Author: News Desk

New Delhi. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में ‘अनुशासन और एकजुटता’ को बढ़ावा देने के लिए 10 सूत्री नीति जारी की जिसमें घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य, दौरे पर परिवार और निजी स्टाफ की मौजूदगी पर पाबंदी और श्रृंखला के दौरान व्यक्तिगत विज्ञापन पर प्रतिबंध जैसे कई उपाय शामिल हैं. इस नीति का पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाएगा जिसमें केंद्रीय अनुबंधों से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने पर रोक शामिल है. ऑस्ट्रेलिया के दौरे में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इन…

Read More

Ranchi. लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को बेहतर परामर्श के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से गुरुवार को उन्हें छुट्टी दे दी गयी. अस्पताल द्वारा बताया गया कि परिजनों के आग्रह पर हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है. ज्ञात हो कि कड़िया मुंडा को सात जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कमजोरी, सुस्ती, बुखार व ऑक्सीजन का स्तर कम होने की समस्या थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनका सोडियम लेवल बहुत कम था. वहीं, शरीर में इंफेक्शन का स्तर अधिक था. छाती के एक्सरे में पता…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने इडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के शपथ पत्र पर प्रार्थी की ओर से जवाब दायर करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. साथ ही अदालत ने अंतरिम राहत को बरकरार रखते हुए प्रार्थी हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से अगली सुनवाई तक छूट प्रदान की. मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी. इससे पूर्व इडी की ओर से…

Read More

-सीसीएमसी में समझौता पर हुआ हस्ताक्षर, स्थाई कर्मचारियों को भोजन के लिए ज्यादा पैसा चुकाना होगा, ठेका मजदूरों को राहत प्रत्येक आइटम में 50 पैसे लेकर एक रुपये तक बढ़ोतरी, लंच व डिनर में 2.50 रुपये की बढ़ोतरी Jamshedpur. टाटा स्टील की सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेमजेंट कमेटी (सीसीएमसी) की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. स्थायी कर्मचारियों के लिए एक फरवरी से कैंटीन का रेट महंगा हो जायेगा. नये रेट को लेकर गुरुवार को टाटा स्टील के सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेमजेंट कमेटी (सीसीएमसी) की बैठक में समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत प्रत्येक आइटम में करीब 50 पैसे लेकर 1…

Read More

Mumbai.मुंबई में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गए. खान (54) के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई और अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है. अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि खान की हालत आपातकालीन सर्जरी के बाद ‘खतरे से बाहर’ है. बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित खान के घर में रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना के बाद हमलावर मौके से…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े फैसले के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी. इस कदम से केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग का गठन 2014 में किया गया था और इसकी सिफारिशें एक जनवरी, 2016 से लागू हुई थीं. वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री…

Read More

Washingoton.अमेरिकी निवेश एवं अनुसंधान कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद कर दिया गया है. इसके संस्थापक नैट एंडरसन ने बुधवार को यह जानकारी दी. उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने के बाद यह कंपनी चर्चा में आ गई थी.एंडरसन ने कहा, ‘जैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपने दल के साथ यह जानकारी साझा की थी कि मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का निर्णय लिया है. योजना मौजूदों विषयों पर जारी काम को पूरा करने के बाद इसे बंद करने की है. पोंजी मामलों पर काम हमने पूरा…

Read More

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को चोरी के कई मामलों का खुलासा किया और दर्जन भर चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस ने इनके पास से 15 मोटर के कटे हुए पार्ट्स, 150 केजी लोहे का बीम, जंग लगा हुआ एक मोटर बरामद किया है. इस मामले में थाना क्षेत्र के कई चोरी की घटनाओं का उद्भेदन हुआ है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीते 12-13 जनवरी की रात कमसा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में अज्ञात चोरों द्वारा करीब 8 लाख रुपए के 15 पीस…

Read More

Chakulia. चाकुलिया- बेंद मुख्य सड़क पर तड़ंगा के पास बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में चाकुलिया नगर पंचायत के काकड़ीशोल गांव निवासी आदित्य महतो (20) की मौत हो गयी. वहीं मिस्त्रीपाड़ा निवासी राकेश दास (21) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार आदित्य महतो और राकेश दास बाइक पर सवार होकर बेंद से चाकुलिया आ रहे थे. आने के दौरान तड़ंगा गांव के पास बाइक ने किसी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी.

Read More

Kolkata. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छह हजार करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में बृहस्पतिवार को कोलकाता और हावड़ा के तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापे मारे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली गई. अधिकारी ने कहा, ‘मामले की जांच के दौरान हमें कथित तौर पर अपराध में शामिल कई फर्जी कंपनियों और एजेंसियों का पता लगा। यह व्यक्ति ऐसी ही एक एजेंसी का निदेशक है और हम धोखाधड़ी के संबंध एवं धन की हेराफेरी का पता लगाने के लिए तलाशी कर रहे हैं. दिसंबर में…

Read More