Author: News Desk

Jamshedpur.जमशेदपुर के निजी स्कूलों में इंट्री कक्षाओं में एडमिशन के लिए रिजल्ट 18 जनवरी को जारी कर दिए जायेंगे. रिजल्ट सुबह छह बजे से जारी होने लगेगा और शाम चार बजे तक स्कूलों में चयनित बच्चों की सूची जारी कर दी जाएगी. कुल 10500 सीट पर नामांकन के लिए स्कूल सूची जारी करते हैं. इन सीटों पर नामांकन को 70 हज़ार से अधिक आवेदन स्कूलों के पास जमा हुए हैं.सूची जारी होने के बाद 20 जनवरी से चयनित बच्चों के अभिभावक स्कूलों की दौड़ लगाएंगे. एक-एक अभिभावकों ने चार-पांच स्कूलों में दाखिले को आवेदन दिया है. इस बार सबसे पहले…

Read More

New Delhi. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि होंगे. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सुबियांतो राष्ट्रपति के तौर पर 25 से 26 जनवरी तक भारत की अपनी पहली यात्रा पर होंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में इंडोनेशिया, भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ और हिंद-प्रशांत के उसकी दृष्टि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 25-26 जनवरी के दौरान भारत की राजकीय यात्रा करेंगे.’’ मंत्रालय के बयान में…

Read More

Jamshedpur. झारखंड के कई इलाकों में एक बार फिर 18 व 22 जनवरी को मौसम में बदलाव संभव है. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. 18 व 22 जनवरी को धुंध व गहरा कोहरा रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. इससे दिन में ठंड का असर कम रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. साथ ही यह औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर देखा जा सकता है. इससे दक्षिण हरियाणा और आसपास के इलाकों में…

Read More

Jamshedpur. Tata Steel ने मेकॉन लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण कारोबार सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते का उद्देश्य खनन क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों को एकीकृत और व्यापक समाधान प्रदान करना है. इसमें खनिज खोज, रिसोर्स मॉडलिंग, खनिज संसाधन मूल्यांकन, भू-तकनीकी और जलविद्युत अध्ययन, माइन प्लानिंग, डिजिटल माइन मॉनिटरिंग, ड्रोन सर्वेक्षण, खदान अवसंरचना विकास, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (इआइए) और पर्यावरण प्रबंधन योजना (इएमपी) अध्ययन, खदान में लागत विश्लेषण और मिनरल बेनिफिशिएशन जैसे अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं शामिल हैं. साझेदारी पर Tata Steel के वीपी ने यह कहा इस साझेदारी पर Tata Steel वीपी रॉ मैटेरियल डीबी सुंदरा रामम…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में सैरात की जमीन पर बसी बिष्टुपुर,साकची समेत 10 बाजारों में अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण घरेल्ले से जारी है.सैरात की जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए सरकारी महकमा बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं पर अगर जांच कराई जाए तो बिष्टुपुर, साकची,कदमा, सोनारी, कागलनगर, सोनारी गुदरी मार्केट, सिदगोड़ा,गोलमुरी, वर्मामाइंस, मनिफिट एवं बारीडीह बाजार में भारी पैमाने पर सैरात की जमीन का अतिक्रमण किया गया है, साथ ही अतिक्रमणकारियों द्वारा आवंटन से कई गुना ज्यादा भूमि का अतिक्रमण कर पक्का निर्माण तक कर लिया गया है. सैरात की जमीन पर अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के…

Read More

Jamshedpur. टाटा वर्कर्स यूनियन के फाइनांस कमेटी की बैठक दो माह का एकाउंट पारित हो गया. अक्तूबर और नवंबर माह का एकाउंट पारित किया गया. गुरुवार को फाइनांस कमेटी की हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गयी, जिसमें कंपनी के आय और व्यय का रिपोर्ट पेश किया गया. इसमें पहली बार ईंधन खर्च को शून्य दिखाया गया, क्योंकि टाटा वर्कर्स यूनियन के तीनों पदाधिकारी को इलेक्ट्रॉनिक वेहिकल (इवी) दिया गया है. इस कारण पेट्रोल और डीजल की खपत बंद हो गयी है. इसका लाभ यूनियन को आर्थिक तौर पर मिल रहा है और कार्बन उत्सर्जन में भी यूनियन…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल में 20 जनवरी से 2 फरवरी तक मरम्मत व विकास के काम के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी. यात्रियों के लिये दूसरे रुट से 3 ट्रेनों को चलायी जायेगी. 20 जनवरी से 2 फरवरी तक हटिया-टाटा-हटिया, 19 जनवरी से 1 फरवरी तक बिलासपुर-टाटा, 20 जनवरी से 2 फरवरी तक टाटा से बिलासपुर, 20 जनवरी से 31 जनवरी तक रांची-हावड़ा-रांची, 19 जनवरी से 30 जनवरी तक हटिया-टाटा मेमू, 20 जनवरी से 31 जनवरी तक टाटा-हटिया मेमू, 19 जनवरी से 30 जनवरी तक बर्द्धमान-हटिया मेमू, 20 जनवरी से 31 जनवरी तक हटिया-बर्द्धमान मेमू, 20 से 31…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनें चला रही है. 19 जनवरी को टाटानगर से टुंडला के बीच 08057 टाटा-टुंडला स्पेशल ट्रेन चलेगी. जबकि 21 जनवरी को टुंडला से वापस टाटानगर के लिए 08058 टुंडला-टाटानगर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इसी तरह टाटानगर, रांची, बनारस, तिरुपति, भुवनेश्वर, पुरी, टिटलागढ़ से टुंडला और टुंडला से वापसी के लिए 7 जोड़ी ट्रेनें विभिन्न तिथियों में फरवरी तक चलायी जायेंगी. जिससे तीर्थ यात्रियों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी. ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी 08057 टाटानगर-टुंडला स्पेशल 19 जनवरी 08058 टुंडला-टाटानगर स्पेशल 21 जनवरी 08067 रांची-टुंडला स्पेशल 19 जनवरी 08068 टुंडला-रांची स्पेशल 20…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट-यूजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) को फिलहाल ऑनलाइन मोड में आयोजित न करने का फैसला किया गया है. सरकार ने स्पष्ट किया कि इस परीक्षा का आयोजन पेन और पेपर मोड में जारी रहेगा. शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच इस मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इस फैसले की घोषणा की गई कि नीट-यूजी को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाए या फिर ऑनलाइन मोड में. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जैसा कि…

Read More

Bangalore. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की ‘डॉकिंग’ सफलतापूर्वक की. अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी घोषणा की कि ‘डॉकिंग’ के बाद, एक वस्तु के रूप में दो उपग्रहों पर नियंत्रण स्थापित करने की प्रक्रिया भी सफल रही. इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है. सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने ‘डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है.’ उपग्रहों की सफल ‘डॉकिंग’ के साथ ही…

Read More