Kolkata. मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम स्थल गंगासागर में मंगलवार को लाखों तीर्थयात्रियों ने डुबकी लगाई. कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और कपिल मुनि के आश्रम में पूजा-अर्चना की. शाही स्नान का शुभ समय कल शाम छह बजकर 58 मिनट पर शुरू हुआ और यह 24 घंटे तक जारी रहेगा. एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फसल उत्सव की शुरुआत के अवसर पर मनाए जाने वाले इस वार्षिक अनुष्ठान के लिए कोलकाता…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क में मंगलवार सुबह-सुबह सड़क हादसा सामने आया है. यहां कार की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड राजू प्रसाद (43) की मौत हो गयी. राजू सीएच एरिया के नेचर पार्क में सुरक्षाकर्मी का काम करता था. वह मूल रूप से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर का रहने वाला था. वह 5:30 बजे सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था, जहां जुबली पार्क के समीप वैगनआर की चपेट में आ गया. परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे छोटे भाई ने उन्हें एमजीएम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश को प्रत्येक मौसम और जलवायु का सामना करने के लिए ‘स्मार्ट राष्ट्र’ बनाने के मकसद से ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की. राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री ने आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस पर एक स्मारक सिक्का और मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विज़न-2047 दस्तावेज़ भी जारी किया. इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम…
Ranchi. रांची में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के परिणामस्वरूप दृश्यता कम होने के कारण एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया जबकि तीन अन्य उड़ानों के परिचालन में देरी हुई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के आस-पास सुबह 9.30 बजे तक दृश्यता का स्तर एक हजार मीटर से कम था. बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने कहा, ‘‘खराब दृश्यता के कारण एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया जबकि अन्य उड़ानें सुबह 9.30 बजे तक आसमान में ही चक्कर लगाती रहीं. दृश्यता एक…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान अदालत ने प्रार्थी व प्रतिवादियों का पक्ष सुनने के बाद तीन सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जतायी. भारत निर्वाचन आयोग को प्रतिवादी बनाया गया. आयोग के अधिवक्ता डॉ अशोक कुमार सिंह ने नोटिस प्राप्त किया. वहीं, अदालत ने मुख्य सचिव को अगली सुनवाई के दौरान सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि निकाय चुनाव कराने के आदेश को नहीं माना गया है. राज्य…
New Delhi. कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह इस साल के उत्तरार्द्ध में 75 साल का होने की तैयारी कर रहे हैं और रुपया पहले ही डॉलर के मुकाबले 86 पार चुका है. रुपये में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा और 57 पैसे टूटकर 86.61 (अस्थायी) प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में…
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित सुरेंद्र किराना स्टोर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकद समेत कई सामानों की चोरी कर ली. सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना रविवार देर रात की है. घटना के संबंध में दुकान के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका घर दुकान के बगल में ही है. रविवार की रात को वह हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गये. सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे वाला गेट खुला हुआ है. उस…
Jamshedpur. एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा में शादी का झांसा देकर नाबालिग बच्ची से यौन शोषण करने के मामले में ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में पीड़िता ने एमजीएम थाना में मुखियाडांगा निवासी महेश ठाकुर और उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अंतर्गत भिटौली निवासी टिंकू साव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करायी थी. महेश ठाकुर ने बच्ची के पिता को रुपये और घर बनाने का प्रलोभन देकर गत वर्ष मार्च माह में नाबालिग बच्ची से अपने ट्रक के खलासी टिंकू साव की शादी मंदिर में करा दी. जिसके बाद…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल द्वारा कालीमाटी रोड स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत 200 से अधिक स्थानीय व्यवसायियों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी. इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न केवल देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध और जनहितकारी पार्टी है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को भाजपा की नीतियों, विचारधारा और कार्यों से अवगत कराना है, ताकि वे पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र…
Prayagraj. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ महाकुंभ मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया. मेल प्रशासन के मुताबिक, सोमवार को शाम छह बजे तक 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने महाकुंभ को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक बताया. मेला प्रशासन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महाकुंभ 2025 के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के…
