Author: News Desk

Ranchi. कांके रोड स्थित ईश्वरी इनक्लेव में ठेकेदार जसवंत सिंह के घर से शुक्रवार काे दिनदहाड़े कार से सूट-पैंट पहन कर आये दो चाेरों ने 30 लाख के गहने व 8.30 लाख नकद की चोरी कर ली. उसके बाद कार में सवार होकर फरार हो गये. इस संबंध में जसवंत सिंह ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार को अपनी साइट पर गये थे. उनकी पत्नी कुछ काम से घर में ताला लगा कर बाहर गयी थी. घर में कोई नहीं था. उसी दौरान दिन के एक बजे से तीन बजे के बीच…

Read More

Ranchi.रांची एयरपोर्ट में शुक्रवार को कोहरे के कारण इंडिगो के दिल्ली-रांची विमान (6इ5339) को रद्द कर दिया गया. वहीं, 13 विमान विलंब से पहुंचे. इस कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस का कोलकाता-रांची विमान (आइएक्स1237) सुबह 8.20 बजे के स्थान पर सुबह 10.16 बजे, इंडिगो का पुणे-रांची विमान (6इ6484) सुबह 8.25 बजे के स्थान पर सुबह 8.54 बजे. इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान (6इ5044) सुबह 8.40 बजे के स्थान पर सुबह 9.35 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स1116) सुबह 10 बजे की जगह सुबह 10:40 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स1102)…

Read More

Bhuvaneshvar. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां संपन्न 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में 27 लोगों को प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया. मुर्मू ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों में समाज के वास्ते काम करने के लिए उनकी सराहना की. उन्होंने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में शामिल त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता की मिसाल कायम करने वाले प्रवासी भारतीयों को यह सम्मान दिया जाता है. पुरस्कार पाने वालों…

Read More

Lohardaga. जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने नाबालिग बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाया. अदालत ने लोहरदगा जिला के बगड़ू थाना क्षेत्र के अरेया गांव निवासी अभियुक्त इंदर उरांव (25, पिता-लक्षण उरांव) को बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या का दोषी पाते हुए धारा-302 के तहत फांसी की सजा सुनायी है. साथ ही अभियुक्त को 6-पोस्को एक्ट में सश्रम आजीवन कारावास (मृत्यु पर्यंत) और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा भी सुनायी गयी है. बताया गया कि 24 दिसंबर 2022 को दोपहर…

Read More

Narayanpur. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में हुए धमाके की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने यहां बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओरछा थाना क्षेत्र के कुरुषनार गांव में दबाव की वजह से आईईडी में हुए धमाके में एक ग्रामीण की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि जानकारी को सत्यापित किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि एक अन्य…

Read More

California. अमेरिका के कैलिफोर्निया में भड़की जंगल की आग ने शुक्रवार को हॉलीवुड को अपनी चपेट में ले लिया. हॉलीवुड हस्तियों के करोड़ों डॉलर के महंगे घर खाक हो गये. मशहूर हॉलीवुड हिल्स तक पहुंची इस आग की जद में करोड़ों डॉलर से बने कई भव्य स्टूडियोज भी आ गये हैं. माना जा रहा है कि इस आग के चलते लगभग 13 लाख करोड़ (150 बिलियन अमेरिकी डॉलर) अबतक स्वाहा हो चुके हैं. आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब दो लाख लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा है. आग को नियंत्रित करने के…

Read More

New Delhi. सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर शुक्रवार को करीब छह प्रतिशत मजबूत हुआ. दिसंबर तिमाही का शुद्ध मुनाफा 11.95 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये होने के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई है. बीएसई में यह शेयर 5.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,265.55 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार दौरान यह 6.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,296.80 रुपये पर पहुंच गया. एनएसई में यह 5.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,265 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 82,818.03 करोड़ रुपये बढ़कर 15,43,313.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शेयर बाजार…

Read More

रघुबर दास ने कहा, वह 1980 के बाद दूसरी बार पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके बहुत खुश हैं और वह लोगों की सेवा करेंगे Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास शुक्रवार को एक बार फिर यहां भाजपा में शामिल हो गए और कहा कि पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी करेगी.विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद दास ने सक्रिय राजनीति में लौटने के लिए पिछले साल 24 दिसंबर को ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था. भाजपा विधानसभा चुनाव में राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को हराने में विफल…

Read More

Chaibasa. गुवा में ठाकुरा पुल के पास शुक्रवार की सुबह मजदूरों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में टेंपों में सवार 14 मजदूरों में 11 लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस पहुंची. घायलों को तुरंत गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से गंभीर रूप से घायल सात मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां इलाज के दौरान एक मजदूर गोनो केराई (हेसापी) की नोवामुंडी अस्पताल में मौत हो गयी. हादसे को लेकर घायल मजदूरों ने बताया कि ठाकुरा गांव क्षेत्र में रेलवे लाइन का निर्माण…

Read More

Chaibasa. चाईबासा आइटीआइ कॉलेज के छात्रावास में एक छात्र भादो राम हांसदा (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया थाना अंतर्गत खड़बांधा गांव का रहने वाला था. वह आइटीआइ कालेज के आदिम जनजाति छात्रावास में रहकर व्यवसाय मशीनीनिष्ट के पद पर प्रशिक्षण ले रहा था. घटना गुरुवार शाम की है. घटना की जानकारी मिलने पर मुकस्सिल थाना पुलिस रात को छात्रावास पहुंची और शव का फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने…

Read More