Chaibasa.सड़क निर्माण व उड़ती धूल की समस्या के निदान को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को दूसरे दिन भी चाईबासा-जैंतगढ़ मुख्य सड़क (एनएच-75) को बिष्टुमपुर में जाम रखा. इस दौरान बिष्टुमपुर से चाईबासा तक 14 किमी व बिष्टुमपुर से हाटगम्हरिया तक 20 किमी का लंबा जाम लग गया है. जिसमें सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं. वहीं, शनिवार दोपहर को जाम हटाने पहुंचे एडीसी व भू-अर्जन पदाधिकारी चाईबासा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. लेकिन ग्रामीणों ने एक सुर में कहा वे आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क निर्माण की ठोस पहल होने पर ही जाम हटायेंगे. संवेदक…
Author: News Desk
Kharasawa. खरसावां प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रमुख मनेंद्र जामुदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी. साथ ही योजनाओं के क्रियांवयन में तेजी लाने, योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बिजली विभाग के जेई को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया. पिछले वर्ष आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. पेंशन योजना, आवास योजना व मइयां सम्मान योजना के…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को राष्ट्रीय आंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक अनिल बांसफोर ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया. गौरतलब है कि यह अवॉर्ड हर साल बहुजन साहित्य अकादमी की तरफ से दिया जाता है. अनिल बांसफोर ने बताया कि बहुजन साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के आंध्र भवन में 15 दिसंबर 2024 को आयोजित हुआ था. इसमें वह भी शामिल हुए थे. बांसफोर अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने बताया कि…
Jamshedpur. टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में अपने स्थापना के उपरांत अब तक 50 मिलियन टन उत्पादन होने के उपलक्ष्य में केक काटा गया. भारत में पहला ब्लास्ट फर्नेस यह है, जो बिना रिपेयर के अपने पहले कैंपेन में 50 मिलियन टन बनाकर एक इतिहास रचा है. कार्यक्रम की शुरुआत चीफ शंभूनाथ ने स्वागत भाषण के साथ किया. इस क्रम में उन्होंने अब तक के सारे लीडरशिप तथा कर्मचारियों के योगदान का जिक्र किया. वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु और वीपी शेयर्ड सर्विसेज प्रबाल घोष के साथ यूनियन की तरफ से डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह तथा महासचिव सतीश सिंह भी…
Jamshedpur. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक में भाजपा नेता आलोक वाजपेयी के नेतृत्व में मनाया गया. इस अवसर पर केक कटिंग करते हुए लड्डू वितरण किया गया. कार्यक्रम में विजय विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, नागेंद्र पांडेय, आनंद कुमार, मीना महतो, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, सुनील कुमार शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, सुंदर गुप्ता, पिंटू सैनी, गुरमीत सिंह भामरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
Kannauj. उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन दो मंजिला एक इमारत का लिंटर ढहने से मलबे में 20 से अधिक मजदूर दब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. इस घटना के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू क किया गया और छह घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. इस घटना में अब तक कुल 23 लोग घायल हुए हैं. घटनास्थल से प्राप्त प्रारंभिक दृश्यों में अफरा-तफरी और भ्रम का माहौल…
Sukma. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों पर हमलों में कथित रूप से शामिल नौ कुख्यात नक्सलियों ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने इन नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम था. सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण के मुताबिक, दो महिलाओं समेत नौ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली ‘खोखली’ और ‘अमानवीय’ माओवादी विचारधारा तथा प्रतिबंधित संगठन के भीतर जारी अंदरूनी कलह से निराश हैं. चव्हाण के अनुसार, नक्सलियों की प्लाटून संख्या 24 के कमांडर रनसाई उर्फ…
New Delhi. बांग्लादेश के अधिकारियों ने सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्रा करने पर लगीं पाबंदियों का हवाला देते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बांग्लादेश मौसम विभाग (बीएमडी) के कार्यवाहक निदेशक मोमिनुल इस्लाम ने शुक्रवार को एक महीने पहले आईएमडी से निमंत्रण मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, “भारत मौसम विभाग ने हमें अपनी 150वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में आमंत्रित किया है. हमारे उनके साथ अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहेगा. इस्लाम ने ‘बीडीन्यूज…
Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में हुआ, जहां सुबह के समय सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम अभियान पर थी. उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सीआरपीए के एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया. अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी…
Jamshedpur. जमशेदपुर के केंद्रीय कारा घाघीडीह समेत झारखंड की छह जेलों के बाहर पेट्रोल पंप खोले जायेंगे. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने सर्वे शुरू कर दिया है. ऐसे पंप पर जेलकर्मियों की निगरानी में अच्छे आचरण वाले कैदी गाड़ियों में ईंधन भरने का काम करेंगे. पंप से होने वाली आमदनी से बंदियों की सहायता की जायेगी. पहले चरण में जमशेदपुर के केंद्रीय कारा घाघीडीह, केंद्रीय कारा गिरिडीह, केंद्रीय कारा दुमका, मंडल कारा चाईबासा, मंडल कारा चास और उपकारा खूंटी के बाहर पंप खोले जायेंगे. जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने उक्त जेलों के अधीक्षक को सर्वे में सहयोग करने को कहा है.…
