Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा सहित 12 प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान पक्ष सुनने के बाद सीबीआई को निर्देश दिया. खंडपीठ ने कहा कि जेपीएससी प्रथम और द्वितीय सिविल सेवा परीक्षा की जांच के बाद दायर आरोप पत्र (चार्जशीट) को कोर्ट के रिकॉर्ड पर लाया जाए. इसके साथ ही मामले में स्टेटस रिपोर्ट दायर की जाए. इस मामले की अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी. इससे पूर्व सीबीआई की ओर…
Author: News Desk
Jamshedpur. सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहन के मालिकों से जुर्माना वसूला गया. इस मौके पर एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने कहा कि इस अभियान में शहरवासियों से निरंतर सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने अपील की कि शहरवासी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करें, इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जायेगी.…
Ranchi. झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता के निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया 15 जिलों में पूरी कर ली गयी है. यह जानकारी झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता ने दी. उन्होंने बताया कि जिलों में नामित नोडल पदाधिकारियों और मास्टर प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों द्वारा जातियों का डोर-टू-डोर सर्वे कार्य 15 जनवरी तक 15 जिलों में पूर्ण कर लिया गया है. छह जिलों में 90-95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चूका है. राजधानी रांची समेत पश्चिम सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम में 70 प्रतिशत…
Ranchi. BJP के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहले सक्रिय सदस्य बने. इनके अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद और महानगर अध्यक्ष वरुण साहु ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी का एकमात्र आधार पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता हैं. राष्ट्रीय हित में यह अति आवश्यक है कि बीजेपी अपने नये और पुराने सभी सदस्यों की सदस्यता और सक्रियता पर बल दे, जिससे…
Jamshedpur. टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता होने में अभी देर लगेगी. टाटा वर्कर्स यूनियन ने फिलहाल स्ट्रैटेजी के तहत वेज रिवीजन समझौता को लेकर वार्ता रोक दी है. दरअसल, कंपनी अभी ज्यादा मुनाफा में नहीं है. इस कारण अभी अगर वार्ता होगी तो वर्तमान हालात को लेकर बातें होगी और यह हो सकता है कि मैनेजमेंट की ओर से दबाव बनाया जाये कि कम ही वेतन बढ़ोत्तरी हो और ज्यादा समय के लिए समझौता किया जाये. ऐसे में अभी संकट के हालात को टलने का इंतजार यूनियन कर रही है. लेकिन अभी विपरित हालात में समझौता नहीं करने को…
New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी वाहनों के लिए टोल संग्रह के बदले मासिक और वार्षिक पास शुरू करने पर विचार कर रही है, क्योंकि कुल वसूली में निजी वाहनों की हिस्सेदारी केवल 26 प्रतिशत है. यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि टोल संग्रह बूथ गांवों के बाहर स्थापित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों की आवाजाही में बाधा न आए. मंत्री ने कहा, “टोल राजस्व का 74 प्रतिशत हिस्सा वाणिज्यिक वाहनों से आता है. हम निजी वाहनों के लिए मासिक या वार्षिक…
Latehar. झारखंड के कुख्यात राहुल सिंह गिरोह से कथित रूप से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी चन्दवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के निकट हुई. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये ये लोग 10 जनवरी को कुडू और उदयपुरा के बीच चार लेन सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार से लेवी की मांग को लेकर गोलीबारी की घटना में शामिल थे. पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम की एक पिस्तौल,…
Prayagraj. निरंजनी अखाड़े के छावनी प्रवेश के दौरान एक रथ पर संतों के साथ कथित तौर पर ‘एंकर’ हर्षा रिछारिया के बैठने को लेकर विवाद पैदा हो गया. काली सेना के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने इस पर आपत्ति जताई है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा है, “महाकुंभ मेले में निरंजनी अखाड़े के छावनी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी महाराज से भोजन प्रसाद पर चर्चा हुई। मैंने कहा कि यह कुंभ अखाड़ों को मॉडल दिखाने के लिए नहीं आयोजित है, यह कुंभ जप, तप और ज्ञान की गंगा के लिए है। इसलिए इस कुकृत्य पर आप कार्रवाई…
New Delhi. एयर इंडिया महाकुंभ के लिए आ रही हवाई यात्रा की भारी मांग को पूरा करने के लिए अस्थायी रूप से राष्ट्रीय राजधानी और प्रयागराज के बीच दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी. एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह 25 जनवरी से 28 फरवरी तक इस मार्ग पर दैनिक उड़ानों का परिचालन करेगी. उड़ानों में इकॉनमी और प्रीमियम इकॉनमी श्रेणी की सीटें होंगी. बयान में कहा गया, ‘दोनों दिशाओं में सुविधाजनक समय यानी दिन में रवानगी के साथ ये उड़ानें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों की…
New Delhi. रेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली स्थित रेल भवन में एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया गया है जो प्रयागराज के नौ स्टेशनों और आसपास के इलाकों में लगाए गए कैमरों के जरिये विभिन्न ट्रेन की आवाजाही और यात्री सेवाओं के बारे में सातों दिन 24 घंटे सीधी जानकारी मुहैया कराएगा. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही. मंत्रालय ने देश भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की है. इसने स्क्रीन पर सीधे प्रसारण की 24 घंटे निगरानी के लिए ‘वॉर रूम’ में वाणिज्यिक, तकनीकी, सुरक्षा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक रेलवे…
