Author: News Desk

Sibu Soren:झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिवस आज Ranchi. झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुवा, झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन का 11 जनवरी को 81वां जन्मदिन है. झामुमो रांची जिला समिति उनके जन्मदिवस को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रही है. 11 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे पार्टी की ओर से उनके मोरहाबादी स्थित आवास में 81 पौंड का केक काटा जायेगा. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के तमाम मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष…

Read More

Jamshedpur. Tata Steel के कैंटीन में खाने की कीमत को बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को अहम बैठक हुई. CCMC के सदस्यों और HRM के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई. इस वार्ता के दौरान तय किया गया कि ठेका श्रमिकों के खाने के सामान की कीमत नहीं बढ़ेगी. लेकिन स्थायी कर्मचारियों के खाने की कीमत को बढ़ाया जायेगा, जो काफी ज्यादा नहीं होगा. इसको लेकर CCMC के वाइस चेयरमैन सह यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के स्तर पर एचआर के अधिकारियों की हुई बैठक में इस पर सहमति लगभग बन चुकी है. हालांकि, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम विंडो और प्रारूप को वर्चुअल रूप से आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता अवधारणा सम्मेलन (एनसीक्यूसी) 2024 में ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. पावर सर्विसेज डिवीजन की टीम विंडो ने प्रशासनिक भवन में बार-बार होने वाली बिजली कटौती और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति को कम करना शीर्षक से एक परियोजना प्रस्तुत की. ये पुरस्कार गुणवत्ता सुधार, स्थिरता और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति टाटा स्टील यूआइएसएल के समर्पण की पुष्टि करता है.

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में गुरुवार रात चोरों ने खिड़की और वेंटिलेशन के रास्ते घर में घुस कर मोबाइल, गहना और रुपये की चोरी कर ली. देर रात जब घरवालों की नींद खुली तो एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. धराया युवक मो. शाहरुख मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है. मो. शाहरुख ने पुलिस को अपने दो साथी बिल्ला और दिलजले के चोरी में शामिल होने की बात बतायी है. पुलिस शाहरुख की निशानदेही पर बिल्ला और दिलजले की तलाश में जुटी है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बदमाशों…

Read More

Jamshedpur. बिरसानगर जोन नंबर 7 में शुक्रवार को नशा के लिए रुपये देने से इंकार करने पर बेटे ने डंडा से पिता की पिटायी कर दी. पिटायी का वीडियो बना रही किरायेदार महिला प्रतिभा वर्मा के साथ भी मारपीट की. वही, उसका मोबाइल छीन कर फेंक दिया. घायल अवस्था में अनिल झा इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल पहुंचे. घायल अनिल झा के अनुसार वे बिष्टुपुर के सिक्योरिटी गार्ड में काम करते हैं. बेटा राजीव कुमार झा उर्फ पलटा अक्सर नशा के रुपये की मांग करता है. रुपये देने से इंकार करने पर मारपीट करता है. मैंने इसकी शिकायत गोलमुरी थाना…

Read More

RANCHI. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य को तकनीकी और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तहत नामकुम (रांची) में स्थित आइटी टावर झारखंड को डिजिटल युग की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है. यह अत्याधुनिक आइटी टावर ना केवल झारखंड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी पैदा करेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस परियोजना की प्रशंसा की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि रांची का आइटी टावर झारखंड…

Read More

Chaibasa. तीन जंगली हाथी शुक्रवार तड़के सड़क पर आ गए. सुबह पांच बजे से 9 बजे तक कुड़हटू, सोसे पी,बूढ़ा खमण, कड़ी गुड़िया आदि क्षेत्र में विचरण करते रहे. हाथियों को देखने के लिए ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी. हाथियों को ग्रामीण एक गांव से दूसरे गांव की ओर खदेड़ते रहे. आखिरकार हाथी 9 बजे मोहाली मुरूम जंगल की ओर चले गए. इस बीच हाथियों ने सोसोपी में सब्जियों की फसल को चट कर डाला. ग्रामीणों ने बताया अहले सुबह हाथियों का ये झुंड दाव बेड़ा बिट जंगल की ओर से भटक कर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच गया. दिन भर…

Read More

Kharasawan. खरसावां थाना क्षेत्र के गांगूडीह तालाब के पास से शुक्रवार को पुलिस ने शव बरामद किया है. हालांकि, शव की पहचान नहीं हो पायी है. खरसावां-रड़गांव मुख्य मार्ग पर स्थित गांगूडीह तालाब में नहाने गये लोगों ने पानी में एक व्यक्ति के शव देखा. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी खरसावां पुलिस को दी. थाना प्रभारी गौरव कुमार गांगूडीह तालाब पहुंच कर शव को बाहर निकाला. इसके बाद आसपास के गांवों में शव की पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. शव का पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया है. थाना प्रभारी गौरव…

Read More

Chaibasa. टोंटो प्रखंड के तालाबुरु में शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा मथुरा दोराईबुरु की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई. बैठक में एन एच-75 सड़क पर झींकपानी व तालाबुरु के बीच तालाबुरु रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध जताया गया. ग्रामीणों व रैयतों ने कहा कि प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए चिन्हित करने का विरोध करते हैं. भूमि अधिग्रहण करने पर उनका कृषि योग्य भूमि, जंगल, पहाड़, देशाऊली नष्ट हो जायगा. तालाबुरु मौजा के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है, जो उनके जीने का एकमात्र सहारा है. भूमि…

Read More

Patna. बिहार सरकार ने शुक्रवार को दरभंगा हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए अतिरिक्त 89.75 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रक्सौल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 139 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को भी अनुमति दी गई. मंत्रिमंडल की बैठक के तुरंत बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस सिद्धार्थ ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को मौजूदा दरभंगा हवाई अड्डे के विकास और विस्तार के लिए 89.75 एकड़ भूमि (244.60 करोड़ रुपये की कीमत) के…

Read More