Prayagraj. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के सकुशल समापन के बाद अब महास्नान यानी ‘शाही स्नान’ की तैयारी पूरी हो गयी है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. बयान के मुताबिक, ‘शाही स्नान’ को इस बार ‘अमृत स्नान’ नाम दिया गया है. बयान में बताया गया कि महाकुम्भ मेला प्रशासन पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह अनुसरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को ‘अमृत स्नान’ में स्नान क्रम भी जारी किया गया है और सभी अखाड़ों को इसकी जानकारी दे दी गई है. बयान के मुताबिक, यह व्यवस्था मकर…
Author: News Desk
Jamshedpur. प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले लोगों को अलग-अलग ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है. इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. रांची रेल डिविजन से आधा दर्जन से अधिक ट्रेन उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों से होकर गुजरती है. इसमें रांची-नयी दिल्ली राजधानी, गरीब रथ, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, रांची-एलटीटी, संबलपुर-जम्मूतवी वाया रांची, टाटा-जम्मूतवी वाया रांची में जनवरी माह में टिकट वेटिंग मिल रही है. वहीं महाकुंभ को लेकर रांची रेल डिविजन से अलग-अलग तिथि पर स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. इसमें रांची रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी को चलेगी. इस…
Jamshedpur. भारत सेवाश्रम संघ की ओर से सोमवार को यात्रा निकालकर दोमुहानी घाट सोनारी में त्रिशूल स्नान कराया गया. इसके साथ तीन दिवसीय त्रिशूल महोत्सव का समापन हो गया. आश्रम से साधु-संतों ने अपराह्न तीन बजे स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के चित्र के साथ यात्रा निकाली, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नदी घाट पहुंची. घाट पर विधि-विधान के साथ अस्त्र-शस्त्र को स्नान कराया गया. स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के चित्र का अभिषेक हुआ. अपराह्न करीब पांच बजे आश्रम लौटकर यात्रा पूरी हो गयी, जहां स्वामी प्रणवानंदजी महाराज की प्रतिमा की आरती उतारी गयी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. यात्रा…
Jamshedpur. टाटा स्टील में बनायी गयी दो नयी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज और टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज के लिए अधीकृत यूनियन बनायी जा रही है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और उपाध्यक्ष शहनवाज आलम मिलकर यह यूनियन बना रहे है. यूनियन का नाम टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज इंप्लाइ यूनियन होगा. जिसके लिए इन दोनों द्वारा हस्ताक्षर कराया जा रहा है. आर रवि प्रसाद के घर का पते पर यह यूनियन तैयार किया जा रहा है. गौरतलब है कि इन दोनों कंपनियों की स्थापना तब ही की गयी थी, जब आर रवि प्रसाद टाटा वर्कर्स यूनियन…
Jamshedpur. उलीडीह में जाहिरा स्थल के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय ने सोमवार को किया. लगभग 24 लाख की लागत से इसका निर्माण होना है. सर्वप्रथम समाज के दिऊरी (पुजारी) राजा बिरूवा के पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद विधायक सरयू राय एवं समाज के अन्य सदस्यों ने शिलान्यास किया. मौके पर ग्राम के हातू मुंडा कैलाश बिरूवा, समिति के सचिव सामेश्वर मुर्मू, दुर्गा चरण बारी, सुरजू बास्के, गोमया सुंडी, रोशनी बोयपाई, सुरा बिरूली, रवि बिरूवा, रवि सोंवया, अनिल बिरूवा, विजय सोय, मेनका सुंडी, सपनी बारी, मौसमी देवगम आदि उपस्थित थे.
Jamshedpur. मकर संक्रांति और टुसू पर्व के मौके पर 14 जनवरी और 15 जनवरी को शहर में बस को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. जिला प्रशासन और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से जारी कर दिया है. 14-15 जनवरी को सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक बस को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पर्व के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. कोई दुर्घटना न हो, इसके मद्देनजर नो इंट्री का आदेश जारी किया गया है. बताया जाता है कि मकर संक्रांति और…
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मद से लगभग 72 लाख रुपये की लागत से क्रियान्वित होने वाली नौ योजनाओं का शिलान्यास कदमा, रामजनमनगर स्थित सामुदायिक भवन में किया. इन योजनाओं में कदमा, रामजनमनगर, रोड नंबर-10 में प्रेम कुमार जायसवाल के घर से विजय प्रसाद सिंह के घर तक सड़क निर्माण, कदमा, मोहन पथ, रोड में चौक से लेकर झंडा मैदान तक सड़क निर्माण, सोनारी, परदेशी पाड़ा वीर मंच सामुदायिक भवन के पास म.सं. सी/99 बी ब्लॉक के बगल में तथा 3 सं. सी/100 से 100 बी ब्लाॅक से लेकर सी/110…
Jamshedpur. झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को दसवीं बार सर्वसम्मति से द गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष दसवीं बार अध्यक्ष चुना गया. राकेश्वर पांडेय पहले नेता है. वहीं मनोज कुमार सिंह महामंत्री और डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह तीसरी बार चुने गये. यूनियन के 30 कमेटी मेंबर पद के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा था. स्क्रूटनी में मेडिकल डिपार्टमेंट से मिनोती लकड़ा का नामांकन पत्र रद्द हो गया. जबकि सात प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 3 बजे तक यूनियन के 23 कमेटी मेंबर पद के लिए मतदान हुआ. 48 प्रत्याशी…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि क्षेत्र में कचरा का निष्पादन बड़ी समस्या बन गई है. दरअसल इसके लिए भी पूर्व की सरकार ही जिम्मेवार है, क्योंकि सरकार ने निष्पादन की नीति तो बना दी, लेकिन इसे जमीनी स्तर पर उतार नहीं सकी. वर्ष 2016 के बाद से इस दिशा में कोई भी सरकार एक कदम आगे नहीं बढ़ पाई है. सरयू बिष्टुपुर मिलानी हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने अपनी आगामी कार्ययोजना भी साझा की. उन्होंने कहा कि कचरा निष्पादन का अर्थ सिर्फ एक स्थान से उठाकर दूसरे स्थान पर डंप…
Ranchi. एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग वाली याचिका सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन कोर्ट के नहीं बैठने के कारण सुनवाई टल गयी. अब अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी. अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में अदालत ने राहुल गांधी को उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है. मामला तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने पर मानहानि की याचिका से संबंधित है. राहुल गांधी के खिलाफ रांची के रहने वाले नवीन झा ने…
