया कि जिया की एयर एम्बुलेंस दोपहर 2:55 बजे (बांग्लादेश समय) लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी. सरकारी बीएसएस समाचार एजेंसी के अनुसार लंदन में बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद हजरत अली खान ने हवाई…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी उम्र को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि सरकारी दस्तावेज़ों में उनकी उम्र को पांच साल बढ़ाकर दर्ज किया गया है. बुधवार को ‘धनधान्य सभागार’ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने भाई अजीत बनर्जी को साक्षी बनाकर कहा कि उनकी वास्तविक उम्र 65 साल है, जबकि सरकारी प्रमाणपत्रों के अनुसार वह 70 साल की मानी जाती हैं. ममता ने इस कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि सरकारी रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि और उम्र गलत तरीके से दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि असल उम्र छिपी रहती है…

Read More

पलामू.पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में रविवार की रात अपराधियों की अंधाधुंध गोलीबारी में मारे गए पांडेय गिरोह के दो अपराधियों भरत सिंह उर्फ भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढुल्ला की हत्या के मास्टर माइंड गैंगस्टर किशोर पांडे की पत्नी निशि पांडेय एवं साले निशांत सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों को रामगढ से गिरफ्तार करके मेदिनीनगर लाया गया एवं जेल भेजने से पहले एमआरएमसीएच में मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद दाेनाें काे जेल भेज दिया गया. कोर्ट में पेशी एवं मेडिकल जांच के दौरान बड़ी संख्या…

Read More

रामगढ़. रामगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा समिति में शामिल एनएचएआई के अधिकारी बेहद लापरवाह है. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ना तो उनके जरिये कोई साइन बोर्ड लगाया जा रहा है और ना ही सड़क का एलाइनमेंट सही किया जा रहा है. यहां तक कि सड़कों पर रोशनी की भी व्यवस्था उचित तरीके से नहीं हुई है. यही वजह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाएं लगातार हो रही है और लोगों की जान जा रही है. यह सारे गंभीर आरोप डीसी चंदन कुमार ने बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों पर लगाई. उन्होंने…

Read More

रांची. राजधानी रांची में थाना प्रभारी बनने के लिए पैरवी कराने वाले पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड होंगे. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं. एसएसपी ने बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान यह बात कही. रांची में कई पुलिस पदाधिकारी अलग-अलग थानों में थाना प्रभारी बनने के लिए अलग-अलग जगहों से पैरवी करवा रहे हैं. ऐसे में एसएसपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी तरह की पैरवी हुई तो 24 घंटे के अंदर उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा. एसएसपी ने कहा कि इंस्पेक्टर हो या सब-इंस्पेक्टर, जो काम और क्राइम कंट्रोल में बेहतर…

Read More

रांची. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के वन उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय होगा.कृषि विभाग सब्जी सहित वन उपजों की एमएसपी तय करने की तैयारी कर रहा है. महुआ जैसे वन उपज को कृषि विभाग एमएसपी के दायरे में लाने पर चर्चा कर रही है. हालांकि, ये चर्चा प्रारंभिक है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय समीक्षा के बाद नेपाल हाउस में विभाग से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने योजनाओं कार्य प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की. इस दौरान वो वीएलडब्ल्यू के काम को लेकर नाराज दिखीं.…

Read More