Author: News Desk

Jamshedpur. भुइयांडीह दुर्गापूजा मैदान में गुरुवार को झारखंड सांस्कृतिक कला रंग मंच द्वारा विशाल टुसू मेले का आयोजन हुआ. इसमें क्षेत्रीय परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां मौजूद थे. मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि टुसू पर्व झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. यह पर्व हमारी परंपराओं, लोककला और सामूहिक जीवन के मूल्यों को सहेजने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि…

Read More

Chaibasa. प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन में पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली है. पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को गोइलकेरा के बोंगासिउ पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया. नक्सली कैंप से दैनिक उपयोग के कई सामान बरामद किये गये हैं. पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है. जानकारी हो कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन की खोज में चाईबासा पुलिस, कोबरा, जगुआर एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

Read More

Chaibasa: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन गुरुवार को चाईबासा पहुंचे. यहां उन्होंने चाईबासा स्थित प्रकृति व्याख्या केंद्र का भ्रमण किया, जहां जेएसएलपीएस की सखी मंडल ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. केंद्र के ऑडिटोरियम हॉल में झारखंड राज्य की संस्कृति, कला, पर्यटन आदि आधारित लघु फिल्म देखी. केंद्र भ्रमण के दौरान मंत्री ने केंद्र में मौजूद पृथक-पृथक विषय वस्तु आधारित प्रदर्शित सामग्रियों का अवलोकन किया. केंद्र में वैश्विक तापमान, प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रयोग, वनों की कटाई, पानी की चिंता, वन क्षेत्र में अपशिष्ट प्रबंधन के अलावा जनजातीय कला, उत्सव, नृत्य, स्थानीय…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी शुक्रवार की शाम 7:30 बजे जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) 2024-25 मुकाबले में मोहन बागान सुपर जायंट की मेजबानी करेगी तो मेजबान टीम लगातार तीन जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी, जबकि मैरिनर्स लगातार दूसरे सीजन में जमशेदपुर एफसी पर लीग डबल हासिल करने की कोशिश करेंगे. 23 नवंबर को दोनों टीमों के सीजन के पहले मुकाबले में मैरिनर्स ने रेड माइनर्स को 3-0 से हराया था. मोहन बागान सुपर जायंट 15 मैचों में 11 जीत, दो ड्रा और दो हार से 35 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर…

Read More

Adityapur:. जियाडा ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया. इसके पहले चरण में गुरुवार को आरआइटी मोड़ से रेलवे ओवर ब्रिज तक सडक के दोनों ओर के करीब 80 झोपड़ीनुमा दुकानों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया. जिनमें चाय, पान, नाश्ता-खाना की दुकानों के साथ पंक्चर आदि के दुकान भी शामिल थे. उक्त अभियान में जियाडा के उप क्षेत्रीय निदेशक दिनेश रंजन के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जियाडा के आइओ अश्विनी कुमार की उपस्थिति में चला. कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों के लिए माइक से उद्घोषणा करवायी गयी थी. जियाडा द्वारा पूरे औद्योगिक क्षेत्र में…

Read More

Ranchi. ओडिशा वारियर्स ने बृहस्पतिवार को यहां महिला हॉकी इंडिया लीग मैच के पेनल्टी शूटआउट में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को 3-2 से शिकस्त दी. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 से बराबर था जिसमें बलजीत कौर (8वें मिनट) ने ओडिशा वारियर्स के लिए गोल किया जबकि ब्यूटी डुंगडुंग (16वें मिनट) ने श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के लिए गोल दागा. जॉसलीन बार्ट्राम ने तीन गोल बचाकर शानदार प्रदर्शन किया और ओडिशा वारियर्स को जीत दर्ज करने में मदद की.

Read More

जमशेदपुर. कदमा के श्रीनाथ रेसीडेंसी में बुधवार की रात तीन फ्लैट का कुंडी तोड़कर चोरों ने 22-23 लाख के गहने व अन्य सामानों की चोरी कर ली. तीनों फ्लैट का परिवार शहर से बाहर गया था. गेट पर ताला जड़ा था. जिसके कारण आसानी से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने श्रीनाथ रेसीडेंसी के अल्फा ब्लॉक में भाजपा नेता सह टाटा स्टीलकर्मी अनुज चौधरी के अलावा सेवानिवृत टाटा स्टील कर्मी केएल महतो के फ्लैट में चोरी की. इसके अलावा बीटा ब्लॉक में शेखर राव के गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. गुरुवार की शाम भाजपा…

Read More

Dhanbad. मधुबन थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी व बमबारी की घटना में शामिल चार अभियुक्तों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें मुख्य अभियुक्त कारू यादव उर्फ देवेंद्र यादव को जमुई से गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी गुरुवार को धनबाद के एसएसपी हृदीप पी जनार्दन ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. एसएसपी ने बताया कि इन अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और 7,25,900 रुपये नकद भी बरामद किए हैं. इसके अलावा बाघमारा पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोतम कुमार सिंह को पत्थर मार कर जख्मी करने…

Read More

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों से हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण बीजापुर के जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी. अधिकारी ने कहा कि शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. उन्होंने बताया कि तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की पांचवीं बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने नगर निगम व निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की. नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार ने चार माह का समय देने का आग्रह किया. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद एकल पीठ के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. राज्य सरकार को नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने को कहा. अदालत ने भारत निर्वाचन आयोग को नगर निकाय चुनाव को लेकर एक जनवरी 2025 तक का पुनरीक्षित वोटर लिस्ट उपलब्ध…

Read More