Author: News Desk

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना के सामने स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने मंदिर के दानपेटी की चोरी कर ली. दानपेटी में 10 से 12 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है. घटना शनिवार देर रात की है. इस संबंध में बागबेड़ा थाना को सूचना दे दी गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मंदिर बंद कर दिया गया था. रविवार की सुबह जब आसपास के लोग मंदिर धोने और पूजन करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर की दानपेटी गायब है. उसके बाद आसपास के लोगों को चोरी की…

Read More

Jamshedpur. हिंदू उत्सव समिति के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर दोमुहानी में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन 13-14 जनवरी को किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को होगा, जिसमें नदी और पर्यावरण पर गोष्ठी होगी. नदी की स्वच्छता ओर पर्यावरण का संरक्षण कैसे हो, इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जायेगा. मंगलवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा. कार्यक्रम की शुरुआत नदी पूजन एवं अभिषेक के साथ होगी. कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक के रूप में बनारस से संत तपोमूर्ति त्रिदंडीस्वामी की उपस्थिति रहेगी. आरती से पहले समूह द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी. नृत्य रुपांतरण में गंगाजी का…

Read More

Jamshedpur. प्राचीन कालीन जयदा शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाला पांच दिवसीय मेला का शुभारंभ मंगलवार से होगा. यह मंदिर चांडिल के राष्ट्रीय एनएच-33 सुवर्णरेखा नदी किनारे पहाड़ी की गोद में विहंगम दृश्य के बीच स्थित है. मेले में हजारों श्रद्धालु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार व झारखंड के कोने-कोने से पहुंचते हैं. जयदा मेला छोटा कुंभ मेला के नाम से भी जाना जाता है. जिसमें दूरदराज के साधु-संत भी आते हैं. मालूम हो कि यहां वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता के साथ जयदा सुवर्णरेखा नदी के किनारे रुके थे. इस दौरान पत्थर में उनके…

Read More

Jamshedpur. सुंदरनगर थानांतर्गत जोंडरा गोड़ा, लाइन टोला की रहने वाली एम.मेरी के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने की चोरी कर ली. घटना 11 जनवरी की है. इस मामले में एम.मेरी ने सुंदरनगर थाना में अज्ञात के खिलाफ घर का ताला तोड़ कर चोरी करने का केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एम. मेरी अपनी बेटी के साथ घर पर रहती है. शनिवार की सुबह दोनों मां- बेटी घर में ताला बंद कर चर्च जाने के लिए निकली. सुबह करीब 6.30 बजे दोनों चर्च गयी. उसके…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा में ट्रक चालक व खलासी ने 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के पिता को पैसे व घर बनाने का प्रलोभन देकर शादी करने के बाद दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता ने एमजीएम थाना में मुखियाडांगा निवासी महेश ठाकुर ( 47 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अंतर्गत भिटौली निवासी टिंकू साव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने ट्रक चालक मुखियाडांगा निवासी महेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बच्ची का पिता शराब का आदी है. जिसके कारण महेश ठाकुर ने बच्ची के पिता को…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर तलवार बिल्डिंग के पास स्थित गोलचक्कर , सोनारी एयर पोर्ट गोलचक्कर और कदमा बीएच एरिया रोड नंबर 19 ननका पान दुकान के पास गोलचक्कर पर एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने धारा 163 के तहत रविवार की सुबह से अगले आदेश तक के लिये लागू किया गया है. इस दौरान गोलचक्कर के 100 मीटर के दायरे में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के उक्त स्थल पर कोई नहीं जा सकता है. इसके अलावा उक्त स्थल पर धरना प्रदर्शन, पुतला दहन नहीं किया जा सकेगा. वही, उक्त स्थल पर किसी भी हथियार लाठी-डंडा, तलवार,तीर धनुष.भाला या अन्य नहीं ले जाया जा…

Read More

Jamshedpur.टाटा टिनप्लेट डिवीजन कंपनी की मान्यता प्राप्त द गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष दसवीं बार राकेश्वर पांडेय का चुना जाना तय माना जा रहा है. वहीं महामंत्री पद के लिए मनोज कुमार सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट के पद के लिए परविंदर सिंह प्रबल दावेदार बताये जा रहे हैं. सोमवार को द गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन चुनाव में 23 सीटों के लिए मतदान होगा. जबकि सात कमेटी मेंबर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. निर्विरोध निर्वाचित होने वाले कमेटी मेंबरों में वर्तमान महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना खान, सह सचिव एसबी राजू, संग्राम किशोर दास, दिलबागी, निरंजन महापात्रा…

Read More

Mumbai. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद ने रविवार को फैसला किया कि 21 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सत्र से खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता का पालन किया जायेगा, जबकि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आयोजन चार शहरों में होगा.इंडियन प्रीमियर लीग इस बार 23 मार्च से शुरू होगा. इसकी जानकारी बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी. बीसीसीआइ ने पहले जो घोषणा कि थी, उसके अनुसार आइपीएल का आगाज इस बार 14 मार्च को होनेवाला था. रविवार को शुक्ला ने कहा कि तकनीकी कारणों से आइपीएल को एक सप्ताह के लिए…

Read More

Hazaribag.एकतरफा प्यार में प्रेमिका ने रविवार की शाम करीब सात बजे प्रेमी के घर जाकर खुद को आग लगा ली. वह पहले से शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल कर युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गयी थी. युवक के घरवाले ने जब उससे शादी करने से इनकार कर दिया, तो उसने आग लगा ली. आसपास के लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की. गंभीर रूप से झुलसी प्रेमिका को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (हजारीबाग) लाया गया. वहां चिकित्सकों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर…

Read More

रांची. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 15 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18428 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस रविवार को तीन घंटे 15 मिनट विलंब से आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई. ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 जनवरी को परिवर्तित मार्ग कोटशिला, राजाबेड़ा, जमुनियाटांड़, आद्रा, मेदिनीपुर, खड़गपुर होकर चलेगी. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 17 जनवरी को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी…

Read More