Author: News Desk

Patna.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक सहकारी बैंक में कथित गबन से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत शुक्रवार को बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक विधायक सहित अन्य के परिसरों पर छापेमारी शुरू की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल (कोलकाता), उत्तर प्रदेश और दिल्ली में करीब 18 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. सूत्रों ने बताया कि जिन ठिकानों पर छापामारी की जा रही है उनमें राजद विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता से संबद्ध परिसर भी शामिल हैं. मेहता बिहार स्थित वैशाली शहरी विकास (वीएसवी) सहकारी बैंक…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने पांच नवंबर से 18 नवंबर 2024 के बीच कोर्स छोड़ने वाले याचिकाकर्ताओं को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस के लिए पंजीकरण कराने की शुक्रवार को अनुमति दे दी. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने जेईई-एडवांस्ड अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले प्रयासों की संख्या तीन से घटाकर दो करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया. शीर्ष अदालत ने कहा कि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा संभालने वाले संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) ने पिछले वर्ष पांच नवंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी जिसमें कहा…

Read More

New Delhi. विद्यार्थियों के लिए परीक्षा से जुड़े तनाव को उत्सव के माहौल में बदलने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठवें संस्करण के लिए छात्रों में जबर्दस्त उत्साह है. अब तक रिकॉर्ड संख्या में 2.79 करोड़ से अधिक पंजीकरण कराये जा चुके हैं. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से बातचीत करते हैं. इस कार्यक्रम के दौरान मोदी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को होने वाले तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित प्रश्नों के…

Read More

Bhubaneswar.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा विकसित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले ट्रेन इंजन दुनिया में सबसे अधिक हॉर्स पावर वाला इंजन है. वैष्णव ने यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के ‘हरित जुड़ाव: प्रवासियों का सतत विकास में योगदान’ शीर्षक से एक पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही. वैष्णव ने कहा कि दुनिया में केवल चार देश ही ऐसे ट्रेन इंजन बनाते हैं, ‘‘वे 500 से 600 हॉर्स पावर के बीच वाले इंजन का उत्पादन करते हैं, जबकि भारतीय रेलवे द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके निर्मित इंजन की क्षमता 1,200…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज में भी बड़ा बदलाव करने की तैयारी की जा रही है. इस कड़ी में कंपनी की ओर से आंतरिक तौर पर कदम उठाये जा रहे हैं. बताया जाता है कि टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी इस साल के मध्य तक रिटायर होने वाले है. लिहाजा, उनके स्थान पर नये वीपी कारपोरेट सर्विसेज का पदस्थापन किया जाना है. यह संभावना जतायी जा रही है कि वीपी रॉ मटेरियल डीबी सुंदररमम को वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज बनाया जा सकता है. उनकी जगह नये वीपी रॉ मैटेरियल को लाया जायेगा. कॉरपोरेट सर्विसेज में…

Read More

Madhubani. कोलकाता और बिहार पुलिस बल ने एक संयुक्त अभियान के तहत बिहार के मधुबनी जिले में दो अवैध हथियार निर्माण इकाइयों का भंडाफोड़ किया है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है.इस छापेमारी के संबंध में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. खुटौना थाना क्षेत्र में एक दुकान पर बृहस्पतिवार रात को संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान शुरू में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान इस्तेयाक आलम (38), इफ्तेकार आलम (35) और राजकुमार चौधरी (30) के रूप में हुई है. कोलकाता पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया…

Read More

कंपनी बोली- बयान भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने तथा विकसित राष्ट्र बनाने के संदर्भ में है… New Delhi. कर्मचारियों से हफ्ते के सातों दिन (90 घंटा कार्य सप्ताह) काम कराने के बारे में ‘एल एंड टी’ के चेयरमैन एस. एन. सुब्रह्मण्यन की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बहस में अब हिंदी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हो गई हैं. अभिनेत्री ने कहा कि कंपनियों में शीर्ष पदों पर बैठे लोगों की ओर से इस तरह के बयान आना चौंकाने वाला है. सुब्रह्मण्यन ने कहा था कि वह चाहते हैं कि कर्मचारी रविवार को भी काम करें.…

Read More

Ranchi. ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 10 जनवरी को दिन के 12.15 बजे प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. श्री दास ने राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण के पूर्व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. अब वे फिर से सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं. सदस्यता ग्रहण के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ रविंद्र कुमार राय, नागेंद्र त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, राकेश प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को रघुवर दास से उनके धुर्वा स्थित आवास पर मुलाकात की. इनके बीच वर्तमान राजनीति…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में ट्रेलर चालकों के सहयोग से सरिया चोरी की खबर मिलने के बाद गुरुवार को टाटा टिस्काॅन कंपनी के अधिकारी ने कुछ जगहों पर छापेमारी की. कंपनी के अधिकारी का आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला. न तो पुलिस ने चिह्नित स्थल से चोरी का सरिया बरामद किया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया. पुलिस का व्यवहार और कार्रवाई ऐसा था, मानो वह सरिया चोरी करनेवालों को मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही हो. कंपनी के अधिकारी ने कहा कि…

Read More

Chandrapura. चंद्रपुरा स्टेशन में बुधवार की सुबह 7.15 बजे रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि इस ट्रेन का ठहराव चंद्रपुरा स्टेशन पर नहीं है. ट्रेन जब प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही थी, तभी पोल सी 16/40 के समीप 25 वर्षीय युवक उसकी चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. चंद्रपुरा रेल थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. मृतक ब्लू शर्ट, ब्लू जैकेट, ब्लू पेंट व ब्लैक कलर का उन्नी टोपी पहना हुआ था. रेल थाना पुलिस…

Read More