Author: News Desk

Saraikela. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर में ड्रग्स को नष्ट करने का अभियान शनिवार (11 जनवरी) से शुरू हुआ, जो 25 जनवरी तक चलेगा. इसके तहत शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले में अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स विनष्टीकरण प्रक्रिया संपन्न हुई. बीते छह माह में झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद करीब 15,450 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट किया गया. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है. यह प्रक्रिया मेसर्स आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (सीनी) में पर्यावरण के अनुकूल पूरी की गयी. इस कार्यक्रम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), रांची जोन के पदाधिकारी व नयी दिल्ली विज्ञान भवन से केंद्रीय…

Read More

Jamshedpur. एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम द्वारा सप्ताह में मजदूरों से 90 घंटे काम कराने के दिये गये बयान को लेकर मजदूर संगठनों में गुस्सा है. इसे लेकर मजदूर नेताओं ने साकची गोलचक्कर पर एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम का पुतला फूंका और नारेबाजी की. पुतला दहन के दौरान विरोध में नारे लगाये गये. इंटक के राष्ट्रीय महासचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू, जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, सीएसपी सिंह, सागर साहू, संतोष सिंह, सुमित साहू, सुरेश कुमार, विकास कुमार, गौतम साहू और…

Read More

Jamshedpur. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत टेल्को रोड नंबर 26 में शनिवार को शिविर का आयोजन अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में सदस्यता प्रभारी राम बाबू तिवारी की उपस्थिति में किया गया. इसमें 359 स्थानीय नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें राहगीर, दुकानदारों और स्थानीय नागरिक थे. आयोजन में सोशल मीडिया संयोजक अमित सिंह, मुकेश राय, अजीत शाही, रितेश शरण, युधिष्ठिर पचभाया, राकेश, दिलीप पांडे, अधिराज तिवारी, शुभम, साहिल, सुधांशु कुमार, विकास सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Read More

Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना के पास शनिवार को गोलमुरी यातायात थाना की पुलिस चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहा युवक पुलिस से बचकर भागने के क्रम में गिर गया. बाइक चालक संदीप कुमार देशमुख इसमें घायल हो गये. इस दौरान उसका साथी फरार हो गया. हादसा के बाद ट्रैफिक पुलिस के अलावा आस पास के लोग जुट गये. चोट लगने पर घायल संदीप कुमार देशमुख ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के जवान ने डंडे से हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गया. उसने हेलमेट नहीं पहना था. हालांकि यातायात पुलिस घायल संदीप कुमार देशमुख का इलाज कराने…

Read More

New Delhi. करदाताओं द्वारा जीएसटीएन प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना दिए जाने के बाद सरकार ने शुक्रवार को मासिक जीएसटी बिक्री रिटर्न फॉर्म जीएसटीआर-1 और जीएसटी भुगतान दाखिल करने की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की अधिसूचना के अनुसार, दिसंबर के लिए जीएसटीआर-1 दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए क्यूआरएमपी (मासिक भुगतान के साथ तिमाही रिटर्न) योजना के तहत तिमाही भुगतान का विकल्प चुनने वाले करदाताओं के लिए यह तिथि 15 जनवरी होगी. आम तौर पर, मासिक रिटर्न दाखिल करने वालों के लिए…

Read More

Ranchi. राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय टीएसपीसी, जेजेएमपी और पीएलएफआइ के उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच आठ जिलों के एसपी के सहयोग से सक्रिय उग्रवादियों के बारे रिपोर्ट तैयार करवा रहा है. रिपोर्ट में उग्रवादियों का फोटो भी होगा, ताकि उग्रवादियों को पहचान कर कार्रवाई की जा सके. इसे तैयार करने में स्पेशल ब्रांच जिन जिलों के एसपी से सहयोग से ले रही है, उनमें रांची एसएसपी के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार, गढ़वा, चतरा, पलामू, लोहरदगा और गुमला एसपी का नाम शामिल हैं. उग्रवादियों के बारे रिपोर्ट तैयार…

Read More

New Delhi. त्योहारी मांग और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी के कारण देश में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) बीते साल नवंबर में 5.2 प्रतिशत बढ़कर छह महीने के उच्चतम स्तर पर रहा. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर, 2023 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. इससे पहले औद्योगिक उत्पादन में उच्चतम वृद्धि दर मई, 2024 में 6.3 प्रतिशत रही थी. जून में वृद्धि दर 4.9 प्रतिशत जबकि जुलाई में पांच प्रतिशत रही थी. अगस्त में आईआईपी वृद्धि स्थिर रही थी लेकिन सितंबर में यह 3.1 प्रतिशत जबकि अक्टूबर…

Read More

Jamshedpur. अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर जमशेदपुर के कई मंदिरों में मंगल आरती, दीप माला व प्रसाद का वितरण किया गया. साकची स्थित श्रीराम पथ हनुमान मंदिर में सनातन उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन हुआ. कार्यक्रम में काफी रामभक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान राम के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की. शाम पांच बजे शुरू हुए इस आयोजन में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किये गये, जिससे मंदिर परिसर आलोकित हो उठा. भगवान श्रीराम को 101 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया गया, जिसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित…

Read More

Dheknal. टाटा स्टील मेरामंडली (TSM) ने ढेंकनाल जिला प्रशासन के साथ साझेदारी में टाटा स्टील कपिलाश हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया. इस हाफ मैराथन का उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रेरित करना है, साथ ही जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना है, खासकर पारिस्थितिकी रूप से समृद्ध कपिलाश क्षेत्र में हाथियों के संरक्षण पर है. यह क्षेत्र को पर्यटन और पेशेवर दौड़ के लिए एक वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करना चाहता है. इसके अतिरिक्त, यह आयोजन स्वस्थ जीवन, फिटनेस और युवाओं के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर देता है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के…

Read More

Ranchi. महाकुंभ को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन से गुजरनेवाली ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. डीडीयू, वाराणसी, प्रयागराज, मानिकपुर की बजाय ट्रेनें डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर के रास्ते चलायी जायेंगी. 15 से 26 फरवरी तक रांची से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18609 रांची- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह प्रयागराज छिवकी में 10.30 बजे रुकेगी. वहीं 10 से 21 फरवरी तक लोकमान्य तिलक से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18610 लोकमान्य तिलक- रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसका ठहराव प्रयागराज छिवकी में दोपहर 3.45 होगा.

Read More