Author: News Desk

Ranchi. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में झारखंड का चरित्र और चेहरा झलकना चाहिए. झांकी में मंईयां सम्मान व सड़क सुरक्षा को भी शामिल किया जाये. मुख्य सचिव ने कहा कि कमेटी बना कर झांकियों का चयन, उसकी थीम व प्रजेंटेशन फाइनल किया जाना चाहिए. इसके लिए मुख्य सचिव ने कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीक, पर्यटन सचिव मनोज कुमार व सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक राजीव लोचन बख्शी की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की. बैठक में तय किया गया कि…

Read More

Galudih. गालूडीह के डुमकाकोचा में हाथी के बच्चे के बेहोश होने और बाद में टाटा जू में मौत के बाद हाथियों का झुंंड उग्र होकर गांव-गांव भटकर अपने बच्चे को हाथियों का झुंड ढूंढ रहा है. इससे दर्जनों गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं. हालांकि, हाथी का बच्चा दो दिन बाद इलाज के दौरान मर गया. वन विभाग ने उसका पोस्टमार्टम करा कर टाटा जू में दफना दिया. बिसरा जांच के लिए यूपी के बरेली भेजा गया है. जिस दिन हाथी का बच्चा बेहोश कर गिरा था, उस दिन हाथियों ने डुमकाकोचा और आसपास के गांवों में जमकर उत्पात मचाया…

Read More

Seraikela. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर नियोजनालय के पास गुरुवार दोपहर दो बाइक में आमने-सामने टक्कर से ढाई वर्षीय बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गये. दरअसल, दो युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे. घटना में स्टंट कर रहे युवकों की बाइक के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में घायल लोगों में एक बाइक पर पति भैरव महतो (32), पत्नी ललिता महतो (28) व उनकी बच्ची रूपाली महतो (2.5 वर्ष) और दूसरी बाइक पर सवार प्रेम प्रधान (24) व विशाल दास (20) शामिल हैं. सूचना पाकर पहुंचे सरायकेला थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल ने घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल सरायकेला भेजवाया. चिकित्सकों…

Read More

Jamshedpur. मंईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से कई महिलाएं लाभ से वंचित हैं. योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता राशि दी जानी थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद कई महिलाओं के खातों में राशि हस्तांतरित नहीं की गयी है. इस समस्या को लेकर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 50 महिलाएं उपायुक्त कार्यालय पहुंची थीं. उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी से भेंट कर बताया कि दुर्भाग्यवश उन्हें अब तक एक भी बार इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. महिलाओं ने यह भी शिकायत की कि बीडीओ ऑफिस व डीसी कार्यालय का…

Read More

Jamshedpur. भारत आदिवासी पार्टी ने एसएसपी किशोर कौशल को हटाने की मांग की है. इसे लेकर गुरुवार को भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश महासचिव कृष्णा हांसदा व जिलाध्यक्ष मदन मोहन सोरेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनन्य मित्तल को एक मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि बिष्टुपुर गोलचक्कर का नामकरण जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर करने के लिए बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप व अन्य ने पोस्टर-बैनर बांस के सहारे लगा दिया था, लेकिन पुलिस प्रशासन के लोगों ने बिरसा सेना के नेताओं पर लाठी चार्ज कर दिया. सात जनवरी…

Read More

Ranchi. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वाणिज्य कर विभाग द्वारा राजस्व वसूली में गिरावट को लेकर नाराज हैं. गुरुवार को राजस्व वसूली को लेकर प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने कहा इस वर्ष 26 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य था. इस वित्तीय वर्ष और पिछले वित्तीय वर्ष दोनों में इस समय तक 21 हजार करोड़ की वसूली हुई थी. यह सही स्थिति नहीं है. समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार सहित विभिन्न जोन के संयुक्त कर आयुक्त व अन्य अधिकारी मौजूद थे. समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय सचिव…

Read More

New Delhi. पैरालंपिक दल के सदस्य, उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर और वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता उन लगभग 10,000 विशेष अतिथियों में शामिल हैं जिन्हें यहां कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है. सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ ‘स्वर्णिम भारत’ के इन वास्तुकारों में विविध पृष्ठभूमि के लोग हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय महत्व के…

Read More

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और प्रमुख मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 528 अंक लुढ़क गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 162 अंक के नुकसान में रहा. कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. निवेशक कंपनियों के तिमाही परिणाम को लेकर असमंजस में हैं, जिससे बिकवाली तेज हुई. इसके अलावा, चीन में बेहद कम मुद्रास्फीति का आंकड़ा खराब मांग का संकेत है. सूचना प्रौद्योगिकी…

Read More

Lakhisarai. बिहार के लखीसराय जिले में किउल-झाझा रेल खंड पर कुंदर हॉल्ट के पास बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं की एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेल पुलिस अधीक्षक (जमालपुर) रमन चौधरी ने कहा, यह घटना उस समय हुई जब तीन महिलाएं एक लोकल ट्रेन से उतरने के बाद कुंदर हॉल्ट के पास ट्रैक पार कर रही थीं. वे विपरीत दिशा से आ रही बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर एक्सप्रेस (22465) के नीचे आ गईं. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों सगी बहनें थीं.” उनके अनुसार मृतकों की पहचान संसार देवी…

Read More

पटना. बिहार पुलिस ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के चाणक्य छात्रावास से बृहस्पतिवार को 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेशपत्र और ‘ओएमआर शीट’ बरामद किए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी चाणक्य छात्रावास के एक कमरे से की गई और इस कमरे पर पीएमसीएच के छात्र अजय कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. मंगलवार देर रात पीएमसीएच के चाणक्य छात्रावास के एक कमरे में मामूली आग लग गई थी जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया. पुलिस के अनुसार अस्पताल प्रशासन को मलबा…

Read More