Author: News Desk

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और प्रमुख मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 528 अंक लुढ़क गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 162 अंक के नुकसान में रहा. कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. निवेशक कंपनियों के तिमाही परिणाम को लेकर असमंजस में हैं, जिससे बिकवाली तेज हुई. इसके अलावा, चीन में बेहद कम मुद्रास्फीति का आंकड़ा खराब मांग का संकेत है. सूचना प्रौद्योगिकी…

Read More

Lakhisarai. बिहार के लखीसराय जिले में किउल-झाझा रेल खंड पर कुंदर हॉल्ट के पास बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं की एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेल पुलिस अधीक्षक (जमालपुर) रमन चौधरी ने कहा, यह घटना उस समय हुई जब तीन महिलाएं एक लोकल ट्रेन से उतरने के बाद कुंदर हॉल्ट के पास ट्रैक पार कर रही थीं. वे विपरीत दिशा से आ रही बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर एक्सप्रेस (22465) के नीचे आ गईं. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों सगी बहनें थीं.” उनके अनुसार मृतकों की पहचान संसार देवी…

Read More

पटना. बिहार पुलिस ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के चाणक्य छात्रावास से बृहस्पतिवार को 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेशपत्र और ‘ओएमआर शीट’ बरामद किए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी चाणक्य छात्रावास के एक कमरे से की गई और इस कमरे पर पीएमसीएच के छात्र अजय कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. मंगलवार देर रात पीएमसीएच के चाणक्य छात्रावास के एक कमरे में मामूली आग लग गई थी जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया. पुलिस के अनुसार अस्पताल प्रशासन को मलबा…

Read More

Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के अस्पताल में भर्ती लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से बृहस्पतिवार को मुलाकात की. आठ बार सांसद रहे मुंडा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आज (बृहस्पतिवार) मैंने रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा से मुलाकात की और वहां मौजूद चिकित्सकों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात की. उन्होंने कहा,“मैंने…

Read More

Dhanbad. धनबाद जिले के मधुबन थानांतर्गत बीसीसीएल की खरखरी कोलियरी के जंगल में आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप की चहारदीवारी निर्माण के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. ठेका कार्य में वर्चस्व को लेकर दोपहर में दो पक्ष आमने-सामने हो गये. एक पक्ष में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के समर्थक थे, तो दूसरे पक्ष से झामुमो नेता कारू यादव के समर्थक मोर्चा संभाले हुए थे. दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग और बम विस्फोट किये गये. एक पक्ष के बाबूडीह बस्ती निवासी सुभाष सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक युवक गंभीर…

Read More

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेंगाडीह पंचायत के चोलीडीह गांव में पांच वर्षीय मासूम का शव तालाब किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. बच्चे का शव उसके घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर गांव स्थित बुढ़वा आहर तालाब के मेढ़ के पास से बरामद किया गया. उसके परिजन और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है. मृतक के पिता ने अपने चाचा पर मासूम की हत्या का आरोप लगाया है. बच्चे का शव मिलने की सूचना पर देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू और एएसआई बुद्धदेव उरांव ने चोलीडीह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी…

Read More

Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी चांडिल भुइयांडीह निवासी महावीर मंडल के घर पर इस्तेहार चस्पा किया. इस दौरान पुलिस ढोल बजाते हुये महावीर मंडल के घर पहुंची. पुलिस ने महावीर के परिजन को बताया कि अगर एक माह के अंदर महावीर ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की की प्रक्रिया की जायेगी. पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में अवैध शराब तस्करी के मामले में महावीर मंडल फरार है.

Read More

Jamshedpur. द गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन चुनाव में 30 कमेटी मेंबर पद के लिए गुरुवार को 58 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा. शुक्रवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं. दोपहर तीन बजे से चार बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित होगी. गुरुवार को भी कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया गया. 11 जनवरी को दोपहर एक बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापसी ले सकते हैं. शाम चार बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा. 13 जनवरी सोमवार को सुबह 10 बजे से…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानिवृत्त 46 कर्मचारियों को विदाई दी गयी. विदाई समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और उनको बुके और गिफ्ट दिया गया. मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, सतीश सिंह, सतीश कुमार सिंह, संजीव तिवारी, संजय सिंह, नितेश राज, श्याम बाबू, आमोद कुमार दुबे आदि मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की कोलकाता बेंच में जमशेदपुर के केबुल कर्मचारियों की लेनदारी खारिज हो गयी है. जमशेदपुर के लगभग दो हजार कर्मचारियों का लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये बकाया है. जबकि कोलकाता के मजदूरों के दावे को स्वीकार कर रेजोल्यूशन प्रोफेशनल को सत्यापित करने को कहा है. एनसीएलटी कोलकाता बेंच ने इंकैब जमशेदपुर के मजदूरों के प्रतिनिधि भगवती सिंह की ओर से दायर सभी आवेदनों को बिना कारण बताये खारिज कर दिया है. साथ ही जमशेदपुर के केबुल मजदूरों की लेनदारी को भी बिना कोई कारण बताये खारिज कर दिया है. केबुल कंपनी से सेवानिवृत्त…

Read More