Patna. जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अपना ‘आमरण अनशन’ 14 दिनों बाद बुधवार को समाप्त कर दिया. परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गयी थी. पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार किशोर (47) ने हालांकि यह भी कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों एवं राज्य के युवाओं के प्रति राज्य सरकार के ‘अधिनायकवादी’ रवैये के खिलाफ उनका ‘सत्याग्रह’ जारी रहेगा. किशोर ने कहा, “13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की 70वीं सीसीई परीक्षा को रद्द करने की मांग करने वाले मामले की आज (बृहस्पतिवार) पटना उच्च…
Author: News Desk
Jamshedpur. साकची पुलिस को बाइक चोरी के मामले को पकड़ने में सफलता मिली है. छह बाइक बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में परसुडीह और बागबेड़ा क्षेत्र के तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है. गिरोह के सदस्य साकची, बिष्टुपुर के अलावा टेल्को ,परसुडीह और बागबेड़ा क्षेत्र से एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है. बरामद बाइक में पांच स्पलेंडर एक पैशन है. इसमें तीन का नंबर प्लेट भी निकाल दिया गया है. पुलिस गिरोह…
Jamshedpur. टाटा ब्लू स्कोप एम्पलाइज यूनियन की कमेटी मीटिंग में गुरुवार को वेज रिवीजन को अतिशीघ्र लागू किये जाने पर चर्चा हुई. इस दौरान एम्प्लॉई एंगेजमेंट द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराये जाने पर जोर दिया गया. यूनियन अध्यक्ष राकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी मेंबरों ने एम्प्लॉई के विभिन्न मुद्दों को अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के सामने रखा गया. जिन पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में टाटा ब्लू स्कोप एम्पलाइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान भी मौजूद थे. इस दौरान सदस्यों ने यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान की ओर…
Jamshedpur. भाजपा ने भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित मेरा संविधान मेरा अभिमान के तहत गुरुवार को भालुबासा हरिजन बस्ती में गोष्ठी का आयोजन किया. इस दौरान 117 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी. भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का संचालन जिला संयोजक पवन अग्रवाल तथा महामंत्री संजीव सिंह ने किया. इस अवसर पर राकेश मुखी, सुभाष मुखी, सुशील मुखी, मुजीम मुखी समेत अन्य काफी सदस्य उपस्थित थे.
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू विधायक सरयू राय ने कंबल वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है. विधायक श्री राय ने सीएम को पत्र भेजकर जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी 24 जिलों में नौ लाख से ज्यादा कंबल आपूर्ति का आदेश पानीपत, हरियाणा के ओम शक्ति टेक्सटाइल्स, और धनबाद के बिहारी लाल चौधरी ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. विभिन्न जिलों में कंबल की आपूर्ति की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 रखी गयी थी. आपूर्ति का काम शुरू हो गया, लेकिन पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से कंबल…
Ranchi. झारखंड के राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे दाखिल-खारिज समेत भूमि संबंधी कार्यों को सेवा के अधिकार कानून के तहत लाएं, ताकि ये सेवाएं समय पर प्रदान की जा सकें. उन्होंने जनता की सुविधा तथा राजस्व संग्रहण में सुधार के लिए भूमि संबंधी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री बिरुआ परियोजना भवन में स्थित अपने कार्यालय में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और विभागीय सचिव के साथ ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को भूमि रसीद प्राप्त करने में…
Kharsawan. खरसावां-उकरी मुख्य मार्ग पर दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोग घायल हो गये. घटना गुरुवार देर शाम की है. मृतक की शिनाख्त सरायकेला के पाटा हेंसल गांव निवासी भीम महतो (22) के रूप में हुई. सरायकेला के पाटा हेंसल गांव निवासी भीम महतो (22) व नुवागांव के संजय महतो (17) खरसावां के आकर्षणी मंदिर से पूजा कर बाइक से लौट रहे थे. वहीं, विपरीत दिशा से रविकांत राणा (48) अपने पुत्र त्रिचोलन राणा (18) के साथ बाइक पर चक्रधरपुर से अपने घर बरसोल थाना क्षेत्र (पूर्वी सिंहभूम) के खेरुवा गांव…
Jamshedpur. सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग (सीनी स्टेशन जाने वाली सड़क) पर उकरी मोड़ के समीप गुरुवार रात आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) के मालती झरनाडीह निवासी महादेव सरदार (25) के रूप में हुई. वहीं, बाइक के पीछे बैठा उसका दोस्त फंटुस सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने अपने वाहन से दोनों को सदर अस्पताल सरायकेला लाया. यहां चिकित्सकों ने महादेव सरदार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, फंटुस सिंह सरदार की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक…
Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडएस) ने गुरुवार को अपने 35वें स्थापना दिवस पर चिड़ियाघर परिसर में केक कटिंग का आयोजन किया. कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों, कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव कैप्टन अमिताभ, सोसाइटी के सदस्य अजय कुमार सिंह, टीएसजेडएस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, डिप्टी डायरेक्टर (जेनरल एडमिनिस्ट्रेशन) डॉ नईम अख्तर, डिप्टी डायरेक्टर पशु चिकित्सा डॉ मानिक पलित और अन्य सदस्य उपस्थित थे. रघुनाथ पांडेय ने अपने संबोधन में कैप्टन अमिताभ और चिड़ियाघर के समस्त कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को दिल से सराहा. उन्होंने उनकी निरंतर मेहनत और जानवरों की भलाई एवं…
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ को इस्ट कोस्ट रेलवे जोन का मुख्य सेफ्टी अधिकारी बनाया गया है. 30 दिसंबर 2024 को चक्रधरपुर के डीआरएम पद पर तरुण हुरिया की नियुक्ति के बाद से पूर्व डीआरएम एजे राठौड़ नियुक्ति के इंतजार में थे. दक्षिण पूर्व जोन में पद रिक्त नहीं होने के कारण उन्हें इस्ट कोस्ट रेलवे जोन भेजा गया है. पूर्व डीआरएम एजे राठौड़ के समय में ही टाटानगर स्टेशन के विकास की योजना बनी और दर्जनभर नए निर्माण हुए हैं.
