Author: News Desk

Mumbai. रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह में कई बदलाव हो रहे हैं. रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के हाथों में Tata Trusts की बागडोर आ गई. अब उनकी दोनों बेटियों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है. दरअसल नोएल टाटा की दोनों बेटियां माया टाटा और लीह टाटा को सर रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट (SRTII) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल किया गया है. रतन टाटा के निधन के बाद बोर्ड में बड़े बदलाव किए गए हैं. नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं और अब तीनों टाटा के ट्रस्ट में शामिल हैं. 39 साल की…

Read More

Jamshedpur. Tata Steel की ओर से लॉन्च किये गये सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 (ESS व VRS) लेने वाले कर्मचारियों को प्रस्तावित नये वेज रिवीजन समझौता का लाभ मिलेगा. Tata Steel में इस ESS व VRS स्कीम को 31 जनवरी 2025 तक लागू किया गया है और वेज रिवीजन समझौता एक जनवरी 2025 से ही लंबित हो जा रहा है. ऐसे में नया समझौता जब भी होगा, तब यह एक जनवरी 2025 से ही लागू होगा. दरअसल, Tata Steel में सुनहरे भविष्य की योजना 4.0 को लागू किया गया है. इस योजना को 31 जनवरी 2025 तक के लिए लागू…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील और कैनल क्लब का डॉग शो आज से 12 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन बिस्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में हो रहा है, जहां देश-विदेश के कई नामी डॉग ब्रिड्स अपनी खूबसूरती और हुनर का प्रदर्शन करेंगे. इस बड़े आयोजन का उद्घाटन डीसी आनंद मित्तल द्वारा किया जाएगा. कैनल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने कहा कि यह आयोजन डॉग शो के शौकिनों के लिए एक अहम अवसर होगा, जिसमें न केवल कुत्तों के प्रदर्शन का आनंद लिया जाएगा, बल्कि यह एक बड़ा मंच भी प्रदान करेगा. यहां डॉग प्रेमी…

Read More

Ranchi. रांची पुलिस ने वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इनमें फरमान, अभिषेक और मनोज पंडित (बुलंदशहर), मो आमिर उर्फ मोनू व मो आमिर (मेरठ), वसीम (मेहर) व शहजाद खान (अलीगढ़) शामिल हैं. इनके पास से एक ट्रक, एक स्कूटी, एक बाइक, छह मोबाइल, सात प्लास्टिक ड्रम, 20 प्लास्टिक बाल्टी, एक मापने का उपकरण सेक्शन पाइप सहित कई समान बरामद किया गया है. जबकि इस मामले का किंग पिन रातू निवासी फरार है. गिरोह का जाल झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओड़िशा तक फैला हुआ…

Read More

Goa. एलन पॉलिस्ता के मैच के आखिरी क्षणों (90 + 2 मिनट) में किये गये गोल की मदद से  हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बुधवार को यहां एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया. अरमांडो सदिकु ने 52वें मिनट में गोल कर एफसी गोवा को मैच में आगे कर दिया लेकिन पॉलिस्ता के गोल से हैदराबाद की टीम हार को टलकर अंक साझा करने में सफल रही. एफसी गोवा के मिडफील्डर देजान ड्राजिक को एक गोल में सहायता प्रदान करने और शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.घरेलू मैदान पर…

Read More

Bangalore. माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने मंगलवार को कहा कि कंपनी भारत में अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम मेधा (एआई) क्षमताओं के विस्तार के लिए तीन अरब डॉलर (करीब 25,700 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी. नडेला ने यहां प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्टअप इकाइयों के संस्थापकों तथा अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी 2030 तक भारत में एक करोड़ लोगों को एआई कौशल का प्रशिक्षण भी देगी. हाल ही में कई प्रौद्योगिकी दिग्गजों ने भारत की यात्रा की है और अब इस सूची में…

Read More

New Delhi. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को एप्पल के लिए अनुबंध पर विनिर्माण करने वाली पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है. टीईपीएल के पास बड़े ग्राहकों के लिए उच्च परिशुद्धता वाले कलपुर्जो के निर्माण में विशेषज्ञता है. सीसीआई ने बयान में कहा कि प्रस्तावित संयोजन में टीईपीएल द्वारा दो किस्तों में पेगाट्रॉन इंडिया की बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की परिकल्पना की गई है. टीईपीएल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस (जिसे पहले विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग…

Read More

New Delhi. टाटा डिजिटल ने अपने सुपरऐप ‘टाटा न्यू’ पर सावधि जमाओं की सुविधा शुरू करने के साथ खुदरा निवेश क्षेत्र में कदम रखने की मंगलवार को घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्राहक बिना किसी बचत बैंक खाते के भी अग्रणी वित्तीय संस्थानों के साथ बाजार के जरिये 9.1 प्रतिशत तक की ब्याज दरों पर सावधि जमाओं में निवेश कर सकते हैं. टाटा डिजिटल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (वित्तीय सेवाएं) गौरव हजराती ने कहा, ‘‘सावधि जमा बाजार के साथ हमारा लक्ष्य कई विश्वसनीय प्रदाताओं से उच्च-प्रतिफल, निश्चित-रिटर्न तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना है. उन्होंने कहा, ‘यह…

Read More

New Delhi. जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को भारी बर्फबारी दर्ज की गयी. गुलमर्ग में दो फीट तक बर्फ गिरी है. बर्फबारी के बाद यहां हिमस्खलन भी हुआ. हालांकि, किसी नुकसान की सूचना नहीं है. बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया है. उधर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के बाकी राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. 16 राज्यों में सुबह में घना कोहरा छाया रहा. पंजाब, जम्मू, उत्तर…

Read More

Prayagraj. महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति कराने के लिए मेला प्रशासन पूरे मेला क्षेत्र में 30 पौराणिक द्वारों का निर्माण करा रहा है. मेला प्रशासन के मुताबिक, मेला क्षेत्र में एक द्वार पर विशाल डमरू बनाया गया है तो अन्य पर कच्छप, समुद्र मंथन और नंदी द्वार बनाए गए हैं. मेला प्रशासन के अनुसार प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आए कारीगरों ने इन द्वारों का निर्माण किया है. मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले मेला क्षेत्र में प्रवेश करते ही 14 रत्न वाला द्वार श्रद्धालुओं का स्वागत करता दिखाई देगा. उन्होंने…

Read More