Jamshedpur. जमशेदपुर में टुसू व मकर पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. भुइयांडीह स्वर्णरेखा टुसू घाट में मंगलवार को झारखंड सांस्कृतिक कला रंग मंच की ओर से मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय टुसू मेले का आयोजन पूर्व मंत्री सह झारखंड आंदोलनकारी नेता दुलाल भुइयां की अगुवाई में झारखंड सांस्कृतिक कला रंग मंच की ओर से किया जा रहा है. मुर्गा पाड़ा का आयोजन बिरसानगर, भुइयांडीह, मानगो, परसुडीह, आदित्यपुर, पटमदा, बोड़ाम, उलियान और गम्हरिया समेत शहर से सटे अन्य जगहों पर किया जा रहा है. मुर्गा पाड़ा अखाड़ा में मुर्गों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला.…
Author: News Desk
Chakradharpur. चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के पदमपुर पुलिया के समीप मंगलवार की दोपहर तीन बजे एक तेज बाइक सवार ने ट्रेलर में धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा हैं. जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना क्षेत्र के बेगुना गांव निवासी कमलेश प्रधान तथा नरसिंह माझी एक ही बाइक पर सवार होकर चक्रधरपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रहे थे. इसी दौरान पदमपुर पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर में…
Jamshedpur. सीजीपीसी ने टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह, सदस्य अमरजीत सिंह सैनी, जयपाल सिंह सैनी को पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से शॉल भेंट कर सम्मानित किया. प्रधान भगवान सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से उम्मीद जतायी कि वे समाज हित में मजदूरों के हित में कार्य करेंगे. इस अवसर पर कमेटी के काफी लोग उपस्थित थे.
Jamshedpur. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा वार्षिक वनभोज का आयोजन चाकुलिया स्थित ध्यान फाउंडेशन परिसर (चाकुलिया गोशाला) में किया गया, जिसमें लगभग पांच सौ सदस्यों ने अपने परिवार सहित उपस्थित होकर वनभोज का आनंद उठाया. चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका व महासचिव मानव केडिया ने कहा कि यहां आकर एक अलौकिक आनंद की अनुभूति हुई है. चेंबर का यह प्रयास होगा कि इसे सरकार द्वारा निबंधित किया जाये. अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने भी उपस्थिति दर्ज करायी. ध्यान फाउंडेशन गोशाला के सदस्यों ने बताया कि यहां बीस हजार से अधिक गायों…
Jamshedpur. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में मंगलवार को टुइलाडुंगरी में सदस्यता अभियान चलाया गया. उन्होंने भाजपा को राष्ट्र के प्रति समर्पित दल बताते हुए सदस्यता अभियान से लोगों को जुड़ने की अपील की. इससे पहले गोलमुरी मस्जिद रोड और एग्रिको के शिव सिंह बगान में भी सदस्यता अभियान मोर्चा ने चलाया. मौके पर पर भाजपा नेता मनोहर सिंह, सुखदेव सिंह मिट्ठू, गुरप्रीत सिंह सोनी, रंजीत सिंह, मिथिलेश यादव, दिलबाग सिंह, मंजीत सिंह मंजु, सरबजीत सिंह, मो शाहिद लखबीर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में सोमवार को जनवरी या फरवरी माह में आम सभा कराने का पारित पारित हो गया. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कमेटी मीटिंग में आम सभा करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव रखा. जिसपर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया. कमेटी मीटिंग में मजदूर हित में कई निर्णय लिए गये. कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की. जबकि मंच संचालन अशोक उपाध्याय व अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया ने किया. इस दौरान आपस में मिल-जुलकर संगठन को मजबूत करने व बेहतर काम करने…
Ranchi/Gumla.जूस में नशे का टेबलेट मिला कर पहले बेहोश किया. फिर दुष्कर्म कर गुमला की लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़िता के अनुसार उसे काम दिलाने के बहाने रांची बुला कर घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना 2024 की है.
Jamshedpur . झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सह शहर के विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय का 65 वा जन्मदिन बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर 65 पौंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया. इसके उपरांत निक्को पार्क में चेशायर होम के बच्चों के साथ भी केक काटा. सभी बच्चों को खाना खिलाया एवं बच्चों के साथ मस्ती भी की. साथ ही हिंद आश्रम के कुष्ठ लोगों के बीच भी आहार स्वरूप सामग्री बांटा.
Jamshedpur. झारखंड सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा मंगलवार को सोनारी-दोमुहानी के संगम पर विशाल टुसू मेला का आयोजन किया गया. इसमें सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर पदनामसाई के श्रीश्री मां मनसा समिति की टुसू प्रतिमा को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ. वहीं, चौड़ल में प्रथम पुरस्कार उलीडीह बोड़ाम के जुरू कुमार महतो व टीम को दिया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, झारखंड सांस्कृतिक कला केंद्र के संरक्षक सह झामुमो नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरि, झामुमो नेता राजू गिरि, हिदायतुल्लाह खान,…
Adityapur. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आदित्यपुर थाना अंतर्गत डीवीसी मोड़ के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित हाइड्रा की चपेट में आकर एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हाइड्रा को थाना में जब्त कर लाया गया है. वहीं अज्ञात महिला का पता…
