Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया है. नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गयी. रविवार को टोंटो थाना अंतर्गत तुंबाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच जंगल में सर्च अभियान चलाया. जहां से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये छह तीर आइइडी बरामद किया. बरामद सभी तीर आइइडी को सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की. उन्होंने बताया जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों ने आइइडी लगा कर रखा…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सिंहपोखरिया फुटबॉल मैदान के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन के धक्के से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त जवान मोरन सिंह बिरुवा (75) की मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम की है. पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वे मूल रूप से हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव के रहनेवाले थे. वर्तमान में वे चाईबासा के सुपलसाई स्थित मकान में रहते थे. मृतक के बेटे रविराज बिरुवा ने बताया कि शनिवार को दिन में पिता मोरन सरडीहा गांव गये थे. शाम को वे स्कूटी से चाईबासा के सुपलसाई स्थित घर…
SaraiKela. सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर साहेबगंज के समीप एक पिकअप वैन की खराब हेडलाइट के कारण अंधेरे में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. वैन पर तिरपाल लदा हुआ था. पेड़ से टकराने के कारण वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे चालक शान शर्मा अपनी केबिन में फंस गये. घटना शनिवार देर रात 2.30 बजे की है. घटना की सुचना के बाद पहुंची पुलिस ने ऐंबलेंस कर्मीयों के साथ मिल कर दो घंटे तक कडी मशकत के बाद केबीन को कटर से काट कर किसी तरह घायल चालक को केबिन से बहार निकाला. इसके बाद सरायकेला…
Ghatshila. घाटशिला प्रखंड के सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन का रविवार को 12वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया गया. इस मौके पर कॉलेज परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आठ फीट का आदमकद मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विशिष्ट अतिथि कॉलेज के चेयरमैन सुब्रत कुमार विश्वास, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रभात कुमार पानी, प्राचार्य डॉ सुब्रा पालित, समाजसेवी पूर्वी घोष समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में छात्र-छात्राओं ने नृत्य-संगीत…
Ghatshila. मकर संक्रांति को लेकर अब मात्र एक दिन बचे हैं. टुसू गीत भी सुनाई नहीं पड़ रही है. साप्ताहिक हाट में भी टुसू प्रतिमा की बिक्री हो रही है. स्थानीय लोग पीठा बनाने को लेकर खाद्य सामग्री मिट्टी के बर्तन आदि खरीदते हुए नजर आये. हाट में टुसू प्रतिमा को लेकर दुकानदार टुसू बेचने पहुंचे. इस बार नहीं के बराबर टुसू की प्रतिमा बिक्री हुई. गुड़ाबांदा क्षेत्र में मकर पर्व की धूम शुरू हो गयी है. साप्ताहिक हाट में भीड़ उमड़ी. लोगों ने कपड़े, जूते, टुसू प्रतिमाएं के साथ गुड़-तेल की खरीददारी की. आदिवासी और कुड़मी समाज में टुसू…
Dhaka. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को सीमा तनाव को लेकर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया.यह घटनाक्रम बांग्लादेश द्वारा यह आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद सामने आया है कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है. वर्मा को अपराह्न लगभग तीन बजे मंत्रालय में प्रवेश करते देखा गया.विदेश सचिव जशीम उद्दीन के साथ उनकी बैठक लगभग 45 मिनट तक चली. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से हालांकि चर्चा के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन अधिकारियों ने…
Malkangiri. ओडिशा के मलकानगिरी जिले के घने जंगल में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेकानंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को एमवी-79 पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जिनेलगुडा वन क्षेत्र में ‘डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (डीवीएफ)’ के जवानों द्वारा शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का यह जखीरा बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, दो मैगजीन सहित कई अन्य हथियार और गोला बारूद शामिल हैं. शर्मा ने बताया कि उन्हें संदेह है कि…
Prayagraj. संगम की रेती पर आयोजित विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुम्भ, सोमवार के स्नान पर्व से प्रारंभ होने जा रहा है जिसके लिए मेला प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी का दावा किया है. हालांकि अभी कई जगहों पर कार्य प्रगति पर है. स्नान से एक दिन पूर्व रविवार को संगम घाट और अन्य घाटों पर तैयारियों का जायजा लिया. सभी घाट स्नान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बार संगम तट के अलावा नदी के बीच में कई ‘चेंजिंग रूम’ बनाए गए हैं और सभी नाविकों को यात्रियों के लिए ‘लाइफ जैकेट’ दिए गए हैं.…
Jamshedpur: भारतीय संस्कृति के पुरोधा, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति, टेल्को जमशेदपुर के सदस्यों ने टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर टेल्को चित्रगुप्त समिति के संजय कुमार दास अरविंद कुमार श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव, पंकज सिंहा, कुमार आर्यन, राजीव श्रीवास्तव समेत दर्जनों स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
Bundu. झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में रविवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे बातचीत की. बुंडू आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद रघुवर दास ने बुंडू स्थित सूर्य मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने पेसा कानून को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद भी जब जनता ने दोबारा जनादेश दिया तब भी हेमंत सोरेन सरकार ने…
