Author: News Desk

Jamshedpur. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की कोलकाता बेंच में जमशेदपुर के केबुल कर्मचारियों की लेनदारी खारिज हो गयी है. जमशेदपुर के लगभग दो हजार कर्मचारियों का लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये बकाया है. जबकि कोलकाता के मजदूरों के दावे को स्वीकार कर रेजोल्यूशन प्रोफेशनल को सत्यापित करने को कहा है. एनसीएलटी कोलकाता बेंच ने इंकैब जमशेदपुर के मजदूरों के प्रतिनिधि भगवती सिंह की ओर से दायर सभी आवेदनों को बिना कारण बताये खारिज कर दिया है. साथ ही जमशेदपुर के केबुल मजदूरों की लेनदारी को भी बिना कोई कारण बताये खारिज कर दिया है. केबुल कंपनी से सेवानिवृत्त…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर केनेल क्लब की ओर से गुरुवार को जेआरडी टाटा स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के आर्चरी ग्राउंड में 34वां व 35वां एफसीआइ डॉग शो और 77वां व 78वां चैंपियनशिप डॉग शो का आगाज हुआ. मुख्य अतिथि उपायुक्त अनन्य मित्तल ने इसके शुरू होने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि लोगों को डॉग के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए. मीडिया से बातचीत के क्रम उन्होंने कहा कि जिले में डॉग स्कॉट पर विचार किया जायेगा. सब कुछ लाइनअप कर बात आगे बढ़ायी जायेगी. स्ट्रीट डॉग के बारे में उन्होंने कहा कि नगर निगम से इस दिशा में बात की जायेगी. जेकेसी की प्रेसिडेंट…

Read More

Jamshedpur. साकची गोलचक्कर के पास यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग के दौरान बुधवार की शाम एक मोटरसाइकिल को रोका. पकड़े जाने के बाद बाइक पर सवार युवक कागजात लाने की बात कह कर बाइक में चाभी लगा छोड़ कर फरार हो गये. मामला संदेहास्पद होने पर पुलिस ने चेचिस नंबर के अलावा बाइक पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच-05-एजे-1603) की जांच की तो पता चला उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर एक स्कूटी की है. चेचिस नंबर से बाइक के असली मालिक का पता चला. उक्त बाइक आदित्यपुर के कृष्ण प्रसाद वर्णवाल की थी. जो गत पांच जून 2024 को गम्हरिया से चोरी हो…

Read More

Jamshedpur.उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती निवासी शिवानी कुमारी गुप्ता के घर का ताला तोड़कर बुधवार की रात गहना समेत एलईडी व अन्य सामानों की चोरी कर ली. गुरुवार को शिवानी कुमारी गुप्ता परिजन के साथ वापस लौटी तो गेट का ताला टूटा पाया . इसके अलावा कमरे में सामान बिखरा था. परिजन के अनुसार गुरुवार की शाम सभी परिवार के साथ दीघा पिकनिक मनाने गये थे. गुरुवार को वास लौट रहे थे. इसी दौरान पड़ोसी ने फोन कर बताया कि गेट का ताला टूटा हुआ है. बदमाश ने घर से चोना का कानबाली, नथिया के अलावा पायल,चेन समेत एलईडी टीवी,…

Read More

Ranchi.रांची. राजस्थान में पांच से 10 जनवरी तक 41वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित पांच पदक अपने नाम किये. 30 मीटर एकल इवेंट में झारखंड की सुमन गोप ने रजत और ओवरऑल में स्वर्ण पदक जीता. वहीं मनीषा कुमारी ने 20 मीटर इवेंट में रजत पदक जीता. इसके अलावा झारखंड की मिक्स्ड टीम ने स्वर्ण पदक जीता. इसमें सुमन गोप और मधवा बिरुआ शामिल हैं. वहीं बालिका टीम ने कांस्य पदक जीता. जिसमें सुमन गोप, मनीषा कुमारी, लवली कुमारी और सोनी…

Read More

Ranchi. डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि थानेदार बनने के लिए जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करने वाले इंस्पेक्टर और दारोगा 24 घंटे के अंदर सस्पेंड होंगे. उन्होंने बुधवार को समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग में इंस्पेक्टर व थानेदारों को कई दिशा-निर्देश भी दिये. कहा कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी किसी से रिश्वत की मांग नहीं करेगा. उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कोई पुलिसकर्मी रिश्वत की मांग करता है, तो तुंरत एसएसपी को फोन करें. उक्त पुलिस पदाधिकारी पर तुंरत कार्रवाई होगी. एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी…

Read More

Prayagraj. प्रयागराज महाकुंभ में लगभग 10 करोड़ लोगों का ट्रेन से आने का अनुमान है. महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी को पूर्णिमा से होगी और इसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा. महाकुंभ के दौरान शाही स्नान की तिथि को सबसे अधिक श्रद्धालु प्रयागराज संगम पर स्नान करने पहुंचेंगे. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने महाकुंभ को और खास बनाने के लिए कुछ स्‍पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. रेलवे ने महाकुंभ में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संभावना को देखते हुए स्‍पेलश ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें अलग-अलग जगहों से कई टाइमिंग पर…

Read More

Bhubaneswar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को गुरुवार को हरी झंडी दिखायी. दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन ने सफर शुरू किया. यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को तीन सप्ताह तक देश के आठ राज्यों के कई पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा करायेगी. इस ट्रेन में एक बार में 156 लोग सफर कर सकेंगे. ट्रेन पर्यटकों को अयोध्या में राम मंदिर, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, सरयू आरती के दर्शन करायेगी. पर्यटक पटना में बुद्धा स्मृति पार्क और पटना साहिब गुरुद्वारा के अलावा गया के विरुपच मंदिर, महाबोधि मंदिर और 80…

Read More

Jamshedpur. .भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में गुरुवार को गोलमुरी चौक में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब दो सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता हासिल की. सदस्यता अभियान में भाजपा के मिराज अहमद, मोहम्मद शाहिद, सुखदेव सिंह मिट्ठू, मोहम्मद फैयाज, दिलबाग सिंह, वरयाम सिंह, जगतार सिंह, मनोहर सिंह, मनी महंती, हरभजन सिंह, बलवीर सिंह बबलू, नौशाद खान, रहीम खान, जीडी सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

Read More

Latehar. उदयपुरा से भोगू तक बन रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में मुंशी और ठेकेदार से रंगदारी वसूलने व दहशत फैलाने की तैयारी में जुटे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों में बेलवाटांड़ निवासी पप्पू कुमार उर्फ मनीष, अक्षय कुमार, मनिका के बंधुआ निवासी प्रमोद यादव शामिल हैं. बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम ने मनिका थाना में पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की गयी है. उन्होंने बताया…

Read More