Author: News Desk

India–Bangladesh Relation: भारत ने बांग्लादेश को उसकी ही भाषा में जवाब दिया है. सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर आज भारत सरकार ने बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर (Bangladesh Deputy High Commissioner) नूरल इस्लाम को तलब किया. विदेश मंत्रालय की ओर से तलब किए जाने के बाद नूरल इस्लाम को मंत्रालय के साउथ ब्लॉक से बाहर निकलते हुए भी देखा गया. बता दें कि रविवार (12 जनवरी, 2025) को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर (India-Bangladesh Border) पर फेंसिंग के विवाद को लेकर बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के लिए बांग्लादेश विदेश कार्यालय में तलब…

Read More

साहिबगंज.  झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज (Sahibganj) जिले में घर में चोरी करने घुसे युवक ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ (molestation of minor girl) कर डाली. इससे गुस्साई महिला ने करंट (Current) लगाकर चोर (Thief) को मौत की नींद सुला दी. मामले में झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया. वहीं नाबालिग लड़की को सुधार गृह में भेज दिया है. दरअसल पूरा मामला साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव की है. बीते शनिवार की रात चोर चोरी करने के लिए एक घर में घुसा. चोरी करने के दौरान अपनी मां के साथ रह रही नाबालिग…

Read More

जमशेदपुर. मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूना संग्रह किया गया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन द्वारा सुधा दुध, मेधा दूध, अमूल दूध के अलावा शाही तिलकुट, खस्ता गजक, प्लेन सोहेली और शकरपाला का नमूना रिलायंस फ्रेश बिस्टुपुर, न्यू गणगौर स्वीट एवं न्यू छप्पन भोग, स्टेशन रोड जुगसलाई से संग्रह किया गया. उन्होने बताया कि संग्रहित नमूनों के रासायनिक जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जाएगा. यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक…

Read More

जमशेदपुर. स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री नहीं हो इसके मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. आमबगान एवं साक्ची क्षेत्र में चलाए गए जांच अभियान के दौरान शारदामणि स्कूल, राजस्थान विद्या मंदिर के आसपास के दुकान, पानगुमटी में औचक छापेमारी की गई. मौके पर पांच दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जप्त करते हुए दुकानदारों से 1,000 रू. जुर्माना वसूला गया. जांच दल में कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन शामिल रहे. अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम…

Read More

Baripada. ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलीपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में जंगल और बाघों की रक्षा में लगे 66 वर्षीय हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. रविवार रात करीब 10.30 बजे चहला कैंप में ‘महेंद्र’ नामक हाथी की मौत हो गई. एसटीआर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रकाश चंद गोगिनेनी ने बताया कि हाथी ने रविवार सुबह से खाना-पीना बंद कर दिया था और उम्र से संबंधित कमजोरी के कारण उसकी मौत हो गई. गोगिनेनी ने बताया, ‘‘महेंद्र का इलाज पशु चिकित्सक अभिलाष आचार्य कर रहे थे.…

Read More

Chandil.सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने न्यू कल्पना फोटो स्टूडियो के मालिक दिलीप गोराई (58 वर्ष) को गोली मार दी. गंभीर हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब दिलीप गोराई अपनी दुकान में बैठे थे. दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे. दो स्टूडियो के अंदर फोटो खींचवाने के बहाने घुस गए, जबकि दो लोग स्टूडियो के बाहर खड़े रहे. दिलीप गोराई जब फोटो खींचने के लिए अपने काउंटर से अंदर स्टूडियो में गए तभी एक अपराधी ने दिलीप गोराई के…

Read More

Ranchi.राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राज्य के 2400 स्कूली बच्चे देश के तीन अलग-अलग राज्यों के शैक्षणिक भ्रमण पर जायेंगे. इनमें खेल, ओलिंपियाड, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर करनेवाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गयी है. सभी जिलों को 15 जनवरी तक बच्चों का नाम देने के लिए कहा गया है. राज्य के प्रत्येक जिले से सौ-सौ बच्चों का चयन किया जायेगा. राज्य के बच्चों को लेकर पहली ट्रेन 20 जनवरी को जसीडीह से रवाना होगी. बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर बनारस जायेंगे. बनारस जाने वालों में गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और कोडरमा के बच्चे शामिल…

Read More

Kolkata. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-खड़गपुर का एक छात्र छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया. संस्थान के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र शॉन मलिक को उसके माता-पिता ने रविवार को कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया. मलिक के माता-पिता उससे मिलने आए थे. अधिकारी ने बताया कि बार-बार बुलाने पर भी जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके माता-पिता और संस्थान के कर्मचारियों ने छात्रावास के कमरे का दरवाजा खुलवाया. अधिकारी के अनुसार, मलिक ने पिछली रात अपने माता-पिता से फोन पर बात की थी और ‘‘चीजें बिल्कुल…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे. पीएमओ ने कहा, “देश को ‘मौसम के लिए तैयार और जलवायु-स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत करेंगे. इस मिशन का उद्देश्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों को विकसित करके, उच्च क्षमता वाले वायुमंडलीय अवलोकनों, अगली पीढ़ी के राडार और उपग्रहों और उच्च-प्रदर्शन…

Read More

Prayagraj.पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुम्भ मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया। मेला अधिकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख से अधिक लोगों ने संगम और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुम्भ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने महाकुम्भ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया. मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक 60 लाख से अधिक लोग गंगा और संगम में डुबकी लगा चुके हैं. पौष…

Read More