Author: News Desk

Prayagraj. महाकुंभ के बीच प्रयागराज के लिए उड़ानों की बुकिंग के साथ-साथ हवाई किराये में भी कई गुना वृद्धि हुई है. दिल्ली से प्रयागराज की उड़ानों के लिए टिकट की कीमतें 21 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं. यात्रा पोर्टल इक्सिगो के विश्लेषण के अनुसार, भोपाल और प्रयागराज के बीच एकतरफा हवाई किराया पिछले साल जहां 2,977 रुपये था, वहीं अब यह 498 प्रतिशत बढ़कर 17,796 रुपये हो गया है. ये 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 तक के लिए 30 दिन की अग्रिम खरीद तिथि (एपीडी) के आधार पर एकतरफा औसत किराये हैं। ये पिछले वर्ष की समान अवधि की…

Read More

Mumbai. गैर-खाद्य वस्तुओं, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति पिछले महीने यानी दिसंबर में बढ़ कर 2.37 प्रतिशत पर पहुंच गयी. हालांकि, इस दौरान खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मामूली गिरावट आयी. मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआइ) आधारित मुद्रास्फीति नवंबर, 2024 में 1.89 प्रतिशत थी. एक साल पहले यानी दिसंबर, 2023 में यह 0.86 प्रतिशत रही थी. उन्होंने कहा कि थोक मुद्रास्फीति चालू वित्त वर्ष में औसतन 2.5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 में तीन से 3.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है. खाद्य मुद्रास्फीति में आयी मामूली कमी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य…

Read More

Mumbai. भारतीय कर्मचारी इस साल विभिन्न उद्योगों में औसतन 9.4 प्रतिशत वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं. यह मजबूत आर्थिक वृद्धि और कुशल प्रतिभाओं की बढ़ती मांग का संकेत है. मानव संसाधन परामर्श कंपनी मर्सर के कुल पारिश्रमिक सर्वेक्षण (टीआरएस) के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों के वेतन में लगातार वृद्धि हुई है. वेतन वृद्धि 2020 के आठ प्रतिशत से 2025 में बढ़कर 9.4 प्रतिशत होने का अनुमान है. सर्वेक्षण में भारत की प्रौद्योगिकी, उपभोक्ता वस्तुओं, वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, मोटर वाहन, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्र की 1,550 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया. मोटर वाहन क्षेत्र में कर्मचारियों का…

Read More

Ranchi. नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स काॅन्फ्रेंस 20-21 जनवरी को ओडिशा के कोणार्क में होगा. इसमें देशभर के सभी राज्यों के खान मंत्री व विभागीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. झारखंड में खान मंत्रालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है. खबर है कि वह किसी अन्य मंत्री को अधिकृत करके काॅन्फ्रेंस में भेजेंगे. इनके अलावा खान सचिव, खान निदेशक, भूतत्व निदेशक व अन्य पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे.

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. कोहरे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 दर्ज किया गया. कुछ स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. इसको देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रैप) तीन और चार की पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया है. इसके तहत दिल्ली में निर्माण कार्य और तोड़-फोड़ की कार्रवाई पर रोक रहेगी. दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ा दी जाएगी. इसके साथ…

Read More

नई दिल्ली. मेटा के भारत और दक्षिण एशिया के सार्वजनिक नीति निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने सोशल मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग के बयान के लिए माफी मांगी. जुकरबर्ग ने यह झूठा दावा किया था कि कोविड 19 के बाद हुए चुनावों में भारत सहित कई देशों में सरकारें सत्ता से बाहर हो गई. बुधवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए शिवनाथ ठुकराल ने भारत को मेटा के नवाचारों के लिए महत्वपूर्ण भागीदार बताया. उन्होंने कहा कि मार्क का यह अवलोकन 2024 के चुनाव में कई मौजूदा दलों को फिर से नहीं चुनने को लेकर सही है लेकिन यह अवलोकन…

Read More

राजकोट. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राजकोट में खेले गए तीसरे एवं आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को 304 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इससे आयरलैंड को जीत के लिए 436 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला. इसके जवाब में आयरलैंड की महिला टीम 31.4 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई. महिला एकदिवसीय में भारतीय टीम की रनों की लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ…

Read More

नई दिल्ली. महाराष्ट्र की बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने पूजा खेडकर को अगले आदेश तक अंतरिम जमानत दी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली सरकार और यूपीएससी को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी को होगी. पूजा खेडकर ने दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 दिसंबर को पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. हाई कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यूपीएससी…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ते साइबर क्राइम पर गंभीरता रुख अख्तियार किया है. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने साइबर क्राइम पर रोक लगाने की मांग पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हम जानते हैं कि साइबर क्राइम बड़ा मुद्दा है. याचिका बेंगलुरु निवासी गौरीशंकर एस ने दाखिल की है. याचिका में साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया गया है. याचिका में कहा गया है कि अनचाहे कॉल से आम लोग परेशान हैं. याचिका में मांग की गई है…

Read More

रामगढ़. शहर के नई सराय में एक 33 वर्षीया महिला चार बच्चों को लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई. यह मामला तब उजागर हुआ जब पत्नी और बच्चों की तलाश में भटकता पति रामगढ़ थाने पहुंचा. घटना 30 दिसंबर, 2024 की है. बताया गया है कि मूल रूप से बिहार राज्य के नवादा जिला अंतर्गत फतेहपुर गांव का रहने वाला शहाबुद्दीन पत्नी रूबी खातून, 10 वर्षीया बेटी जैनब परवीन, 9 वर्षीया बेटी आफिया परवीन, 7 वर्षीय बेटा मो. जफर और 5 वर्षीय बेटा मो. जैद के साथ नई सराय बस्ती में किराए के मकान में रह रहा था. वह…

Read More