New Delhi. केंद्र सरकार ने हवाई अड्डों और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए 2,000 से अधिक कर्मियों वाली दो नई बटालियनों को मंजूरी दी है. नई बटालियन के गठन के साथ ही बल के कर्मियों की संख्या लगभग 2 लाख कर्मियों तक पहुंच जाएगी. सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दो नई बटालियनों के निर्माण को मंजूरी देकर सीआईएसएफ के महत्वपूर्ण विस्तार को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा, “यह निर्णय, हाल ही में स्वीकृत महिला बटालियन के साथ मिलकर बल की…
Author: News Desk
New Delhi.केंद्र ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दे दी है. यह कदम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को एलटीसी के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता के बारे में विभिन्न कार्यालयों/व्यक्तियों से कई सुझाव मिलने के बाद उठाया गया है. डीओपीटी ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘ इस विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से मामले पर गौर किया और यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मंजूरी दे दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. संघीय एजेंसी ने केजरीवाल (56) को पिछले साल मार्च में गिरफ्तार करने के बाद यहां विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था. इस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर केजरीवाल यहां नयी दिल्ली सीट से दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.अधिकारियों ने…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 224 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो और कोटक बैंक में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा. कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बाजार धारणा पर असर पड़ा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,724.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 491.42 अंक तक…
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो (उलीडीह) थाना अंर्तगत टोनी सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है, जिसमें फायरिंग कर हथियार छुपाने वाले आरोपी को उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 के शिव मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया है. वह कई दिनों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती (31) गोलमुरी के रिफ्यूजी कॉलोनी का रहने वाला है. वहीं उसके पास से कांड में इस्तमाल किया देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस कांड में शामिल अन्य दो अपराधियों की तलाशी जारी है. गौरतलब है कि 15 नवंबर…
डेड बॉडी को सिक्योरिटी के तौर पर रखे जाने पर डॉक्टरों व कानून विदों की राय अलग-अलग Jamshedpur : देश भर में अक्सर प्राइवेट अस्पतालों (Private Hospitals) में वसूले जाने वाले चार्ज और बिल को लेकर हंगामा होने की खबरें मीडिया में आती रहती हैं. कई बार ऐसे भी मामले सामने आते हैं जब निजी अस्पताल बकाया नहीं चुकाने पर परिजनों को मरीज का शव देने से इनकार कर देते हैं. ऐसे में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के परिजनों के सामने कठित परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है. हालांकि बहुत कम लोगों को…
Tata Gruop Investers: शेयर बाजार में निफ्टी ने मामूली गैप-अप ओपनिंग के साथ कारोबार की शुरुआत की, जो दोपहर में भी जारी रही. इस बीच, खबर के चलते कुछ शेयर्स में तेजी देखने को मिली. टाटा समूह के शेयर तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड में मंगलवार को काफी तेजी देखने को मिली. शेयर 6 फीसदी बढ़कर 1 हजार 059.90 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. बुधवार को भी शेयर में तेजी के संकेत हैं. कंपनी का मार्केट कैप 18.38 हजार करोड़ रुपए है. टाटा समूह में आने के बाद कंपनी के शेयर्स में काफी तेजी आई है. इनवेस्टर्स लगातार इस शेयर्स से…
Prayagraj. महाकुम्भ नगर. महाकुंभ के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर मंगलवार को 13 अखाड़ों के साधु संतों ने बारी-बारी अमृत स्नान किया. मेला प्रशासन के मुताबिक, मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, “आस्था, समता और एकता के महासमागम महाकुंभ 2025 में पावन मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने वाले सभी पूज्य संतगणों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन. प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों और श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान का पुण्य…
Chaibasa. चाईबासा की महिला तीरंदाज तुलसी करोवा ने राजस्थान के जयपुर में हुए 6वां पैरा (दिव्यांग) सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 सिल्वर मेडल व टीम स्पर्धा में 2 पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है. 10-13 जनवरी तक आयोजित 6वां पैरा सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के तीरंदाजों ने 8 सिल्वर व 3 कांस्य पदक सहित कुल 11पदक जीत कर झारखंड का नाम रोशन किया है. उदीयमान महिला तीरंदाज तुलसी करोवा ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन राउंड 50 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल, 30 मीटर दूरी में सिल्वर मेडल, व्यक्तिगत ऑलम्पिक राउंड…
Jamshedpur. जमशेदपुर में टुसू व मकर पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. भुइयांडीह स्वर्णरेखा टुसू घाट में मंगलवार को झारखंड सांस्कृतिक कला रंग मंच की ओर से मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय टुसू मेले का आयोजन पूर्व मंत्री सह झारखंड आंदोलनकारी नेता दुलाल भुइयां की अगुवाई में झारखंड सांस्कृतिक कला रंग मंच की ओर से किया जा रहा है. मुर्गा पाड़ा का आयोजन बिरसानगर, भुइयांडीह, मानगो, परसुडीह, आदित्यपुर, पटमदा, बोड़ाम, उलियान और गम्हरिया समेत शहर से सटे अन्य जगहों पर किया जा रहा है. मुर्गा पाड़ा अखाड़ा में मुर्गों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.…
