Ranchi. डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि थानेदार बनने के लिए जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करने वाले इंस्पेक्टर और दारोगा 24 घंटे के अंदर सस्पेंड होंगे. उन्होंने बुधवार को समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग में इंस्पेक्टर व थानेदारों को कई दिशा-निर्देश भी दिये. कहा कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी किसी से रिश्वत की मांग नहीं करेगा. उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कोई पुलिसकर्मी रिश्वत की मांग करता है, तो तुंरत एसएसपी को फोन करें. उक्त पुलिस पदाधिकारी पर तुंरत कार्रवाई होगी. एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी…
Author: News Desk
Prayagraj. प्रयागराज महाकुंभ में लगभग 10 करोड़ लोगों का ट्रेन से आने का अनुमान है. महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को पूर्णिमा से होगी और इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा. महाकुंभ के दौरान शाही स्नान की तिथि को सबसे अधिक श्रद्धालु प्रयागराज संगम पर स्नान करने पहुंचेंगे. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने महाकुंभ को और खास बनाने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. रेलवे ने महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संभावना को देखते हुए स्पेलश ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें अलग-अलग जगहों से कई टाइमिंग पर…
Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को गुरुवार को हरी झंडी दिखायी. दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन ने सफर शुरू किया. यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को तीन सप्ताह तक देश के आठ राज्यों के कई पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा करायेगी. इस ट्रेन में एक बार में 156 लोग सफर कर सकेंगे. ट्रेन पर्यटकों को अयोध्या में राम मंदिर, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, सरयू आरती के दर्शन करायेगी. पर्यटक पटना में बुद्धा स्मृति पार्क और पटना साहिब गुरुद्वारा के अलावा गया के विरुपच मंदिर, महाबोधि मंदिर और 80…
Jamshedpur. .भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में गुरुवार को गोलमुरी चौक में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब दो सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की. सदस्यता अभियान में भाजपा के मिराज अहमद, मोहम्मद शाहिद, सुखदेव सिंह मिट्ठू, मोहम्मद फैयाज, दिलबाग सिंह, वरयाम सिंह, जगतार सिंह, मनोहर सिंह, मनी महंती, हरभजन सिंह, बलवीर सिंह बबलू, नौशाद खान, रहीम खान, जीडी सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
Latehar. उदयपुरा से भोगू तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में मुंशी और ठेकेदार से रंगदारी वसूलने व दहशत फैलाने की तैयारी में जुटे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों में बेलवाटांड़ निवासी पप्पू कुमार उर्फ मनीष, अक्षय कुमार, मनिका के बंधुआ निवासी प्रमोद यादव शामिल हैं. बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम ने मनिका थाना में पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की गयी है. उन्होंने बताया…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त की गोपनीय शाखा में नियुक्त अनुसेवी सुधांशु शेखर दास का गुरुवार को निधन हो गया. इसकी जानकारी मिलने पर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया. इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने समाहरणालय में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.
Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भुवनेश्वर में ‘18वें प्रवासी भारतीय दिवस-2025’ सम्मेलन का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया. प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज जिस गति से आगे बढ़ रहा है और जिस स्तर पर आज भारत में विकास के काम हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व है. भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है. आज का भारत अपना पक्ष तो मजबूती से रखता ही है, ग्लोबल साउथ की आवाज को भी पूरी ताकत से उठाता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवीयता प्रथम के भाव के साथ…
Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने पब्लिक हेल्थ सर्विसेज के सहयोग से एसएलएफ बेगुनाडीह, पोटका में सीटीओ 2 परियोजना स्थल पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इस पहल का उद्देश्य वंचित ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच और दवाइयां प्रदान करना था, जिससे वंचितों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित हो सके. गौरतलब है कि टाटा स्टील पोटका के बेगुनाडीह में ही अपना कचरा निस्तारन प्लांट लगाने जा रही है. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार और टाटा स्टील यूआइएसएल के जेटीओ डीजीएम कर्नल पॉल अर्नेस्ट उपस्थित थे. उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच और बेहतर जीवन स्तर…
Seraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका व ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू का अवैध खनन व परिवहन थम नहीं रहा है. क्षेत्र में दिन-रात ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई हो रही है. चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह-दुबराजपुर सड़क पर दुबराजपुर में बुधवार की रात ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबने से मौत हो गयी. चालक की पहचान काशीडीह गांव निवासी प्रदीप कुमार माझी (41) के रूप में हुई. सूचना पाकर गुरुवार की सुबह चौका पुलिस काशीडीह गांव पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक पहुंचा. पुलिस को सूचना दिये बिना ट्रैक्टर को…
Jamshedpur. टाटा स्टील के न्यू बार मिल विभाग ने गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विभागीय चीफ विनीत कुमार शाह और विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने भी भाग लिया. उनके मार्गदर्शन और समर्थन से इस आयोजन को सफल बनाया गया. आयोजन में विभाग प्रमुख रमेश शंकर और सलीम अहमद ने सक्रिय भूमिका निभायी. यह पहल कंपनी की स्वास्थ्य और मानवतावादी कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है, जिसमें कर्मचारियों ने इस नेक कार्य में…
