Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के दोमुहानी संगम पर महोत्सव के तहत आयोजित संध्या आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. शाम में आरती शुरू हुई. बनारस के पांच पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ सुवर्णरेखा की आरती की. जहां श्रद्धालुओं की हजारों आंखें टिकी रही. इसके साथ ही समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय दोमुहानी संगम महोत्सव का समापन हो गया. इससे पहले, मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने सुवर्णरेखा नदी को स्वच्छ और जीवंत रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि नदी को हम मां कहते हैं, लेकिन जहां-जहां बड़े शहर हैं वहां की नदियां शहर की गंदगी ढोने…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में रोड सेफ्टी मंथ की शुरुआत हो गयी. उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी सेफ्टी राजीव मंगल ने किया. मौके पर रॉ मैटेरियल के वीपी डीबी सुंदरमम, वाइस प्रेसिडेंट पीयूष गुप्ता, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस दौरान कर्मचारियों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी जबकि रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा.

Read More

Ranchi. केंद्र सरकार ने निधि खरे को नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.वह फिलहाल उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव हैं. कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिये जाने से संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी की. उन्होंने अपने नये विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया. निधि खरे 1992 बैच के झारखंड कैडर की अधिकारी हैं. झारखंड में वह स्वास्थ्य, कार्मिक, वाणिज्य कर विभाग में प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं. मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी का उद्देश्य रिन्युएबल एनर्जी को विकसित और स्थापित करना है.

Read More

Jamshedpur. रांची-टाटा मार्ग पर कांची नदी पुल के पास पूर्व मंत्री राजा पीटर की कार को कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी. कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. कार में सवार राजा पीटर बाल-बाल बचे. उन्हें हल्की चोट आयी है. हादसा मंगलवार दोपहर 1:00 बजे हुआ. घटना के संबंध में राजा पीटर ने बताया कि वह तमाड़ से बुंडू एसबीआइ बैंक जा रहे थे. इसी बीच कांची पुल के समीप सिंगल लेन में सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी. टक्कर मारने के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा,…

Read More

Ranchi. बाइक सवार दो अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी उर्फ मंगलू की हत्या के गवाह और कुड़ू बस स्टैंड के एजेंट संतू पासवान की हत्या की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. वारदात मंगलवार सुबह 9:00 बजे कुड़ू बस स्टैंड में हुई. हत्या को अंजाम देने में नाकाम रहे अपराधियों और लोगों के बीच हाथापाई हो गयी. इस दौरान एक अपराधी की पिस्तौल से निकली गोली दूसरे अपराधी की कनपटी में जा लगी. लोगों ने पिटाई के बाद गोली चलानेवाले अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया है. उसकी पहचान कुड़ू ब्लाॅक मोड़ निवासी एनामुल अंसारी उर्फ मंगरा…

Read More

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया. मकर संक्रांति के दिन आयोजित इस महोत्सव में सोनारी स्थित दोमुहानी और पांडेय घाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई. महोत्सव में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मौजूद थे. पंडित विनोद पांडेय ने नदी पूजन, पुष्प अर्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी की आरती उतारी. नदी पूजन के बाद लड्डू और तिलकुट का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया. मौके पर विधायक सरयू राय ने अपने हाथों जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया. मकर…

Read More

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के बारीडीह बाजार में दुकानदारों ने रंगदारी की मांग करने वाले युवक को बीच बाजार के एकजुट होकर पहले पिटाई की फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. आरोपी का नाम राजेश गिरी है और वह बिरसानगर ईलाके का रहने वाला है. वह मिथिलेश साहू की गल्ले की दुकान पर पहुंचा था और रंगदारी की मांग करने लगा. नहीं देने पर उसने गल्ले में हाथ डाला और रुपये लूटकर भागने लगा था. इस बीच दुकानदार मिथिलेश ने जब शोर मचाना शुरू किया तब सभी दुकानदार एकजुट हो गए और उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई करने…

Read More

सरायकेला : राजनगर थाना अंतर्गत धोलाडीह गांव में बीती रात अज्ञात लोगों  द्वारा 68 वर्षीय विधवा लक्ष्मी बानरा की गला काटकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में आसपास के लोगों को आज सुबह जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजनगर अमिस कुमार तथा पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. बताया जाता है की मृतक लक्ष्मी बानरा के पति की मौत पहले ही हो चुकी है. मृतक रस्सी बनाने का काम करती…

Read More

जम्मू. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू के अखनूर सीमा क्षेत्र में 108 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया और एक हेरिटेज म्यूजियम का उद्घाटन किया. यह जानकारी सेना के एक रक्षा प्रवक्ता ने दी. राजनाथ सिंह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के साथ लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उनका स्वागत किया. उन्होंने टांडा आर्टिलरी ब्रिगेड में मनाए गए 9वें सशस्त्र बल वेटरन्स डे कार्यक्रम में भाग लिया. संग्रहालय में जम्मू-कश्मीर में विभिन्न युद्धों में इस्तेमाल किए गए हथियारों और युद्ध नायकों की मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है. रक्षा…

Read More

राजौरी. राजौरी जिले के नौशेरा में भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को दुर्घटनावश हुए विस्फोट में सेना के कम से कम छह जवान घायल हो गए. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान सेना के किसी दल ने गलती से एक बारूदी सुरंग पर कदम रख दिया जिससे विस्फोट हो गया. इस घटना में सेना के छह जवान घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए 150 जनरल अस्पताल (जीएच) राजौरी ले जाया गया. सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है क्योंकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं.

Read More