Ayodhya.अयोध्या में शनिवार (प्रतिष्ठा द्वादशी) को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचे है. शनिवार से राम मंदिर परिसर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे रामलला का अभिषेक किया. दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती की गयी, इसके बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया. रामलला के दरबार को फूलों से सजाया रामलला के दरबार को फूलों से सजाया…
Author: News Desk
Ranchi. बैंकों में 24 और 25 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल हो सकती है. बैंक अधिकारियों का संगठन एआइबीओसी ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. अगर ऐसा होता है, तो देशभर में 3.5 लाख से ज्यादा सदस्य दो दिनों तक कार्य बहिष्कार करेंगे. एआइबीओसी के महासचिव रूपम राय ने बताया कि संगठन ने प्रदर्शन समीक्षा और पीएलआइ पर वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग की है, जो नौकरी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के साथ ही कर्मचारियों में…
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस गाैतम कुमार चाैधरी की अदालत ने 166 करोड़ रुपये औद्योगिक सब्सिडी के भुगतान को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना. राज्य सरकार की ओर से बार-बार समय मांगे जाने पर नाराजगी जतायी तथा मामले को गंभीरता से लिया. अदालत ने राज्य सरकार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि झारखंड स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में जमा कराने को कहा. अदालत ने कहा कि पहले के आदेश के अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार की ओर से वकील स्थगन ले…
Prayagraj. एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन पॉवल जॉब्स प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने आ रही हैं. अरबपति कारोबारी लॉरेन यहां कल्पवास भी करेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन गुजारेंगी. बता दें कि दिवंगत पति स्टीव जॉब्स की तरह ही लॉरेन भी हिंदू और बौद्ध धर्म से खास जुड़ाव रखती हैं और अक्सर ऐसे धार्मिक समागमों में उनकी मौजूदगी देखी जाती रही है. आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने बताया कि वह यहां अपने गुरु से मिलने आ रही हैं. हमने उनको अपना गोत्र भी दिया है…
Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्य चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत आसनसोल टाटा एक्सप्रेस ट्रेन को 12 जनवरी को रद्द किया गया है. टाटा बरकाकाना ट्रेन 12 और 15 जनवरी को रद्द किया गया है. झारग्राम पुरुलिया मेमू ट्रेन को 13, 15 और 16 जनवरी को रद्द किया गया है. आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन को 12 और 15 जनवरी को रद्द किया गया है. वहीं, आसनसोल टाटा आसनसोल मेमू ट्रेन को 13 और 16 जनवरी को पुरुलिया तक ही चलाया जायेगा. धनबाद टाटा धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन को भी 12, 13, 15 और 16…
Chennai. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने अमृत भारत ट्रेन के द्वितीय संस्करण में 12 बड़े सुधार किए हैं और अगले दो वर्ष में ‘इंटिग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ)’ में ऐसी 50 ऐसी रेलगाड़ियां बनाई जाएंगी. उन्होंने यहां आईसीएफ के महाप्रबंधक यू सुब्बा राव के साथ फैक्टरी का निरीक्षण करने के बाद कहा कि तमिलनाडु सरकार को लोगों की सेवा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए तथा केंद्र और उनका मंत्रालय लोगों के कल्याण की खातिर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यहां आईसीएफ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘(यहां) अमृत भारत के दूसरे संस्करण (की रेलगाड़ियों…
जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु विगत तीन दिनों से लगातार व्यापक कार्रवाई चल रही है. दिनांक – 09.01.2025 को जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा कदमा थाना अंतर्गत अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए वाहन संख्या – JH05AY – 5242 को जप्त कर कदमा थाना को सुपूर्द किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा दिनांक 10.1.2025 को गोविंदपुर थाना अंतर्गत बालू खनिज का अवैध रूप से परिवहन करने के बाबत 01 वाहन को जप्त कर गोविंदपुर थाना को सुपूर्द किया गया. साथ ही दिनांक 11.01.2025 को जिला खनन कार्यालय…
जमशेदपुर. भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए नेचर एनजीओ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओं को सही मार्गदर्शन के लिए फ्री मेंटरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया जा रहा है. कार्यक्रम का नाम “ऑक्सीजन” रखा गया है. इस कार्यक्रम को मिशन ब्लू फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है. ऑक्सीजन का उद्वेश्य है कि भारत के हर उस छोटे गांव तक पहुंचना जहां युवाओं को सुविधा के अभाव में सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है.यह जानकारी चेयर की संरक्षक कविता परमान ने दी. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से…
Ranchi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की. दोबारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेने के अगले ही दिन रघुवर दास झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे. उन्होंने शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद भी लिया. शिबू सोरेन के आवास में दोनों बड़ी आत्मीयता से मिले. कुर्सी पर बैठकर बातचीत भी की. इस दौरान दोनों बेहद प्रसन्न नजर आए. रघुवर दास ने खुद सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर यह जानकारी दी. रघुवर दास ने अपने…
Jamshedpur. राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कुछ जिलों को छोड़ कर करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चला गया है. राजधानी का पारा सात डिग्री सेसि पहुंच गया है, जबकि गुमला का पारा तीन डिग्री सेसि दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि शनिवार से स्थिति में सुधार हो सकता है. बादल छाये रह सकते हैं. इस कारण न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेसि चढ़ सकता है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण झारखंड और आसपास के इलाकों में ठंड पड़ रही है. वहां से आनेवाली हवा…
