Author: News Desk

जमशेदपुर. सांसद बिद्युत बरण महतो ने उपायुक्त को एक पत्र लिखकर कहा है कि आगामी टुसू परब एवं मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी नदी घाटों एवं जल स्रोतों की अविलंब साफ-सफाई की जाए. पत्र में सांसद श्री महतो ने कहा है कि टुसू एवं मकर संक्रांति पर पूरे झारखंड विशेष कर पूर्वी सिंहभूम में पूरे मनोयोग एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है. विषेशकर आदिवासी और मूलवासी परिवार पूरे मनोयोग से इस पर्व को मानते हैं. इस अवसर पर प्राय सभी लोग नदी घाटों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब आदि पर जलाशयों पर स्नान…

Read More

10वीं कक्षा की छात्राएं अपनी परीक्षा समाप्त होने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर मना रही थीं ‘कलम दिवस’ Dhanbad . धनबाद जिले में एक निजी स्कूल की प्राचार्य पर यह आरोप लगाया गया है उन्होंने 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखने को लेकर इन्हें उतारने का आदेश दिया, जिसके बाद प्रशासन ने प्रकरण की जांच शुरू की है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह भी आरोप है कि लड़कियों को बिना शर्ट के ब्लेजर में ही घर लौटने के लिए मजबूर किया गया. धनबाद की उपायुक्त (डीसी) माधवी…

Read More

Rajarappa.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेका. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. पूजा-अर्चना के पश्चात श्री दास ने पत्रकारों से कहा कि मैं भाजपा का एक सच्चा सिपाही हूं. भाजपा का मिशन फिट एंड फाइटिंग है. अगर राज्य सरकार जनादेश का सम्मान नहीं करेगी, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन की रूप रेखा तैयारी की जायेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे बखूबी निभायेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी का आम कार्यकर्ता हूं, समर्पित भावना से राज्य हित के लिए काम करूंगा. उन्होंने…

Read More

Dhanbad. झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह के कतरास मोड़ स्थित कार्यालय के समीप शनिवार की सुबह सात बजे पांच राउंड फायरिंग की गयी. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. विधायक ने अपने चचेरे देवर शशि सिंह समेत दो लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. झरिया थाना में इसकी शिकायत की. शशि सिंह पुलिस फाइल में फरार घोषित है. उस पर इनाम भी है. गोली चलने की सूचना किसी ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को सुबह आठ बजे फोन पर दी. विधायक ने झरिया पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद वह कार्यालय पहुंचीं.…

Read More

Chaibasa. लारसन क्लब चाईबासा ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को पांच विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. अब क्वार्टर फाइनल में लारसन क्लब का मुकाबला स्टूडेंट क्लब चाईबासा से रविवार 19 जनवरी को होगा.चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए आज के मैच में टॉस लारसन क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में आठ विकेट खोकर 230 रन बनाए. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी…

Read More

Chaibasa. नोवामुंडी जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग में नोवामुंडी के ओवर ब्रिज में बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार आमने सामने भिडंत हुई,जिसमें स्कूटी चालक सोमा पुरती (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गया,जबकि स्कूटी के पीछे बैठे सुपाये को मामुली चोटें आयी है. दूर्घटना शनिवार सुबह 9:33 बजे की है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस निरीक्षक वासुदेव मुंडा और एस आई सिद्धेश्वर पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर आये और टाटा स्टील का एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवकों को टीएमएच नोवामुंडी ले जाकर इलाज हेतु भर्ती करवाया. दोनों घायल युवक इटरबालजोडी गाँव के रहने वाले हैं. इनमे सोमा की हालत…

Read More

Jamshedpur. मानगो थाना के पास शनिवार को एक युवक लहुलुहान हालत में बेहोशी हालत में आकर गिर गया. युवक की हालत देख पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. मानगो थाना के एएसआई मोहन कुमार ने बताया कि युवक नशा का आदी है. शनिवार को वह गांधी मैदान के पास से ब्लेड से खुद पर बार बार वार करता हुआ मानगो थाना के पास पहुंचा और गिर गया. जिसके बाद मानवता बस हमलोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया.

Read More

Galudih: शनिवार शाम को करीब सात बजे खड़िया कॉलोनी इंडियन पेट्रोल पंप के पास गैस टेंकर ने एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया. दुर्घटना के बाद हाइवे पर भीषण जाम के कारण कई वाहन फंसे हुए थे. इधर सूचना पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. फिर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को किनारे किया गया. तब जाकर आवागमन बहाल हो सका. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गलत दिशा से गालूडीह की और जा रहा था. इस दौरान जमशेदपुर की ओर जा रहे गैस टेंकर संख्या एच आर 38 ए बी 0409 ने…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन चुनाव में 23 सीटों पर 48 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. शनिवार को नाम वापसी के अंतिम दिन सिक्यूरिटी विभाग से हेम बहादुर गुरूंग ने नामांकन वापस ले लिया. अब चुनाव मैदान में 48 प्रत्याशी बच गये है. जबकि महामंत्री मनोज कुमार सिंह, मुन्ना खान, संग्राम किशोर दास, साई बाबू राजू, दिलबागी, निरंजन महापात्रा सहित 7 प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. यूनियन के 30 कमेटी मेंबर पद के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा था. नामांकन पत्रों के जमा के उपरांत स्क्रूटनी में मेडिकल…

Read More

Jamshedpur. फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और फ्यूजी फिल्म्स द्वारा मिलकर एक सिनेमैटिक वर्कशॉप का शनिवार को होटल में आयोजन किया गया. इसमें गुजरात के प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर गौतम बरिया ने अपनी विशेषज्ञता साझा की. इस वर्कशॉप में फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी की उच्च कला के बारे में गहरी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. वर्कशॉप में जमशेदपुर और आसपास के शहरों जैसे घाटशिला, मुसाबनी, माटी गोंडा, सरायकेला, गम्हरिया, सीनी चांडिल आदि से लगभग 105 फोटोग्राफर उपस्थित हुए. वर्कशॉप में परमजीत कुमार, सरदार दलजीत सिंह, रुपेश कुमार, मुकेश प्रसाद, महेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, उज्जवल दत्त और बाबूलाल प्रसाद, सोमेन सरकार, शिव शंकर…

Read More