धनबाद. पुलिस ने बीसीसीएल एरिया-3 के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमले के मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव के भाई वीरेंद्र यादव सहित सात लोगों को बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार किया है. धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मधुबन कांड के मुख्य अभियुक्त कारू यादव के भाई को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव एक साथी लखन राम महतो के साथ बोकारो में दो लोगों के यहां छिपे थे. उन्हें आवास देने वाले…
Author: News Desk
पलामू,. स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में लोग उतर गए हैं. लोगों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई को रोका जाए अन्यथा यह लोकतंत्र है और शासन में बैठे लोगों को सत्ता दे सकते हैं तो उन्हें उतारा भी जा सकता है. साथ ही आन्दोलन की चेतावनी भी दी गई. इस मामले को लेकर डालटनगंज के एक होटल में बुधवार अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, पलामू के बैनर तले पत्रकार वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता अख्तर जमां ने कहा कि दबाव डालकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. लगाने से पहले कंज्यूमर को विश्वास में…
दुमका.जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में बीते रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर एक व्यक्ति और एक महिला को ग्रामीणों ने करीब 20 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बुधवार की सुबह जब सरैयाहाट पुलिस बंधकों को छुड़ाने गई, तो ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की. जानकारी के अनुसार पांचूबाद गांव के विश्वनाथ सोरेन का जमुनिया गांव की एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात जैसे ही विश्वनाथ महिला से मिलने उसके घर गया, तो ग्रामीणों ने उसे और महिला को बंधक बनाकर जमकर…
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. जिले के पुसा रोड स्थित वैनी थाना क्षेत्र में एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा दोपहर 1 बजे के आसपास हुआ, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफ़री मच गई. घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया. घायल मजदूरों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती…
Jamshedpur. एक बार फिर से कनकनी दस्तक दे सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिले में दो से तीन डिग्री सेल्सियस पारा गिरने की संभावना जतायी है. जबकि अगले चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है. फरवरी के पहले हफ्ते से ठंड का असर लगभग समाप्त हो जाने की उम्मीद है. इधर, बुधवार सुबह कोहरा छाये रहने तथा दिन में आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. सुबह में कोहरा और बादल रहने के कारण कनकनी रहेगी. इधर, राज्य में सबसे कम तापमान लातेहार में 8.3 डिग्री…
Kolkata. झारखंड से पश्चिम बंगाल में घुस आया एक बाघ मंगलवार तड़के पुरुलिया जिले में पहुंच गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्य वन संरक्षक एस कुलंदैवेल ने बताया कि पिछले दो दिनों से झाड़ग्राम जिले के कांकराझोर के जंगल में घूम रहा यह बाघ पुरुलिया के बंदवान रेंज में राइका पहाड़ियों तक पहुंच गया. उन्होंने कहा, ‘हमने नायलॉन की बाड़ को कंकराझोर से हटाकर पुरुलिया जिले के समीपवर्ती क्षेत्र में ले जाना शुरू कर दिया है. राइका पहाड़ी क्षेत्र में नजर आये पैरों के ताजा निशानों की जांच करने पर हमें लगता है कि बाघ वहां घूम रहा…
भुवनेश्वर. ओडिशा के नयागढ़ जिले में बुगुडा और बानिगोछा के बीच सुरंग के सफल निर्माण के साथ खुर्दा रोड-बोलंगीर नयी रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पूर्वी तटीय रेलवे ने यह बात कही. इसने एक बयान में कहा कि दो डिग्री के घुमाव वाली 2.6 किलोमीटर लंबी इस सुरंग का निर्माण ‘न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड’ की मदद से सोमवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया. बयान में कहा गया कि यह नयागढ़ जिले में सबसे लंबी सुरंग (टी-3) और पूरी परियोजना में दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है. पूर्वी तटीय रेलवे के अनुसार, सुरंग की खुदाई में अत्याधुनिक…
New Delhi. टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनियों टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने वाहन कर्ज के लिए सारस्वत बैंक के साथ गठजोड़ किया है. दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी. समझौते के अनुसार, सहकारी बैंक कंपनियों को पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों तथा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कर्ज की सुविधा प्रदान करेगा. समझौते पर टाटा मोटर्स और सारस्वत बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए. टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य वित्त अधिकारी और टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स लि. के उपाध्यक्ष धीमान गुप्ता ने…
New Delhi. केंद्र सरकार ने हवाई अड्डों और परमाणु ऊर्जा संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए 2,000 से अधिक कर्मियों वाली दो नई बटालियनों को मंजूरी दी है. नई बटालियन के गठन के साथ ही बल के कर्मियों की संख्या लगभग 2 लाख कर्मियों तक पहुंच जाएगी. सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दो नई बटालियनों के निर्माण को मंजूरी देकर सीआईएसएफ के महत्वपूर्ण विस्तार को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा, “यह निर्णय, हाल ही में स्वीकृत महिला बटालियन के साथ मिलकर बल की…
New Delhi.केंद्र ने अपने कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत तेजस, वंदे भारत और हमसफर ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दे दी है. यह कदम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को एलटीसी के तहत विभिन्न प्रीमियम ट्रेनों की स्वीकार्यता के बारे में विभिन्न कार्यालयों/व्यक्तियों से कई सुझाव मिलने के बाद उठाया गया है. डीओपीटी ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘ इस विभाग ने व्यय विभाग के परामर्श से मामले पर गौर किया और यह निर्णय लिया गया है कि मौजूदा राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों के अलावा अब सरकारी कर्मचारियों की पात्रता के अनुसार एलटीसी…
